PM Modi Independence Day Speech |"इलेक्ट्रॉनिक्स का निर्माण करीब 21 गुना बढ़ा" | #shorts #viralvideo
PM Modi Independence Day Speech |"इलेक्ट्रॉनिक्स का निर्माण करीब 21 गुना बढ़ा" | #shorts #viralvideo डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/
National Flag after Independence Day: 15 अगस्त के बाद तिरंगे झंडे का क्या करना चाहिए? जानिए क्या करना सही और क्या है गलत
National Flag after Independence Day: 15 अगस्त को आज के दिन पूरे देश में आजादी के 80वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया जा रहा है. जगह-जगह तिरंगे की सजावट है और गाने-बाजे की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर जगह तिरंगा शान से लहराता दिखाई देता है. लेकिन समारोह खत्म होने के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सही तरीके से संभालना भी उतना ही जरूरी है. तिरंगा देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है, इसलिए उसे उतारने के बाद लापरवाही से फेंकना या इस्तेमाल करना उचित नहीं है. अब अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर सेलिब्रेशन के बाद तिरंगे का क्या करना है, तो आइए हम आपको बताते हैं कि आपको क्या करना चाहिए...
तिरंगे को जमीन पर न छोड़ें
स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम खत्म होने के बाद तिरंगे को सड़क, मैदान, छत या किसी अन्य जगह पर नहीं छोड़ना चाहिए. उसे सावधानी से उतारकर साफ और सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए. इस दौरान यह भी ध्यान रखें कि झंडा जमीन या पानी को न छुए. अगर सेलिब्रेशन के दौरान तिरंगा फट गया है, बहुत गंदा हो गया है या किसी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, तो उसे सामान्य कूड़े में नहीं डालना चाहिए। ऐसे राष्ट्रीय ध्वज को निजता और सम्मान के साथ पूरी तरह नष्ट किया जाना चाहिए.
तिरंगे को मोड़कर सम्मान से रखें
झंडा उतारने के बाद उसे अच्छी तरह मोड़कर सुरक्षित स्थान पर रखा जा सकता है. उसे ऐसी जगह रखें जो साफ-सुथरी हो और वहां किसी भी प्रकार की कोई गंदगी न हो. अगर झंडा भविष्य में दोबारा इस्तेमाल करने योग्य है, तो उसे सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखना सबसे बेहतर विकल्प है, जिससे अगली बार कार्यक्रम के दौरान आपको झंडा खरीदना नहीं पड़ेगा.
कागज के तिरंगे का रखें विशेष ध्यान
स्कूलों और कार्यक्रमों में अक्सर कागज के छोटे तिरंगे बांटे जाते हैं. समारोह के बाद इन्हें सड़क या कूड़ेदान में फेंकना नहीं चाहिए. बच्चों को भी समझाना चाहिए कि कागज का तिरंगा भी राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक है और उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए.
तिरंगे को कपड़े या सजावट के रूप में इस्तेमाल न करें
15 अगस्त के बाद बचे हुए तिरंगे को टेबल कवर, पर्दे, कुशन, कपड़े या किसी अन्य सजावटी वस्तु के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसी तरह तिरंगे पर कोई नाम, संदेश या विज्ञापन लिखना भी उचित नहीं है. इसलिए इस्तेमाल के बाद अगर झंडा सही स्थिति में है, तो उसे अच्छे से साफ-सुथरी जगह पर सुरक्षित रख दें.
#WATCH | Delhi: From the ramparts of the Red Fort, Prime Minister Narendra Modi says, "I have emphasized that energy security is crucial for us to channel our full energy towards alternative sources; consequently, while optimizing energy usage, India is rapidly moving in this… pic.twitter.com/izqCLIkPzl
— ANI (@ANI) August 15, 2026
प्लास्टिक के तिरंगे से बचें
राष्ट्रीय पर्वों पर प्लास्टिक के छोटे तिरंगे बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए जाते हैं. कार्यक्रम के बाद इनके सड़क पर पड़े मिलने से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होता है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है. इसलिए जहां संभव हो, कागज या अन्य उपयुक्त सामग्री के तिरंगे का इस्तेमाल करना बेहतर है. प्लास्टिक के झंडों के इस्तेमाल से बचें, ये सस्ते में मिल तो जाते हैं, लेकिन इसके बाद इसे डिस्पोज करना काफी मुश्किल होता है.
बच्चों को भी बताएं तिरंगे का सम्मान
स्कूलों और घरों में बच्चों को यह समझाना जरूरी है कि स्वतंत्रता दिवस खत्म होने के साथ तिरंगे के प्रति हमारा सम्मान खत्म नहीं होता. उन्हें सिखाएं कि तिरंगे को जमीन पर न फेंकें, उस पर पैर न रखें और उसे कूड़े में न डालें. चूंकि, बच्चे आने वाला भविष्य हैं और यदि वह इन चीजों को समझेंगे और इसका सम्मान करेंगे, तो भारत के लिए गर्व की बात होगी.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट पर बनी 10 फिल्में करेंगी 15 अगस्त की छुट्टी का मजा दोगुना, जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
News Nation








