A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

ट्रम्प के जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में UFC फाइट:अब तक का सबसे महंगा मुकाबला, जीत के बाद फाइटर राष्ट्रपति से मिलने पहुंचा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार को व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में UFC मुकाबलों के साथ अपना 80वां जन्मदिन मनाया। UFC ने इस आयोजन पर करीब 6 करोड़ डॉलर खर्च किए। इसे अब तक के सबसे महंगे UFC आयोजनों में गिना जा रहा है। इस फाइट में कुल 7 मुकाबले रखे गए हैं। मुख्य मुकाबला लाइटवेट इलिया टोपुरिया और चैंपियन जस्टिन गेथजे के बीच होना है। मुकाबले देखने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, उनकी सरकार के कई सीनियर अफसर, खास मेहमान और हजारों सैन्यकर्मी मौजूद हैं। शुरुआती मुकाबले में बो निकल ने पहले ही राउंड में काइल डाउकस को नॉकआउट कर दिया। उन्होंने एक जोरदार लेफ्ट हुक और राइट पंच से प्रतिद्वंद्वी को गिराया, जिसके बाद रेफरी ने मुकाबला रोक दिया। जीत के तुरंत बाद बो निकल रिंग से निकलकर सीधे राष्ट्रपति ट्रम्प के पास पहुंचे। दोनों ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। इस इवेंट में करीब 4300 लोग मौजूद हैं। दूसरी तरफ, 85 हजार लोगों के लिए अलग फैन जोन बनाया गया है। UFC फाइट से जुड़ी 5 तस्वीरें… ट्रम्प ने कहा- यह धरती का सबसे बड़ा शो सरकार के कई अधिकारियों और खुद ट्रम्प ने आयोजन की तारीफ की है। ट्रम्प ने इसे ‘धरती का सबसे बड़ा शो’ बताया और ‘क्लॉ’ की तुलना पेरिस के एफिल टॉवर से की। वहीं विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने UFC को अमेरिका की सॉफ्ट डिप्लोमैटिक पावर बताया है। इस इवेंट में कुल 14 फाइटर UFC के लगातार मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। मुख्य मुकाबला जॉर्जियाई-स्पेनिश लाइटवेट फाइटर इलिया टोपुरिया और अमेरिकी फाइटर जस्टिन गैथजी के बीच होगा। मुकाबलों की शुरुआत स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे होगी। इसका प्रसारण केवल पैरामाउंट प्लस पर किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म डेविड एलिसन की कंपनी संचालित करती है, जिन्हें ट्रम्प का सहयोगी माना जाता है। पिछले साल UFC ने इस स्ट्रीमिंग सेवा के साथ 7.7 अरब डॉलर का समझौता किया था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस आयोजन का सबसे बड़ा फायदा UFC ब्रांड को मिल सकता है। एक समय ऐसा था जब इस खेल को प्रायोजकों और कई आयोजकों ने स्वीकार नहीं किया था। एक अमेरिकी सीनेटर ने इसे कभी 'मानव मुर्गा लड़ाई' तक कहा था। अब वही खेल व्हाइट हाउस तक पहुंच गया है। 33 साल पहले शुरू हुआ था UFC का सफर अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप (UFC) आज दुनिया की सबसे बड़ी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) लीग है। इसकी शुरुआत 1993 में अमेरिका में हुई थी। उस दौर में बॉक्सिंग, कराटे, कुश्ती और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु जैसी अलग-अलग फाइटिंग शैलियों के समर्थक अपनी-अपनी तकनीक को सबसे प्रभावी बताते थे। यह बहस काफी लोकप्रिय थी कि असली मुकाबले में कौन-सी मार्शल आर्ट सबसे ज्यादा कारगर साबित होगी। इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए UFC का पहला टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें ब्राजीलियन जिउ-जित्सु विशेषज्ञ रॉयस ग्रेसी चैंपियन बने। ग्रेसी शारीरिक रूप से कई प्रतिद्वंद्वियों से छोटे और हल्के थे, लेकिन उन्होंने अपनी तकनीक के दम पर बड़े और ताकतवर फाइटर्स को हराकर सबको चौंका दिया। उन्होंने कई मुकाबले सबमिशन के जरिए जीते। समय के साथ खेल का स्वरूप भी बदल गया। अब फाइटर्स सिर्फ एक शैली पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि बॉक्सिंग, रेसलिंग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, जिउ-जित्सु और किकबॉक्सिंग जैसी कई तकनीकों को मिलाकर मुकाबला करते हैं। यही वजह है कि इसे आज 'मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स' कहा जाता है। 250 साल की आजादी का जश्न मनाएगा अमेरिका अमेरिका इस साल अपनी आजादी के 250 साल पूरे करने जा रहा है। 4 जुलाई 2026 को देश स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ मनाएगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं और पूरे देश में एक साल से ज्यादा समय तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। UFC इवेंट भी इसी जश्न का हिस्सा है, जिसे ट्रम्प प्रशासन प्रमुख आकर्षण के तौर पर पेश कर रहा है। अमेरिका की स्थापना का आधार माने जाने वाले ‘डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस’ पर 4 जुलाई 1776 को हस्ताक्षर हुए थे। इसी की 250वीं सालगिरह के मौके पर देशभर में परेड, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामुदायिक अभियान और बड़े सार्वजनिक समारोह आयोजित किए जाएंगे। व्हाइट हाउस ने ‘टास्क फोर्स 250’ बनाई है, जो संघीय सरकार, राज्यों, निजी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर आयोजन कर रही है।

Continue reading on the app

इंदौर का मेगा ग्रीन प्लान, 2.81 लाख पौधे, तालाब और चेकडैम से बढ़ेगा भूजल स्तर

इंदौर में पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। लगातार बढ़ते शहरीकरण, पेड़ों की कटाई और भूजल स्तर में गिरावट ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए इंदौर वनमंडल ने इस साल बड़े स्तर पर पौधारोपण और जल संरक्षण का संयुक्त अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। विभाग का लक्ष्य सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि ऐसे स्थायी इंतजाम करना है जिससे बारिश का पानी जमीन में समा सके और आने वाले वर्षों में पानी की समस्या कम हो।

वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि केवल हरियाली बढ़ाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। यदि जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में पानी रोकने की व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो नए पौधों को बचाना भी चुनौती बन सकता है। यही वजह है कि इस बार पौधारोपण के साथ जल संरचनाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

 तालाब, चेकडैम और कंटूर से बढ़ेगा भूजल स्तर

इंदौर वनमंडल जून और जुलाई में शुरू होने वाले पौधारोपण अभियान के साथ कई जल संरक्षण कार्य भी करेगा। जंगलों में छोटे-छोटे तालाब, चेकडैम और कंटूर ट्रेंच जैसी संरचनाएं बनाई जाएंगी ताकि बारिश का पानी बहकर न जाए और अधिक से अधिक मात्रा में जमीन के अंदर पहुंच सके। यह योजना खासतौर पर इंदौर-चोरल, महू और मानपुर क्षेत्र के जंगलों में लागू की जाएगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में भूजल स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में पानी रोकने वाली संरचनाएं बेहद प्रभावी साबित हो सकती हैं। वन विभाग पुराने तालाबों का गहरीकरण भी करेगा ताकि उनमें ज्यादा पानी संग्रहित किया जा सके। इससे गर्मी के मौसम में वन्यजीवों को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भूजल रिचार्ज होने से स्थानीय जल स्रोतों को भी फायदा मिलेगा। यह मॉडल पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन दोनों को एक साथ मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

पौधारोपण अभियान और नगर वन परियोजना से बढ़ेगी हरियाली

इस वर्ष इंदौर वनमंडल ने करीब 2 लाख 81 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। यह पौधारोपण 20 अलग-अलग वन क्षेत्रों में किया जाएगा। विभाग ने पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की समीक्षा भी की है, जिसमें लगभग 20 से 22 प्रतिशत पौधे खराब पाए गए। ऐसे करीब 84 हजार पौधों को हटाकर उनकी जगह नए पौधे लगाए जाएंगे ताकि हरियाली का दायरा लगातार बढ़ता रहे।

इसके अलावा नगर वन परियोजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। देवगुराडिया पहाड़ी पर पहले चरण के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, जहां वॉकिंग ट्रैक, बटरफ्लाई गार्डन, प्राकृतिक पथ और बैठने की सुविधाएं विकसित की गई हैं। अब दूसरे चरण में यहां 8 हजार नए पौधे लगाए जाएंगे। वहीं दतुनि पहाड़ी को नए नगर वन के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां 24 हजार पौधे लगाने की योजना है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहरों में बढ़ती गर्मी, जल संकट और प्रदूषण को देखते हुए हरियाली बढ़ाना समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। यदि पौधारोपण और जल संरक्षण की यह योजना सफल रहती है, तो आने वाले वर्षों में इंदौर का भूजल स्तर बेहतर हो सकता है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी बड़ी मदद मिलेगी।

 

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs PAK-W: भारत ने नहीं किया हैंडशेक तो भड़के पाकिस्तान महिला टीम के कोच वहाब रियाज, बोले- अगर ऐसा ही करना है...

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला मैदान पर तो एकतरफा रहा। लेकिन मैच के बाद एक बार फिर खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक न होने का मुद्दा चर्चा में आ गया। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।

हालांकि मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं होने को लेकर हुई। एशिया कप 2025 के बाद से चली आ रही यह स्थिति महिला क्रिकेट में भी देखने को मिली। टॉस के दौरान भी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने एक-दूसरे से कोई बातचीत नहीं की थी।  

वहाब रियाज ने दिया सीधा जवाब
मैच के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच और पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि क्या दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच रिश्ते सामान्य हैं या माहौल ठंडा है। इस पर वहाब ने कहा, 'मैं काफी समय पहले क्रिकेट छोड़ चुका हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि हैंडशेक न करने की असली वजह क्या है? लेकिन अगर चीजें इसी तरह चल रही हैं तो चलने दीजिए। इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता।' उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ।

भारत का शानदार प्रदर्शन
मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम की ओर से स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष ने अहम योगदान दिया। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 106 रन पर सिमट गई। भारत ने मुकाबला 64 रन से अपने नाम कर लिया।

दीप्ति शर्मा बनीं जीत की हीरो
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंद से कमाल दिखाते हुए 5 विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हार के बाद क्या बोले वहाब?
पाकिस्तान के कोच ने माना कि उनकी टीम ने आखिरी ओवरों में 15-20 रन ज्यादा दे दिए, जिसका असर मैच पर पड़ा। उन्होंने कहा कि टीम ने संघर्ष जरूर किया और कुछ सकारात्मक बातें भी सामने आई हैं। वाहब ने कहा, 'हमने लड़ाई जरूर दिखाई। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं। खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं। कभी जीत मिलती है और कभी हार। दुर्भाग्य से इस बार हम हारने वाली टीम रहे।'

भारत की इस बड़ी जीत ने टूर्नामेंट में उसके इरादे साफ कर दिए हैं, जबकि पाकिस्तान को अब अगले मुकाबलों में वापसी के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Mon, 15 Jun 2026 09:41:36 +0530

  Videos
See all

PoK Protests In London : लंदन तक पहुंची PoK की आग | Jammu Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T04:31:28+00:00

Noida International Airport First Flight: नोएडा एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस Gul Panag, कैमरे पर क्या बोलीं? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T04:42:23+00:00

Brazil: सेफ्टी रोप भूल गए कर्मचारी, बंजी जंपिंग ने ले ली मासूम की जान #BungeeJumping #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T04:43:37+00:00

US Iran Peace Deal: शांति समझौते पर मुहर का ट्रंप ने किया ऐलान | Middle East War | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T04:38:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once