Responsive Scrollable Menu

US-ईरान समझौते से शेयर बाजार में उछाल: सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा, निफ्टी 23900 के पार; आगे कैसा रहेगा बाजार

Closing bell: भारतीय शेयर बाजार के लिए हफ्ते की शुरुआत बेहद शानदार रही। सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिन से चल रहे तनाव के खत्म होने की खबर, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट और वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ा दिया।

दोपहर करीब 2:45 बजे सेंसेक्स 1000.77 अंक यानी 1.33 फीसदी की तेजी के साथ 76528.72 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 310 अंक यानी 1.31 फीसदी उछलकर 23933 के स्तर पर पहुंच गया।

बाजार में खरीदारी का माहौल इतना मजबूत रहा कि एनएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी अच्छी तेजी रही। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.62 फीसदी और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.43 फीसदी चढ़ गया।

अमेरिका-ईरान समझौते का बड़ा असर
बाजार की तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच हुआ शांति समझौता माना जा रहा। दोनों देशों ने 107 दिन से जारी संघर्ष को खत्म करने और वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने पर सहमति बनाई। इससे वैश्विक ऊर्जा बाजारों में राहत का माहौल बना और तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं कम हुईं।

कच्चे तेल में गिरावट से भारत को राहत
समझौते के बाद ब्रेंट क्रूड 4.55 फीसदी गिरकर 83.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए यह सकारात्मक खबर है। इससे महंगाई, व्यापार घाटे और रुपये पर दबाव कम होने की उम्मीद बढ़ी है।

रुपये को भी मिला सहारा
कच्चे तेल में गिरावट और मजबूत शेयर बाजार की वजह से भारतीय रुपया भी मजबूत हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 58 पैसे चढ़कर 94.60 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का मानना है कि कमजोर डॉलर और मजबूत घरेलू बाजार ने रुपये को अतिरिक्त समर्थन दिया।

इन शेयरों में दिखी बड़ी तेजी
एचडीएफसी बैंक के शेयर करीब 2 फीसदी चढ़े। नोमुरा की रिपोर्ट में कहा गया कि आरबीआई की नई एनआरआई डिपॉजिट योजना बैंक के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। वहीं लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 3.2 फीसदी उछले। इसके अलावा तेल विपणन कंपनियों, एयरलाइंस, टायर और पेंट कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात स्थिर रहे और कच्चे तेल की कीमतें नियंत्रण में रहीं तो बाजार में तेजी का यह रुख आगे भी जारी रह सकता है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

CID ने छोड़ा तो ED ने लपका, अब किस मामले में CGO कॉम्प्लेक्स में अभिषेक बनर्जी से मैराथन पूछताछ; दो दर्जन सवाल से सामना

केंद्रीय जांच एजेंसी की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए TMC के इस वरिष्ठ नेता को कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके साल्ट लेक में ED के दफ्तर में पेश होना पड़ा, जहां उनसे मैराथन पूछताछ की गई।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Final ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, RCB vs Gujarat Titans मैच बना अब तक का Most Watched मुकाबला

 आधिकारिक प्रसारणकर्ता के अनुसार हाल में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग को रिकॉर्ड एक अरब 20 करोड़ दर्शक मिले जो प्रति वर्ष के आधार पर सात प्रतिशत का इजाफा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अहमदाबाद में हुए फाइनल में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर अपना लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता।

‘जियोस्टार’ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टाटा आईपीएल 2026 को एक अरब 20 करोड़ से अधिक दर्शक मिले जो प्रति वर्ष के आधार पर सात प्रतिशत के इजाफे को दर्शाता है। इस सत्र में दर्शक स्क्रीन से चिपके रहे क्योंकि मैच देखने का समय 870 अरब मिनट तक पहुंच गया।

फाइनल ने दर्शकों की संख्या दोगुनी कर दी और यह अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला टाटा आईपीएल मैच बन गया जिसे स्क्रीन पर 40 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा।’’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘2026 सत्र में डिजिटल स्क्रीन पर अच्छी प्रगति देखी गई। कनेक्टेड टीवी 22 प्रतिशत बढ़ा। डिजिटल वीडियो पर देखे जाने वाले व्यूज 25 अरब तक पहुंच गए जो साल दर साल आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी है। डिजिटल माध्यम पर क्षेत्रीय में मैच देखे जाने का हिस्सा 33 प्रतिशत बढ़ा।

Mon, 15 Jun 2026 18:07:18 +0530

  Videos
See all

West Bengal Political Crisis Updates LIVE: बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर TMC | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T13:39:36+00:00

Raushan Anand की सरकार से मांग क्या ? #ytshorts #shorts #biharnews #raushanand #biharnews #politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T13:39:01+00:00

Bihar Security Row 2026: सुरक्षा छोड़ने के बाद Tej Pratap Yadav का खुला चैलेंज! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T13:42:07+00:00

जी7 शिखर सम्मेलन के लिए फ्रांस में जुटे विश्व नेता [World Leaders Gather in France for G7 Summit] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T13:36:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers