Cricket News: शुभमन गिल के साथी ने छोड़ा राजस्थान का साथ, अब गुजरात की तरफ से खेलेंगे क्रिकेट
राजस्थान क्रिकेट को बड़ा झटका लगा। इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले उभरते तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का साथ छोड़कर गुजरात का रुख कर लिया। अशोक अब आगामी बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में गुजरात की तरफ से खेलेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने अशोक शर्मा को राज्य बदलने के लिए आवश्यक नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी कर दिया। अशोक ने अपने फैसले के पीछे बेहतर अवसरों को वजह बताया। अशोक शर्मा ने कहा, 'बेहतर मौके और करियर ग्रोथ को देखते हुए मैंने गुजरात जाने का फैसला किया है।'
राजस्थान को दोहरा झटका
अशोक शर्मा के अलावा राजस्थान के एक और तेज गेंदबाज गणेश सुथार ने भी राज्य बदलने का फैसला किया। गणेश अब हरियाणा की ओर से खेलेंगे। उन्हें भी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से एनओसी मिल चुकी है। हालांकि गणेश ने अभी तक सीनियर क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन अंडर-23 स्तर पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 2025-26 सीजन की सीके नायडू ट्रॉफी में सिर्फ आठ मैचों में 37 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था।
अशोक का जाना क्यों बड़ा नुकसान?
राजस्थान क्रिकेट पहले भी कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अन्य राज्यों में खो चुका है। क्रिकेट प्रशासन में विवाद और अंदरूनी खींचतान को लेकर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन कई बार चर्चा में रही है। ऐसे में अशोक शर्मा का जाना राजस्थान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 2026 आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए उनके प्रदर्शन ने उन्हें देश के सबसे होनहार युवा तेज गेंदबाजों में शामिल कर दिया है।
अशोक ने आईपीएल 2026 में 6 मैच खेले और 6 विकेट हासिल किए। हालांकि उनका इकॉनमी रेट 10.85 रहा। लेकिन उनकी रफ्तार, अतिरिक्त उछाल और सटीक गेंदबाजी ने क्रिकेट विशेषज्ञों को प्रभावित किया। उनकी सरल गेंदबाजी एक्शन और लगातार तेज गति से गेंद फेंकने की क्षमता ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।
घरेलू क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड
अशोक शर्मा ने अपने शुरुआती घरेलू करियर में भी प्रभाव छोड़ा है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के चार मैचों में उन्होंने 14 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 29.71 रहा और सर्वश्रेष्ठ मैच प्रदर्शन 5/122 का रहा। वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने सात मुकाबलों में 13 विकेट झटके हैं। उनका औसत 30.38 रहा और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/58 का है।
दीपक चाहर और खलील अहमद जैसे अनुभवी गेंदबाजों की चोटों को देखते हुए माना जा रहा था कि राजस्थान की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी भविष्य में अशोक के कंधों पर आ सकती थी। लेकिन अब वह गुजरात के लिए नई शुरुआत करने जा रहे हैं।
छत पर लगाएं थाईलैंड का ब्लैक शहतूत, सालभर मिलेगा मीठा फल, गर्मी में बनेगा सेहत का सुपरफूड
होम गार्डनिंग के शौकीनों के बीच थाईलैंड की प्रसिद्ध शहतूत वैरायटी चियांग माई-60 तेजी से लोकप्रिय हो रही है. यह एक एवरबेयरिंग वैरायटी है, जो साल में दो से तीन बार तक फल देने की क्षमता रखती है.गार्डनिंग विशेषज्ञ नरेंद्र कुशवाहा के अनुसार, इस वैरायटी के फल सामान्य शहतूत की तुलना में बड़े, लंबे, गहरे काले रंग के और बेहद रसीले होते हैं. खास बात यह है कि फल जल्दी खराब नहीं होते और तोड़ने के बाद भी लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं




Haribhoomi
News18













.jpg)




