Gojar in House Astrology: ज्योतिष और शकुन मान्यताओं के अनुसार घर में कनखजूरा दिखना शुभ या अशुभ दोनों संकेत दे सकता है. इसका अर्थ उस स्थान और परिस्थिति पर निर्भर माना जाता है जहां वह दिखाई दे.
Dreams Meaning: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों का फल रात के पहर पर निर्भर करता है. पहला पहर देर से फल देता है, जबकि तीसरे और चौथे पहर के सपने जल्दी सच होने वाले माने जाते हैं. ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपनों को सबसे प्रभावशाली माना गया है.
महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला मैदान पर तो एकतरफा रहा। लेकिन मैच के बाद एक बार फिर खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक न होने का मुद्दा चर्चा में आ गया। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।
हालांकि मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं होने को लेकर हुई। एशिया कप 2025 के बाद से चली आ रही यह स्थिति महिला क्रिकेट में भी देखने को मिली। टॉस के दौरान भी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने एक-दूसरे से कोई बातचीत नहीं की थी।
वहाब रियाज ने दिया सीधा जवाब मैच के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच और पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि क्या दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच रिश्ते सामान्य हैं या माहौल ठंडा है। इस पर वहाब ने कहा, 'मैं काफी समय पहले क्रिकेट छोड़ चुका हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि हैंडशेक न करने की असली वजह क्या है? लेकिन अगर चीजें इसी तरह चल रही हैं तो चलने दीजिए। इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता।' उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ।
भारत का शानदार प्रदर्शन मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम की ओर से स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष ने अहम योगदान दिया। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 106 रन पर सिमट गई। भारत ने मुकाबला 64 रन से अपने नाम कर लिया।
दीप्ति शर्मा बनीं जीत की हीरो भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंद से कमाल दिखाते हुए 5 विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
हार के बाद क्या बोले वहाब? पाकिस्तान के कोच ने माना कि उनकी टीम ने आखिरी ओवरों में 15-20 रन ज्यादा दे दिए, जिसका असर मैच पर पड़ा। उन्होंने कहा कि टीम ने संघर्ष जरूर किया और कुछ सकारात्मक बातें भी सामने आई हैं। वाहब ने कहा, 'हमने लड़ाई जरूर दिखाई। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं। खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं। कभी जीत मिलती है और कभी हार। दुर्भाग्य से इस बार हम हारने वाली टीम रहे।'
भारत की इस बड़ी जीत ने टूर्नामेंट में उसके इरादे साफ कर दिए हैं, जबकि पाकिस्तान को अब अगले मुकाबलों में वापसी के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।