Responsive Scrollable Menu

चेहरे की गंदगी हटाकर निखार लाने के लिये स्क्रब है बेहद जरूरी, जानिये 6 घरेलू उपाय

यहां पर घरेलू स्क्रब से चेहरा साफ, मुलायम और चमकदार रखने के टिप्स दिए गए हैं, चीनी, शहद, बेसन, दही, कॉफी, ओटमील, टमाटर, नींबू के स्क्रब के तरीके और इसे करते समय रखने वाली सावधानियां बताई गई हैं. ट्राई कीजिये

Continue reading on the app

सागर में गेहूं खरीदी में गड़बड़ी पर खाद्य मंत्री का एक्शन, सहायक आपूर्ति अधिकारी निलंबित, जिला आपूर्ति नियंत्रक को भी हटाया

मध्य प्रदेश के सागर जिले में गेहूं खरीदी में गड़बड़ी और लापरवाही पर बड़ा एक्शन लिया गया है। सहायक आपूर्ति अधिकारी को निलंबित और जिला आपूर्ति नियंत्रक को हटा दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दो टूक शब्दों में कहा है कि लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, अन्य दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

दरअसल, शनिवार (14 जून 2026) को गेहूं खरीदी में गंभीरिया के लक्ष्मी नगर स्थित श्री देव प्रभाकर हाउस में गंभीर अनियमितताओं और किसानों के हितों से खिलवाड़ के मामले को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गंभीरता से लेते हुए सागर कलेक्टर को तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री राजपूत के निर्देश पर मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर सहायक आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल को सागर जिले प्रभार से हटा कर भोपाल मुख्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

खाद्य मंत्री राजपूत द्वारा कलेक्टर सागर को यह भी निर्देशित किया गया है कि खाद्य विभाग के अतिरिक्त उपार्जन के लिए जिम्मेदार अन्य विभाग के कर्मचारियों की भूमिका की जांच भी की जाए और दोषी होने पर उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाये। किसानों की मेहनत और उनके अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपार्जन प्रक्रिया में यदि कोई अधिकारी, कर्मचारी, संस्था या समूह लापरवाही अथवा भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बोरियों में गेहूं के साथ मिट्टी मिलाने का भी मामला

जिले के एक वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों में भारी मात्रा में मिट्टी मिलने का मामला सामने आया, जिस पर खाद्य मंत्री राजपूत के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू की और संबंधित स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया। इसके साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। गेहूं खरीदी में हुई गड़बड़ी अत्यंत गंभीर मामला है। मैंने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कदम उठाए हैं। जांच में जो भी अधिकारी, कर्मचारी, संस्था या अन्य व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

किसानों के हितों की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी

मंत्री राजपूत ने कहा कि सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने, उनकी आय बढ़ाने और कृषि व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति या अधिकारी किसानों के अधिकारों पर कुठाराघात करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसानों की मेहनत और विश्वास के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। किसानों के हितों की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था और अधिक मजबूत की जाएगी।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड, क्या आप जानते हैं भारत के यंगेस्ट कप्तान का नाम?

Mansur Ali Khan Pataudi Youngest Indian Captain: भारत के क्रिकेट इतिहास में सबसे युवा कप्तान बनने का रिकॉर्ड महान मंसूर अली खान पटौदी (टाइगर पटौदी) के नाम है. उन्होंने महज 21 साल और 77 दिन की उम्र में भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी. 23 मार्च 1962 को वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन टेस्ट में जब तत्कालीन कप्तान नरी कॉन्ट्रैक्टर चोटिल हो गए थे, तब पटौदी को टीम का कप्तान बनाया गया था. यह न केवल भारत बल्कि उस समय पूरे विश्व टेस्ट इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तान बनने का एक रिकॉर्ड था. Sun, 14 Jun 2026 14:11:00 +0530

  Videos
See all

Truck पलटा और शुरू हो गई कोल्ड ड्रिंक की 'लूट'! | #viralvideo | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T09:02:28+00:00

Kajol stole | काजोल ने अपने एलिगेंट अंदाज से लूटी महफिल! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T09:02:04+00:00

CM Yogi On Akhilesh Daughter: अखिलेश की बेटी पर रवि किशन क्या बोलने लगे? #ravikishan #akhileshyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T09:04:01+00:00

Akhilesh Yadav News : अखिलेश की बेटी पर रवि किशन ने ये कह चौंकाया ! #akhileshyadav #ravikishan #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T09:06:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers