Responsive Scrollable Menu

Box Office Clash: 15 अगस्त पर हुए ये 10 बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश, किस पिक्चर ने कमाए सबसे ज्यादा पैसे?

Box Office Clash: 15 अगस्त के मौके पर अक्सर फिल्मों के क्लैश होते रहे हैं. इस बार सनी देओल और इमरान हाशमी आमने-सामने हैं. पर आज बताएंगे पिछले 10 बॉक्स ऑफिस क्लैश और कलेक्शन के बारे में.

Continue reading on the app

Norway विदेश मंत्री की Kashmir पर टिप्पणी भारत ने खारिज की; PoK पर जताई चिंता

भारत ने नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे की कश्मीर मुद्दे पर की गई टिप्पणियों को शुक्रवार को खारिज कर दिया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सीमा पार आतंकवाद के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के इस्तेमाल को लेकर चिंतित होना चाहिए। इस्लामाबाद में बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार के साथ बातचीत के बाद ईडे ने कहा था कि दोनों पक्षों ने जम्मू-कश्मीर से लेकर अफगानिस्तान तक के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। डार ने कहा था कि उन्होंने नॉर्वे के विदेश मंत्री को कश्मीर के ‘‘लंबे समय से अनसुलझे’’ विवाद के बारे में जानकारी दी और सिंधु जल संधि के स्थगन के मुद्दे पर भी बातचीत की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नॉर्वे के विदेश मंत्री की टिप्पणियों को खारिज करते हुए कहा कि पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। जायसवाल ने ईडे की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘मैं यह कहना चाहता हूं कि पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जिन मुद्दों पर चिंता करनी चाहिए, उनमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में वर्तमान में किए जा रहे अत्याचार और सीमा पार आतंकवाद के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का इस्तेमाल करना शामिल हैं।’’ जायसवाल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की उस टिप्पणी पर एक अन्य सवाल का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने भारत द्वारा सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को स्थगित रखने के फैसले की आलोचना की थी। जायसवाल ने कहा, ‘‘आप सिंधु जल संधि पर हमारे रुख से अवगत हैं और उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।’’ भारत ने पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद घोषित किए गए कई कड़े राजनयिक और आर्थिक कदमों के तहत सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का फैसला किया था।

इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई थी।

Continue reading on the app

  Sports

मोदी ने देश को बताया 2036 ओलंपिक की मेजबानी का मजबूत दावेदार, किया ये बड़ा ऐलान

मोदी ने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए मजबूत दावेदार है और और इसमें देश की अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पांच से 15 वर्ष की आयु वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी प्रतिभा खोज अभियान शुरू किया जाएगा। Sat, 15 Aug 2026 11:35:06 +0530

  Videos
See all

LIVE: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया I Nagpur I Independence Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T05:39:13+00:00

PM Modi With Kids: PM मोदी का दिल जीतने वाला पल, बच्चों से की मुलाकात | Red Fort | Cute Moments #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T05:31:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers