NCERT की कक्षा 9 की नई कला शिक्षा किताब में बदली ‘डांसिंग गर्ल’ की तस्वीर, मोहनजोदड़ो की प्रतिमा को लेकर छिड़ी बहस
NCERT Dancing Girl Controversy: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की नई कला शिक्षा पुस्तक ‘मधुरिमा’ को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. कक्षा 9 के छात्रों के लिए जारी इस पुस्तक में सिंधु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध ‘डांसिंग गर्ल’ प्रतिमा को बदले हुए रूप में प्रकाशित किया गया है. प्रतिमा की तस्वीर में उसके धड़ को ढका हुआ दिखाया गया है, जबकि मूल मूर्ति में ऐसा नहीं है. इस बदलाव के बाद शिक्षा और इतिहास से जुड़े लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है. कई लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि ऐतिहासिक धरोहरों की तस्वीरों में इस तरह का परिवर्तन क्यों किया गया.
पहले जैसा नहीं दिख रहा प्रतिमा का स्वरूप
‘मधुरिमा’ पुस्तक के पहले अध्याय ‘कला का इतिहास’ में डांसिंग गर्ल की तस्वीर प्रकाशित की गई है. हालांकि, इस बार तस्वीर में प्रतिमा का ऊपरी हिस्सा ढका हुआ नजर आता है. इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रतिमा ने वस्त्र पहन रखे हैं. गौरतलब है कि यह प्रतिमा लंबे समय से NCERT की अलग-अलग पुस्तकों में प्रकाशित होती रही है. पिछले करीब 25 सालों में छात्रों ने इस मूर्ति की मूल तस्वीर ही देखी है. लेकिन पहली बार इसके स्वरूप में ऐसा बदलाव दिखाई दिया है.
क्या है डांसिंग गर्ल प्रतिमा की खासियत?
डांसिंग गर्ल सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे प्रसिद्ध कलाकृतियों में से एक मानी जाती है. यह कांस्य धातु से बनी एक छोटी प्रतिमा है, जिसकी ऊंचाई लगभग चार इंच है. इसे मोहनजोदड़ो से प्राप्त किया गया था. प्रतिमा में एक किशोरी जैसी आकृति दिखाई देती है. उसके बाल पीछे की ओर बंधे हुए हैं. साथ ही उसने कई चूड़ियां, कंगन और आभूषण पहन रखे हैं. उसकी खड़ी होने की शैली और आत्मविश्वास से भरी मुद्रा उसे विशेष बनाती है.
हड़प्पा सभ्यता की पहचान है डांसिंग गर्ल
पुरातत्व विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रतिमा केवल एक कलाकृति नहीं है. यह उस समय की उन्नत धातुकर्म तकनीक का भी प्रमाण है. हजारों साल पहले इतनी बारीकी से कांस्य प्रतिमा तैयार करना उस सभ्यता की तकनीकी क्षमता को दर्शाता है. इसी वजह से डांसिंग गर्ल को हड़प्पा सभ्यता की पहचान माना जाता है. दुनिया भर की इतिहास और पुरातत्व की पुस्तकों में इसका उल्लेख मिलता है.
कहां सुरक्षित है मूल प्रतिमा?
डांसिंग गर्ल की मूल प्रतिमा वर्तमान में नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में सुरक्षित रखी गई है. देश-विदेश से आने वाले पर्यटक और शोधकर्ता इसे देखने पहुंचते हैं. यह प्रतिमा भारतीय पुरातात्विक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है और सिंधु सभ्यता की सबसे चर्चित खोजों में शामिल है.
नई शिक्षा नीति के तहत तैयार हुई ‘मधुरिमा’
‘मधुरिमा’ NCERT की नई कला शिक्षा श्रृंखला का हिस्सा है. इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) के अनुसार तैयार किया गया है. इस श्रृंखला का उद्देश्य कला शिक्षा को स्कूल पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना है. कक्षा 1 से 10 तक के स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग पुस्तकें तैयार की जा रही हैं. फिलहाल कक्षा 1 से 9 तक की पुस्तकें जारी हो चुकी हैं.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
NCERT की नई कला शिक्षा किताब की तस्वीर में किए गए बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, अब तक NCERT की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. जब तक परिषद की ओर से जानकारी नहीं आता, तब तक यह मामला शिक्षा और इतिहास जगत में चर्चा का विषय बना रह सकता है. विशेषज्ञों और पाठकों की नजर अब NCERT की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है.
यह भी पढ़ें: परीक्षा से पहले बढ़ी छात्रों की चिंता, NTA सर्वर में आई दिक्कत, NEET UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड नहीं हो रहे डाउनलोड
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 50
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 50
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_image" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_name" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "id" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 59
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 59
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "saved" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 60
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 60

News Nation