Responsive Scrollable Menu

Explainer: ध्वजारोहण के साथ 21 तोपों की सलामी क्यों दी जाती है? जानें आजादी के जश्न की इस खास परंपरा का इतिहास

21-gun salute: हर साल जब 15 अगस्त के दिन लाल किले पर और 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया जाता है, तो तोपों की गड़गड़ाहट पूरे देश में एक अलग ही ऊर्जा भर देती है. 21 तोपों की सलामी सिर्फ सैन्य ताकत का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह हमारे देश, उसकी संप्रभुता और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ठीक 21 राउंड ही क्यों दागे जाते हैं और यह ऐतिहासिक परंपरा शुरू कहां से हुई, इसका सफर बेहद दिलचस्प है.

समुद्र से शुरू हुई थी यह परंपरा

तोपों से सलामी देने का इतिहास सदियों पुराना है और इसकी जड़ें यूरोपीय नौसैनिक युद्धों से जुड़ी हैं. पुराने समय में जब कोई युद्धपोत किसी मित्र देश के बंदरगाह में प्रवेश करता था, तो वह समुद्र की ओर अपनी तोपें दाग देता था. यह इस बात का संकेत होता था कि उनके हथियार खाली हो चुके हैं और उनके इरादे शांतिपूर्ण हैं. धीरे-धीरे यह एक सैन्य शिष्टाचार बन गया। अमेरिकी नौसेना के इतिहास के अनुसार, पहले जहाज से सात तोपें दागी जाती थीं. जवाब में तट पर मौजूद सेना हर एक गोले के बदले तीन गोले दागती थी, क्योंकि जमीन पर बारूद सुरक्षित रखना ज्यादा आसान था. इस तरह सात और तीन का गुणा होकर 21 तोपों की सलामी का चलन शुरू हुआ.

ये भी पढ़ें: वंदे मातरम् के 150 साल पूरे, पहली बार PM मोदी के लाल किला पहुंचते ही होगा खास गायन

ब्रिटिश राज से लेकर स्वतंत्र गणराज्य तक का सफर

वक्त के साथ शांति का यह संदेश राष्ट्राध्यक्षों और शाही परिवारों को दिए जाने वाले सम्मान में बदल गया. भारत में यह परंपरा ब्रिटिश शासन के दौरान आई। अंग्रेजों के समय में इसका इस्तेमाल वायसराय और रियासतों के राजाओं का रुतबा दिखाने के लिए किया जाता था. हालांकि, आजादी मिलने के बाद इस सलामी के मायने पूरी तरह बदल गए. स्वतंत्र भारत ने इस परंपरा को तो अपनाया, लेकिन इसे औपनिवेशिक गुलामी के प्रतीक से बदलकर एक आजाद और संप्रभु राष्ट्र के सम्मान का अभिन्न हिस्सा बना दिया.

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस का अहम हिस्सा

यह सलामी भारत के दोनों प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों का खास आकर्षण है. स्वतंत्रता दिवस आजाद भारत के जन्म का प्रतीक है और इस दिन लाल किले पर प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के दौरान यह सलामी दी जाती है. वहीं, गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के लागू होने का जश्न है, इसलिए कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण के समय भी पूरे सैन्य सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी जाती है. दोनों ही अवसरों पर यह राष्ट्रीय सम्मान की एक समान और गरिमामयी औपचारिक अभिव्यक्ति है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी आज रचेंगे इतिहास, लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; बनेगा नया रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें: Independence Day 2026: 15 अगस्त पर इंस्टाग्राम रील्स के लिए बेस्ट हैं बॉलीवुड के ये देशभक्ति गाने, यहां देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें: PM Modi Lal Qila Speech | 80th Independence Day LIVE: रक्षामंत्री राजनाथ ने आवास पर फहराया तिरंगा, PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

Continue reading on the app

वंदे मातरम् के 150 साल पूरे, पहली बार PM मोदी के लाल किला पहुंचते ही होगा खास गायन

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. खास मौके पर लाल किले पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. आजादी के 80वें एनिवर्सिरी पर आयोजित कार्यक्रम में एक नया इतिहास रचा जाएगा. जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर पहुंचेंगे, ठीक वैसे ही उन्हें सशस्त्र बलों और दिल्ली पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. इसके तुरंत बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन होगा और यही वह ऐतिहासिक पल होगा क्योंकि आजादी के बाद पहली बार वंदे मातरम का गायन होगा.

वंदे मातरम की 150 साल पुरानी विरासत को याद किया जाएगा

वंदे मातरम के गायन का ये इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिखा जा रहा है, जिस वजह से कहा जा रहा है कि पीएम मोदी इस बार एक नया इतिहास रचेंगे. इसके अलावा, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150 साल पुरानी विरासत को भी इस कार्यक्रम के जरिए याद किया जाएगा. 

लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

7:00 बजे: प्रधानमंत्री राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे.

7:15 बजे: पीएम लाल किला पहुंचेंगे. स्वतंत्रता दिवस की औपचारिक शुरुआत होगी.

7:20 बजे: आर्म फोर्स और पुलिसकर्मी पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे.

7:25 बजे: पीएम के लालकिले पर पहुंचते ही वंदे मातरम गाया जाएगा.

7:30 बजे: प्रधानमंत्री लाल किला पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.

7:35 बजे: ध्वजारोहण समारोह के बाद 1. राष्ट्रगान होगा. 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.

7:40 बजे: औपचारिक कार्यक्रमों के बाद पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन होगा.

 

Continue reading on the app

  Sports

मोदी ने देश को बताया 2036 ओलंपिक की मेजबानी का मजबूत दावेदार, किया ये बड़ा ऐलान

मोदी ने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए मजबूत दावेदार है और और इसमें देश की अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पांच से 15 वर्ष की आयु वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी प्रतिभा खोज अभियान शुरू किया जाएगा। Sat, 15 Aug 2026 11:35:06 +0530

  Videos
See all

LIVE: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया I Nagpur I Independence Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T05:39:13+00:00

PM Modi With Kids: PM मोदी का दिल जीतने वाला पल, बच्चों से की मुलाकात | Red Fort | Cute Moments #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T05:31:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers