Responsive Scrollable Menu

Independence Day 2026: 15 अगस्त पर इंस्टाग्राम रील्स के लिए बेस्ट हैं बॉलीवुड के ये देशभक्ति गाने, यहां देखें लिस्ट

Independence Day Special: हर साल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया जाता है. स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी जगहों और आम लोगों तक हर जगह तिरंगा फहराया जाता है. वहीं सोशल मीडिया के दौर में इंडिपेंडेंस डे का जश्न सिर्फ घर या किसी इवेंट तक सीमित नहीं रह गया है. जी हां, लोग इंस्टाग्राम रील्स, फेसबुक और यूट्यूब शॉर्ट्स के जरिए भी देश के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हैं.

ऐसे में अगर आप भी इस इंडिपेंडेंस डे पर अपने इंस्टाग्राम रील के लिए कोई शानदार देशभक्ति वाला गाना तलाश रहे हैं, तो बॉलीवुड के पास ऐसे कई गाने हैं जो आपकी वीडियो में जोश, इमोशंस और देशप्रेम का रंग भर सकते हैं. खास बात ये है कि इन गानों को आप अलग-अलग तरह की रील्स के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन देशभक्ति गानों के बारे में.

‘तेरी मिट्टी’ - केसरी

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का गाना ‘तेरी मिट्टी’ देशभक्ति के साथ-साथ इमोशंस से भी जुड़ा हुआ है. बी प्राक की आवाज में ये गाना शहीदों के बलिदान और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जवानों की कहानी को बयां करता है. अगर आप Independence Day पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने वाली रील बनाना चाहते हैं, तो ये गाना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें सैनिकों की तस्वीरें, तिरंगे के शॉट्स और देशभक्ति से जुड़े वीडियो क्लिप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.

‘ऐ मेरे वतन के लोगों’

देशभक्ति के सबसे पॉपुलर और भावुक गीतों में ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ का नाम हमेशा लिया जाता है. लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना आज भी लोगों के दिलों को छूता है. ये गाना उन वीर जवानों को याद करने के लिए खास है, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. इस गाने पर आप स्वतंत्रता दिवस की भावुक रील बना सकते हैं. शहीदों की तस्वीरों, भारतीय सेना और तिरंगे के सीन्स के साथ ये गाना काफी प्रभावशाली लगेगा.

‘मां तुझे सलाम’ - वंदे मातरम

ए.आर. रहमान का ‘मां तुझे सलाम’ देशभक्ति के सबसे पॉपुलर गानों में से एक है. ‘वंदे मातरम’ एल्बम का ये गाना आज भी इंडिपेंडेंस डे के मौके पर खूब सुना जाता है. अगर आपकी रील का मकसद देश के प्रति गर्व और जोश दिखाना है, तो ये गाना शानदार ऑप्शन हो सकता है. तिरंगा लहराते हुए वीडियो, देश की खूबसूरत जगहों और भारतीय संस्कृति के शॉट्स के साथ ये गाना काफी अच्छा लगेगा.

‘चक दे इंडिया’ - चक दे! इंडिया

शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ का टाइटल ट्रैक देशभक्ति और स्पोर्ट्स के जुनून को एक साथ दिखाता है. ये गाना उन रील्स के लिए खास तौर पर अच्छा है, जिनमें भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां, खेल के पल या देश के लिए जीत हासिल करने वाले एथलीट्स को दिखाया जा रहा हो. इस गाने में जोश और एनर्जी है, इसलिए इंडिपेंडेंस डे की हाई-एनर्जी रील के लिए ये बिल्कुल फिट बैठता है.

‘संदेसे आते हैं’ - बॉर्डर

फिल्म ‘बॉर्डर’ का ‘संदेसे आते हैं’ सैनिकों और उनके परिवारों के बीच के इमोशनल रिश्ते को दिखाता है. ये गाना देशभक्ति के साथ सैनिकों की जिंदगी और उनके परिवारों की भावनाओं को भी सामने लाता है. अगर आप भारतीय सेना के जवानों को समर्पित रील बनाना चाहते हैं, तो ये गाना काफी असरदार साबित हो सकता है.

‘कर चले हम फिदा’ - हकीकत

‘कर चले हम फिदा’ एक ऐसा गाना है, जो देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों की भावना को बेहद गहराई से सामने रखता है. ये गाना आज भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे मौकों पर लोगों को भावुक कर देता है. इस पर शहीदों की तस्वीरों या सेना से जुड़े विजुअल्स के साथ एक भावुक रील तैयार की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: Expaliner: 90's का 15 अगस्त होता था खास, झंडा फहराने के बाद टीवी के सामने क्यों जुटता था पूरा परिवार?

Continue reading on the app

PM मोदी आज रचेंगे इतिहास, लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; बनेगा नया रिकॉर्ड

आज भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराएंगे. इस बार लाल किले से पहली बार वंदे मातरम भी गाया जाएगा. लाल किले पर करीब 3 घंटे का कार्यक्रम शेड्यूल है. सबसे पहले सशस्त्र बल और दिल्ली पुलिस के प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे. इसके बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम होगा और फिर प्रधानमंत्री भारत की शान तिरंगा फहराएंगे. इसके बाद राष्ट्रगान होगा.

वंदे मारतम की आकृति बनाई जाएगी

ध्वजारोहण के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर्स द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी. प्रधानमंत्री का लाल किले से संबोधन होगा. इस दौरान, 2,500 NCC कैडेट और माय भारत वॉलेंटियर्स ज्ञानपथ पर वंदे मातरम की आकृति बनाएंगे.  

प्रधानमंत्री मोदी रचेंगे ये इतिहास

देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम एक इतिहास रचेगा क्योंकि देश की आजादी से लेकर अब तक पहली बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन होगा. ये इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिखा जा रहा है, जिस वजह से कहा जा रहा है कि पीएम मोदी इस बार एक नया इतिहास रचेंगे. इसके अलावा, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150 साल पुरानी विरासत को भी इस कार्यक्रम के जरिए याद किया जाएगा.

2014 से लगातार लाल किले से देश को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी 2014 से लेकर 2025 तक लगातार 12 बार लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं. 15 अगस्त 2026 को यह संख्या 13 हो जाएगी. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार 17 बार स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित किया था. वहीं, इंदिरा गांधी कुल 16 बार लाल किले से देश को संबोधित कर चुकी है. हालांकि इंदिरा ने लगातार सिर्फ 11 बार ही लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर पाईं हैं. प्रधानमंत्री मोदी बहुत पहले ही उनका रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं.

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL 1st Test: Yashasvi Jaiswal के Run Out के बाद KL Rahul और Padikkal ने संभाली भारतीय पारी

 केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने यशस्वी जायसवाल के दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आउट होने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन शनिवार को यहां लंच तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 101 रन बनाए। लंच के समय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल 32 रन और देवदत्त पडिक्कल 35 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 16 ओवरों में 54 रन जोड़े हैं।

अगर जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट नहीं होते तो भारत के लिए पहला सत्र और अच्छा हो सकता था। जायसवाल गेंदबाज से टकराने के बाद अपना संतुलन खो बैठे और इस बीच राहुल के साथ गफलत में उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा। दोनों बल्लेबाज आपस में तालमेल नहीं बिठा पाए औरनॉन-स्ट्राइकर छोर पर पहुंच गए। इस कारण 37 गेंदों पर 32 रन बनाने वाले जायसवाल को पवेलियन लौटना पड़ा।

इस झटके के बावजूद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले भारत की रन बनाने की दर में कोई असर नहीं पड़ा। तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की एक गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर क्षेत्ररक्षक के करीब गिरी लेकिन भारतीय बल्लेबाज का इसी गेंदबाज पर पुल शॉट से चौका लगाना उनके बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत था।

भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका के तुरुप के इक्के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या को शुरुआती लय हासिल नहीं करने दी। शानदार फॉर्म में दिख रहे देवदत्त ने उनकी गेंद पर लांग आन पर छक्का जड़ा। राहुल ने भी उनकी गेंद छह रन के लिए भेजी। जयसूर्या, पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिनर केशरा नुवांथा और स्पिनर धनंजय डी सिल्वा ने कभी-कभी कुछ उछाल और टर्न हासिल किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को इससे कोई परेशानी नहीं हुई।

Sat, 15 Aug 2026 12:40:21 +0530

  Videos
See all

#shortvideo: '2014 के बाद हमारा 40 देशों के साथ एफटीए अग्रीमेंट हो रहा है' n#PMModiSpeech #IndiaFTAs #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T07:37:32+00:00

Iran America War Update : सऊदी में भयंकर हमला! | Mayank Mishar | N18G | Iran Attack | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T07:37:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers