सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर
नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की उत्पादन, आत्मनिर्भरता और औद्योगिक विकास से जुड़ी नीतियों के चलते भारत का विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र देश की आर्थिक वृद्धि का प्रमुख आधार बनकर उभरा है। सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक आधिकारिक फैक्टशीट के अनुसार, उत्पादन, निर्यात और निवेश में लगातार वृद्धि के कारण मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। रक्षा उत्पादन, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और सेमीकंडक्टर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में भी भारत ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
फैक्टशीट के अनुसार, भारत का विनिर्माण क्षेत्र वर्तमान में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 16 से 17 प्रतिशत का योगदान देता है और इससे 2.7 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। स्थिर कीमतों पर इस क्षेत्र की सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) वृद्धि दर का चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) 10.88 प्रतिशत रहा है, जो इसकी मजबूत विकास क्षमता को दर्शाता है।
सरकार ने बताया कि जुलाई 2026 में भारत का माल निर्यात (मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट) बढ़कर 44.24 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 36.98 अरब डॉलर था। वहीं जून 2026 में विनिर्माण उत्पादन में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो औद्योगिक गतिविधियों में लगातार सुधार का संकेत है।
रक्षा क्षेत्र में भारत ने पिछले एक दशक में उल्लेखनीय बदलाव देखा है। आत्मनिर्भरता पर जोर, लक्षित निवेश और नीतिगत सुधारों के परिणामस्वरूप स्वदेशी रक्षा उत्पादन का मूल्य वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 1.78 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यह पिछले वित्त वर्ष के 1,54,071 करोड़ रुपए की तुलना में 15.6 प्रतिशत अधिक है। तुलना करें तो वर्ष 2014-15 में देश का रक्षा उत्पादन केवल 46,429 करोड़ रुपए था।
इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र ने भी तेज गति से विस्तार किया है। वित्त वर्ष 2025-26 में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन बढ़कर 13.11 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 के 11.32 लाख करोड़ रुपए की तुलना में 15.8 प्रतिशत अधिक है। मोबाइल फोन विनिर्माण और निर्यात में भी बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। मोबाइल फोन निर्यात बढ़कर 2.59 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जिससे भारत वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।
भारत अब सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार के अनुसार, सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम 1.0 के तहत जुलाई 2026 तक 1.64 लाख करोड़ रुपए से अधिक निवेश वाली 12 विनिर्माण इकाइयों को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें एक सिलिकॉन फैब, एक सिलिकॉन कार्बाइड फैब, एक एकीकृत गैलियम नाइट्राइड माइक्रो-एलईडी डिस्प्ले फैब और नौ पैकेजिंग इकाइयां शामिल हैं।
इसके अलावा, बड़े पैमाने के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण (एलएसईएम) के लिए लागू प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना ने मोबाइल निर्माण इकोसिस्टम में करीब 96,000 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित किया है। सरकार का मानना है कि इन पहलों से भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनाने में मदद मिलेगी।
फैक्टशीट में यह भी कहा गया है कि फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में उत्पादन, नवाचार और निर्यात में लगातार वृद्धि ने भारत की पहचान एक विश्वसनीय वैश्विक दवा आपूर्तिकर्ता के रूप में और मजबूत की है। भारतीय दवा उद्योग वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और आने वाले वर्षों में इसके और विस्तार की उम्मीद है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
मुसीबत में आमिर खान का परिवार! इमोशनल हुए एक्टर तो बेटे आजाद के बहे आंसू, जानिए क्या है पूरा मामला?
Aamir Khan Son Azad Khan Emotional Video: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) अपनी शादी से अलग एक और वजह को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, आमिर खान का पूरा परिवार मुंबई में एक पेट क्लिनिक के बाहर नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि वे क्लिनिक के पास नजर आए. यहां पर आमिर खान के साथ उनकी पूर्व पत्नी और फिल्ममेकर किरण राव और बेटे आजाद खान भी दिखाई दिए. इस दौरान आमिर खान के हाथ में पेट कैरियर था और वह इमोशनल दिखाए दिए. जबकि उनके बेटे रोते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में परिवार के चेहरों पर परेशानी साफ दिखाई दे रही थी. जिसको लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.
मुंबई में पेट क्लिनिक के बाहर दिखा आमिर का परिवार
दरअसल, हाल ही में मुंबई में पैपराजी ने आमिर खान, किरण राव और उनके बेटे आजाद खान को एक पेट क्लिनिक से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया था. आमिर के हाथ में बिल्ली ले जाने वाली बास्केट दिखाई दी. इस दौरान वह काफी भावुक दिखाई दिए, वहीं, बेटे आजाद अपने आंसूओं को अपनी टी-शर्ट से पोछते हुए नजर आए. इतना ही नहीं किरण राव भी काफी परेशान दिखाई दीं. आजाद को इस तरह रोते हुए देखकर पैपराजी ने इस मुश्किल पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया. वहीं, वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दीं. हालांकि, इस बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है कि आखिर वह क्लिनिक में किस लिए आए थे.
फैंस ने लगाई अटकलें
आमिर खान के हाथ में पेट कैरियर देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने अटकलें लगाई हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि उनके किसी पालतू जानवर की तबीयत खराब हो सकती है. कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि शायद उनके किसी पालतू जानवर की मौत हो गई है. इतना ही नहीं कुछ मानना है कि उनकी किसी कुत्ते या बिल्ली की तबीयत खराब हुई हो जिसकी वजह से वे यहां पर आए हैं. वीडियो में आमिर के इमोशनल मोमेंट और आजाद के आंसूओं ने फैंस को भी इमोशनल कर दिया. सोशल मीडिया पर लोग आमिर की फैमिली को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं और सबकुछ जल्द ही सब ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं. बहरहाल, जब तक आमिर की फैमिली की ओर पुष्टि नहीं की जाती है तो किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: ऋतिक रोशन और सबा आजाद का हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की दिखी प्रोफाइल, उर्वशी ने किया था दावा
परिवार ने अभी तक नहीं बताई वजह
आमिर खान के परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के बीच यह बात सबसे अहम है कि जब तक उनके परिवार की ओर से इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की जाती है तब तक साफ तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है. ये सभी बातें सोशल मीडिया पर अटकलों के मुताबिक हैं. उन्होंने यह नहीं बताया कि वे पेट क्लिनिक क्यों पहुंचे थे और उनके पालतू जानवर की तबीयत खराब है या कुछ और हुआ है. ऐसे में वायरल वीडियो को देखकर किसी तरह नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी हो सकती हैं. फिलहाल, वीडियो देखकर इतना साफ हुआ है कि आमिर, किरण और आजाद एक पेट क्लिनिक के बाहर नजर आए और परिवार काफी परेशान दिख रहा था.
आमिर तीसरी शादी को लेकर भी रहे चर्चा में
आमिर खान बीते दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में चल रहे थे. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी की थी. जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिली थी. फिलहाल, आमिर खान पेट क्लिनिक वाले वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. जिसके बाद बारे में लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर वे यहां किस लिए आए थे. जब तक आमिर या किरण की तरफ से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती है तब तक पालतू जानवर की बीमारी या मौत को लेकर चल रही बातों को सिर्फ कयास ही माना जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: 'हद में रहिए, जलील करने में...', गोविंदा ने सुनीता आहूजा के गर्लफ्रेंड वाले बयान पर दिया करारा जवाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





