Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

भारत में घुस रहे थे Bangladeshi Infiltrators, BSF आ गयी सामने, उसके बाद जो एक्शन हुआ उसे जानकर मजा आ जायेगा

पश्चिम बंगाल के नदिया से लेकर असम के मनकाचर तक घुसपैठ की लगातार कोशिशें यह साबित कर रही हैं कि बांग्लादेशी घुसपैठिए और उन्हें संरक्षण देने वाले तत्व भारत की सीमा को कमजोर समझने की भूल कर रहे हैं। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। सीमा सुरक्षा बल और असम पुलिस ने जिस सख्ती और साहस के साथ इन घुसपैठियों को रोकने का अभियान चलाया है, उसने साफ कर दिया है कि भारत किसी भी कीमत पर अवैध घुसपैठ को स्वीकार नहीं करेगा।

हम आपको बता दें कि नदिया जिले के मुरुतिया इलाके में पिछले तीन दिनों से भारत बांग्लादेश सीमा पर तनाव बना हुआ है। सीमा सुरक्षा बल और बांग्लादेश सीमा रक्षक बल के बीच 12 लोगों को लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है। बांग्लादेश की ओर से दावा किया गया कि ये लोग भारतीय नागरिक हैं, लेकिन सीमा सुरक्षा बल ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। भारतीय अधिकारियों ने साफ कहा कि ये सभी बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं और इन्हें किसी भी हाल में भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गुमनाम पार्टी में क्यों शामिल हुए TMC के नामी सांसद? दलबदल विरोधी नारे वाला दल क्यों बना तृणमूल के बागियों का नया ठिकाना?

स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब बांग्लादेश की ओर से भीड़ इकट्ठा कर सीमा सुरक्षा बल पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। सीमा पर गाली गलौज और उकसावे की घटनाएं भी सामने आईं, लेकिन भारतीय जवान चट्टान की तरह डटे रहे। दो दौर की वार्ता हुई, फ्लैग मीटिंग्स भी हुईं, लेकिन सीमा सुरक्षा बल ने अपने रुख में कोई नरमी नहीं दिखाई। भारतीय अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि भारत अब घुसपैठियों के लिए खुला दरवाजा नहीं है।

इन 12 लोगों को सीमा के नो मैन्स लैंड में धान के खेतों के पास बैठे देखा गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें खाना और अस्थायी ठिकाना दिया, लेकिन सीमा सुरक्षा बल लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि ये लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं और अवैध तरीके से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

उधर, असम के मनकाचर सेक्टर में भी इसी तरह का तनाव बना हुआ है। वहां नौ बांग्लादेशी नागरिक नो मैन्स लैंड में फंसे हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन लोगों में से एक ने स्वयं स्वीकार किया कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं और काम की तलाश में भारत आए थे। उन्होंने साफ कहा कि उनके पास बांग्लादेश के दस्तावेज हैं। इसके बावजूद भारत में घुसने की कोशिश यह दिखाती है कि सुनियोजित तरीके से अवैध प्रवेश कराया जा रहा है।

हम आपको बता दें कि सीमा सुरक्षा बल और असम पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में 21 घुसपैठियों को भारत में प्रवेश करने से रोका है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस कार्रवाई की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा और घुसपैठ रोकने के लिए बहुस्तरीय रणनीति पर काम किया जा रहा है। उनका यह बयान देश की सुरक्षा नीति का स्पष्ट संदेश है कि अब अवैध घुसपैठ को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने एक और बेहद महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने माना कि केवल असम की सीमा बंद कर देने से समस्या हल नहीं होगी। यदि मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम और पश्चिम बंगाल की सीमाएं खुली रहेंगी तो घुसपैठिए दूसरे रास्तों से भारत में प्रवेश कर जाएंगे। यही कारण है कि अब पूरे सोलह सौ किलोमीटर लंबे भारत बांग्लादेश सीमा क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक भूल बताया कि वर्षों तक कई सीमाई हिस्से बिना बाड़ और पर्याप्त सुरक्षा के खुले छोड़ दिए गए।

देखा जाये तो अब समय आ गया है कि भारत पूरी कठोरता के साथ यह स्पष्ट कर दे कि अवैध घुसपैठ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी। सीमा पार से आने वाले घुसपैठिए केवल कानून व्यवस्था का संकट नहीं पैदा करते, बल्कि जनसंख्या संतुलन, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता के लिए भी गंभीर खतरा बनते हैं। यही कारण है कि सीमा सुरक्षा बल की वर्तमान कार्रवाई केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र रक्षा का निर्णायक संघर्ष है।

साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठियों और उन्हें संरक्षण देने वाले गिरोहों को यह समझ लेना चाहिए कि भारत अब पहले वाला भारत नहीं है। सीमा पर तैनात जवान हर साजिश का जवाब देने के लिए तैयार हैं। जो लोग अवैध तरीके से भारत में घुसने का सपना देख रहे हैं, उन्हें यह चेतावनी याद रखनी चाहिए कि अब सीमा के इस पार कदम रखते ही कानून का शिकंजा उनका इंतजार करेगा। भारत की सीमाएं सुरक्षित थीं, सुरक्षित हैं और सुरक्षित ही रहेंगी।

Continue reading on the app

बड़ी खबर! LNG Carrier 'दिशा' Hormuz से निकला सुरक्षित, भारत को मिलेगी 62,370 टन LNG

पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) के डायरेक्टर ओपेश कुमार शर्मा ने सोमवार को बताया कि शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम द्वारा संचालित LNG कैरियर 'दिशा' सुरक्षित रूप से होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुज़र गया है। यह जहाज़ भारत के लिए 62,370 मीट्रिक टन LNG कार्गो लेकर आ रहा है। दिल्ली में बोलते हुए शर्मा ने कहा कि जहाज के 18 जून को गुजरात के दहेज पोर्ट पर पहुँचने की उम्मीद है। 
 

इसे भी पढ़ें: गुमनाम पार्टी में क्यों शामिल हुए TMC के नामी सांसद? दलबदल विरोधी नारे वाला दल क्यों बना तृणमूल के बागियों का नया ठिकाना?


शर्मा ने कहा कि अभी की बात करें तो, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम द्वारा संचालित LNG कैरियर 'दिशा' सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुज़र चुका है और इसमें 62,370 मीट्रिक टन LNG कार्गो लदा है। भारत पहुँचने पर इस जहाज़ के दहेज में प्रवेश करने की संभावना है, जो संभवतः 18 तारीख को होगा। उन्होंने कहा कि मंत्रालय, 'डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ शिपिंग' के ज़रिए विदेश मंत्रालय, विदेशों में भारतीय मिशनों, शिपिंग कंपनियों और दूसरे संबंधित लोगों के साथ लगातार तालमेल बनाए रखता है। 

शर्मा ने कहा कि मंत्रालय, 'डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ शिपिंग' के ज़रिए विदेश मंत्रालय, विदेशों में भारतीय मिशनों, शिपिंग कंपनियों और दूसरे संबंधित लोगों के साथ लगातार तालमेल बनाए रखता है, ताकि भारतीय नाविकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित की जा सके और उन्हें हर तरह की मदद दी जा सके। डायरेक्टर ने यह भी बताया कि मंत्रालय के कंट्रोल रूम ने शुरू होने के बाद से 12,700 से ज़्यादा कॉल और 28,000 से ज़्यादा ईमेल संभाले हैं। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम ने शुरू होने के बाद से 12,737 कॉल और 28,299 से ज़्यादा ईमेल संभाले हैं। पिछले 96 घंटों में, समुद्री कर्मचारियों, उनके परिवारों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े लोगों से कुल 406 कॉल और 784 ईमेल मिले हैं।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Final ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, RCB vs Gujarat Titans मैच बना अब तक का Most Watched मुकाबला

 आधिकारिक प्रसारणकर्ता के अनुसार हाल में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग को रिकॉर्ड एक अरब 20 करोड़ दर्शक मिले जो प्रति वर्ष के आधार पर सात प्रतिशत का इजाफा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अहमदाबाद में हुए फाइनल में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर अपना लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता।

‘जियोस्टार’ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टाटा आईपीएल 2026 को एक अरब 20 करोड़ से अधिक दर्शक मिले जो प्रति वर्ष के आधार पर सात प्रतिशत के इजाफे को दर्शाता है। इस सत्र में दर्शक स्क्रीन से चिपके रहे क्योंकि मैच देखने का समय 870 अरब मिनट तक पहुंच गया।

फाइनल ने दर्शकों की संख्या दोगुनी कर दी और यह अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला टाटा आईपीएल मैच बन गया जिसे स्क्रीन पर 40 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा।’’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘2026 सत्र में डिजिटल स्क्रीन पर अच्छी प्रगति देखी गई। कनेक्टेड टीवी 22 प्रतिशत बढ़ा। डिजिटल वीडियो पर देखे जाने वाले व्यूज 25 अरब तक पहुंच गए जो साल दर साल आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी है। डिजिटल माध्यम पर क्षेत्रीय में मैच देखे जाने का हिस्सा 33 प्रतिशत बढ़ा।

Mon, 15 Jun 2026 18:07:18 +0530

  Videos
See all

जी7 शिखर सम्मेलन के लिए फ्रांस में जुटे विश्व नेता [World Leaders Gather in France for G7 Summit] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T13:36:32+00:00

Raushan Anand की सरकार से मांग क्या ? #ytshorts #shorts #biharnews #raushanand #biharnews #politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T13:39:01+00:00

Parents react as PM Keir Starmer announces ban on social media for under-16s | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T13:39:24+00:00

West Bengal Political Crisis Updates LIVE: बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर TMC | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T13:39:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers