UPSC Mains Admit Card 2026: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC Mains Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म कर दिया है। आयोग ने UPSC CSE Mains Admit Card 2026 जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। लॉगिन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ई-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें UPSC Mains Admit Card 2026
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Examinations या संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।
- UPSC Civil Services Main Examination 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
एडमिट कार्ड में जरूर चेक करें ये डिटेल
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय समेत सभी जरूरी जानकारियां ध्यान से जांच लेनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना न भूलें।
ध्यान दें: परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवार UPSC की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी पहले ही जांच लें।
अब भारत खुद बनाएगा फाइटर जेट इंजन! रिलायंस-रॉल्स रॉयस के बीच क्या डील? पाकिस्तान तक हलचल
रिलायंस और रॉल्स रॉयस मिलकर भारत में AMCA फाइटर जेट का स्वदेशी इंजन बनाएंगे। जानिए क्या है डील, भारत को क्या फायदा होगा और पाकिस्तान में इसकी चर्चा क्यों हो रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan










