कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में बड़ा बवाल, अभिजीत दीपके को पड़ा थप्पड़
जयपुर : शहीद स्मारक पर उस समय भारी बवाल हो गया जब एक अनजान युवक ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को अचानक थप्पड़ मार दिया। अभिजीत दीपके यहां युवाओं से जुड़े बड़े मुद्दों जैसे NEET पेपर लीक, खराब सज़ा सिस्टम, बेरोज़गारी और युवाओं की दूसरी समस्याओं पर आयोजित एक बडें प्रदर्शन में …
The post कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में बड़ा बवाल, अभिजीत दीपके को पड़ा थप्पड़ appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
“पंजाब में 70 प्रतिशत ड्रग्स गुजरात के रास्ते आ रहा..” अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, भाजपा पर साधा निशाना
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके प्रभावी, तेज और ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं। राज्य की पुलिस ने इस अभियान के तहत कई गिरफ्तारियां भी की हैं जिसको लेकर अब राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है और गंभीर आरोप लगाए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा के कुछ पदाधिकारी नशा तस्करी के मामलों में पकड़े गए हैं। उन्होंने बड़ा दावा किया कि वर्तमान में पंजाब में आने वाला 70 प्रतिशत ड्रग्स गुजरात के रास्ते पहुंच रहा हैं। पंजाब के घर-घर तक ‘चिट्टा’ पहुंचाया जाता था और यह सब सरकारी संरक्षण में होता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी वाहनों का इस्तेमाल कर नशे की आपूर्ति की जाती थी।
केजरीवाल ने भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों की नीतियों ने पंजाब के युवाओं को बर्बाद करने का काम किया है। केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार के गठन के बाद राज्य के युवाओं में फिर से बेहतर और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद जगी है तथा सरकार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
AAP नेता अनुराग ढांडा ने भी बोला हमला
अरविंद केजरीवाल के अलावा आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने नशे के नेटवर्क को इतना तहस-नहस कर दिया है कि भाजपा के लोग अब खुद ही सप्लाई करने लगे हैं।
गौरतलब है कि पंजाब के CIA स्टाफ ने हाल ही में बठिंडा से एक वकील और उसके मुंशी को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से 13 ग्राम आइस ड्रग और 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। ऐसी खबर सामने आई थी कि ये वकील भाजपा की लीगल सेल से लंबे वक्त से जुड़ा रहा है, इसी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Bharat Samachar
Mp Breaking News














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






