Responsive Scrollable Menu

ENG vs NZ: नाइटक्लब विवाद के बाद थम नहीं रहीं इंग्लैंड की मुश्किलें, स्टोक्स-एटकिंसन के बाद एक और खिलाड़ी दूसरे टेस्ट से बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन दाएं घुटने में दर्द की वजह से मुकाबले से बाहर हो गए। यह चोट ऐसे समय आई है जब रॉबिन्सन ने 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी और शानदार प्रदर्शन से अपनी छाप छोड़ी थी।

32 साल के रॉबिन्सन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दमदार वापसी करते हुए मैच में 7 विकेट झटके थे। खास बात यह रही थी कि उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा झटका दिया था। इस प्रदर्शन के बाद उम्मीद थी कि वह ओवल टेस्ट में भी इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी होंगे। लेकिन घुटने की परेशानी ने उनकी राह रोक दी।

दो साल बाद वापसी, फिर लगा झटका
रॉबिन्सन का पिछला टेस्ट फरवरी 2024 में भारत के खिलाफ रांची में था। उस मैच में उन्होंने केवल 13 ओवर गेंदबाजी की थी और दूसरी पारी में एक भी ओवर नहीं फेंका था। फिटनेस की समस्या उनके करियर में लगातार चुनौती रही है और यही वजह है कि उनकी वापसी पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। हालांकि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि रॉबिन्सन टीम के साथ ही रहेंगे और 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट तक फिट होने की कोशिश करेंगे।

इंग्लैंड की मुश्किलें और बढ़ीं
रॉबिन्सन की गैरमौजूदगी इंग्लैंड की परेशानियों को और बढ़ा रही। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन पहले ही लंदन के एक नाइट क्लब में हुई घटना की जांच के चलते उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में पहले टेस्ट की विजेता टीम में कई बदलाव करने पड़ सकते हैं।

जोफ्रा आर्चर की वापसी संभव
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर यह है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चयन की दौड़ में शामिल हैं। आईपीएल खेलने के बाद आर्चर टीम से जुड़ चुके हैं और ओवल में अभ्यास भी कर रहे हैं। ऐसे में दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी की संभावना बढ़ गई है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ की उपलब्धता पर भी नजर बनी हुई है। वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड में भी बदलाव
दूसरी ओर न्यूजीलैंड को भी बदलाव करना पड़ा है। दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विल यंग को टीम में शामिल किया गया है। अब दोनों टीमें बदले हुए संयोजन के साथ दूसरे टेस्ट में उतरेंगी

Continue reading on the app

IND-W vs PAK-W: भारत ने नहीं किया हैंडशेक तो भड़के पाकिस्तान महिला टीम के कोच वहाब रियाज, बोले- अगर ऐसा ही करना है...

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला मैदान पर तो एकतरफा रहा। लेकिन मैच के बाद एक बार फिर खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक न होने का मुद्दा चर्चा में आ गया। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।

हालांकि मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं होने को लेकर हुई। एशिया कप 2025 के बाद से चली आ रही यह स्थिति महिला क्रिकेट में भी देखने को मिली। टॉस के दौरान भी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने एक-दूसरे से कोई बातचीत नहीं की थी।  

वहाब रियाज ने दिया सीधा जवाब
मैच के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच और पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि क्या दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच रिश्ते सामान्य हैं या माहौल ठंडा है। इस पर वहाब ने कहा, 'मैं काफी समय पहले क्रिकेट छोड़ चुका हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि हैंडशेक न करने की असली वजह क्या है? लेकिन अगर चीजें इसी तरह चल रही हैं तो चलने दीजिए। इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता।' उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ।

भारत का शानदार प्रदर्शन
मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम की ओर से स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष ने अहम योगदान दिया। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 106 रन पर सिमट गई। भारत ने मुकाबला 64 रन से अपने नाम कर लिया।

दीप्ति शर्मा बनीं जीत की हीरो
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंद से कमाल दिखाते हुए 5 विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हार के बाद क्या बोले वहाब?
पाकिस्तान के कोच ने माना कि उनकी टीम ने आखिरी ओवरों में 15-20 रन ज्यादा दे दिए, जिसका असर मैच पर पड़ा। उन्होंने कहा कि टीम ने संघर्ष जरूर किया और कुछ सकारात्मक बातें भी सामने आई हैं। वाहब ने कहा, 'हमने लड़ाई जरूर दिखाई। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं। खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं। कभी जीत मिलती है और कभी हार। दुर्भाग्य से इस बार हम हारने वाली टीम रहे।'

भारत की इस बड़ी जीत ने टूर्नामेंट में उसके इरादे साफ कर दिए हैं, जबकि पाकिस्तान को अब अगले मुकाबलों में वापसी के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में खत्म किया 39 गेंदों का इंतजार, आउट करने में फिर से इस खिलाड़ी का रहा हाथ

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका में भले ही अभी तक वो अंदाज नहीं दिखा है, जिसके लिए वो विश्व विख्यात हैं. लेकिन उन्होंने अपने 39 गेंदों के इंतजार को जरूर खत्म किया है. कैसे आइए जानते हैं. Mon, 15 Jun 2026 11:33:21 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: Sudip Bandyopadhyay ने भी छोड़ा Mamata Banerjee का साथ! | TMC Split | Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T06:09:21+00:00

America में प्लेन क्रैश! | Butler Missouri Accident | Aviation | Air Disaster USA | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T06:12:57+00:00

POJK के हालातों पर लंदन में प्रदर्शन | PoK Protest | London Protest | Asim Munir | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T06:07:57+00:00

Noida International Airport : जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान, किसानों और कारोबारियों का खास सफर! shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T06:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers