Responsive Scrollable Menu

Oman के पास भारतीय जहाज संकट में, 14 क्रू मेंबर्स की जिंदगी दांव पर, मदद को आगे आई US Navy

खाड़ी इलाके में बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक भारतीय कमर्शियल जहाज हादसे का शिकार हो गया है। मस्कट में मौजूद भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि भारतीय झंडे वाले मैकेनाइज्ड सेलिंग वेसल 'विराट 1' के साथ समुद्र में एक गंभीर घटना हुई है। इस जहाज पर कुल 14 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनकी सुरक्षा को लेकर लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

इंजन फेल होने के बाद डूबने लगा जहाज

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, समुद्र में अचानक इस जहाज का इंजन फेल हो गया था, जिसके बाद यह पानी में डूबने लगा। खतरे को भांपते हुए जहाज पर मौजूद सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर्स समझदारी दिखाते हुए तुरंत लाइफ-राफ्ट पर चले गए। यह पूरी घटना ओमान के रास अल हद्द से लगभग 80 समुद्री मील दूर समुद्र में हुई।
 

इसे भी पढ़ें: Russia से भारत की तेल दोस्ती गहरी, US की पाबंदी के बावजूद Crude Oil आयात 21% बढ़ा


अमेरिकी नौसेना ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजा लाइफ-राफ्ट

इस एमरजेंसी की जानकारी मिलते ही अमेरिकी नौसेना ने तुरंत मदद के लिए कदम बढ़ाया। अमेरिकी नौसेना के पी-8 मैरीटाइम पेट्रोलिंग एयरक्राफ्ट ने संकट में फंसे भारतीयों के पास एक लाइफ-राफ्ट गिराया और उनकी सुरक्षित निकासी पर नजर रखी। इसके अलावा, पास से गुजर रहे सेंट किट्स एंड नेविस के एक मर्चेंट शिप 'एमवी जबल अली 9' को भी मदद के लिए उस लोकेशन की तरफ मोड़ दिया गया है।
 

इसे भी पढ़ें: Commander in Chief वाली AI Photo, फिर Iran Deal पर बड़ा बयान, क्या हैं Donald Trump के इरादे?


ओमान प्रशासन और भारतीय नौसेना मिलकर चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि ओमान के अधिकारियों और घटना स्थल के आस-पास मौजूद दूसरे जहाजों के साथ तालमेल बिठाकर एक बड़ा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। भारतीय नौसेना के जहाजों को भी तुरंत इस लोकेशन की तरफ रवाना कर दिया गया है। दूतावास लगातार लोकल अथॉरिटीज के संपर्क में है ताकि सभी 14 भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित किनारे पर लाया जा सके।

Continue reading on the app

Salman Khan: सलमान खान की सिक्योरिटी ने फिर की बड़ी चूक, आमिर के बेटे जुनैद को पहचानने में हुई गलती

Salman Khan: आमिर खान की फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने और 'आमिर खान प्रोडक्शंस' की 25वीं सालगिरह के मौके पर मुंबई में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन एक घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

सिक्योरिटी ने रोका जुनैद को

इवेंट के दौरान आमिर खान के बेटे जुनैद खान, सलमान खान से मिलने पहुंचे। लेकिन सलमान की सिक्योरिटी टीम उन्हें पहचान नहीं पाई और उन्हें रोकने की कोशिश की। हालांकि, जैसे ही सलमान खान की नजर जुनैद पर पड़ी, उन्होंने तुरंत सिक्योरिटी को इशारा किया। इसके बाद जुनैद को अंदर जाने दिया गया और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।

पहले भी हो चुका है ऐसा
यह पहली बार नहीं है जब जुनैद खान को सलमान की सिक्योरिटी ने नहीं पहचाना हो। इससे पहले भी एक फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान ऐसी ही घटना सामने आई थी, जब बॉडीगार्ड्स ने जुनैद को सलमान के पास जाने से रोक दिया था।

सादगी के लिए मशहूर हैं जुनैद
आमिर खान के बेटे होने के बावजूद जुनैद खान अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर बेहद साधारण कपड़ों और बिना किसी स्टार वाले तामझाम के नजर आते हैं। इस इवेंट में भी जुनैद लाइट ब्लू डेनिम शर्ट और सिंपल लुक में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी सादगी और डाउन-टू-अर्थ नेचर की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- 60 की उम्र में सलमान खान के ट्रांसफॉर्मेशन ने उड़ाए होश, नया लुक देख फैंस हुए क्रेजी!

Continue reading on the app

  Sports

धीरज-कुमकुम ने आर्चरी वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, ओलंपिक चैंपियन को हराकर जीता गोल्ड मेडल

Dhiraj Bommadevara Kumkum Mohod wins gold in archery world cup: तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा और 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने इतिहास रच दिया है. तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन के रिकर्व मिश्रित टीम फाइनल में इस भारतीय जोड़ी ने ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. खेल की सबसे मजबूत टीमों में से एक (ओह ये जिन और किम जे देओक) के खिलाफ धीरज ने आखिरी दो तीरों पर परफेक्ट 10 का स्कोर कर भारत की जीत पक्की की. मिश्रित टीम स्पर्धा में इन दोनों खिलाड़ियों का यह पहला विश्व कप स्वर्ण पदक है. Sun, 14 Jun 2026 16:04:51 +0530

  Videos
See all

'Cocktail2' के प्रमोशन में बेकाबू हुई भीड़ | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T11:16:04+00:00

Russia के भीतर बड़ा धमाका! यूक्रेनी ड्रोन ने तेल डिपो उड़ाया | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T11:13:59+00:00

France में G7 समिट में शामिल होंगे PM Modi | #pmmodifrancevisit #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T11:15:22+00:00

CM रेखा गुप्ता ने खुद संभाली यमुना सफाई की कमान! | #viralnews #viralvideo #hindinews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T11:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers