मनमौजी स्वभाव वाले होते हैं इन 3 राशियों के जातक, करियर में बनाते हैं अपनी अलग पहचान
ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों के लोग अपनी स्वतंत्र सोच और मनमौजी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ये जातक दूसरों के दबाव में आकर फैसले लेना पसंद नहीं करते और अपनी मेहनत से जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। नौकरी हो या व्यापार, ये अपनी शर्तों पर चलते हैं और करियर में अलग पहचान बनाते हैं।
जून में अब इस सरकारी बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, नई स्कीम भी लॉन्च, यहाँ चेक नए रेट
पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने जून में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। संशोधन के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर 3.50% से लेकर 6.75% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। इससे पहले अधिकतम इंटरेस्ट रेट 6.45% था। ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं।
बैंक अभी भी वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। 60 साल से लेकर 80 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 7.25% है। सुपर सीनियर सिटीजंस को बैंक 10 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। 80 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर 4% से लेकर 7.35% है।
बैंक ऑफर कर रहा दो एफडी स्कीम
बैंक ऑफ़ बड़ौदा दो स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। गोल्डन गोल्ड डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत 12 जून से की गई है। इस योजना के अंतर्गत 555 दिन के एफडी पर 6.75% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.25% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.35% है। स्क्वेयर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम पर 444 दिन का निवेश करने पर 6.45% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.95% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.05% है।
एक साल के एफडी पर मिलेगा कितना ब्याज?
बैंक 1 साल से लेकर 10 साल तक के सभी टेन्योर पर 6% से अधिक ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। 10 साल से अधिक के टेन्योर पर 5.50% रिटर्न मिल रहा है। 1 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 6.75% रिटर्न मिल रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
- 15 से लेकर 45 दिन- 3.50%
- 46 से लेकर 90 दिन- 5%
- 91 से लेकर 180 दिन- 5%
- 181 दिन से लेकर 210 दिन- 5.50%
- 211 दिन से लेकर 270 दिन- 5.75%
- 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
- 1 साल- 6.25%
- 1 साल से अधिक और 400 दिन तक- 6.25%
- 400 दिन से अधिक और 2 साल तक- 6.25%
- 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.25%
- 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.30%
- 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6%
- 10 साल से अधिक- 5.50%
- 444 दिन- 6.45%
- 555 दिन- 6.75%
- वरिष्ठ नागरिक- 0.50%
- सुपर सीनियर सिटीजंस- 0.60%
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News




















