A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता, भाई के लिखा खास नोट, बोलीं- 'आप हमेशा याद किए जाएंगे'

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए छह साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी वो करोड़ों फैंस के दिलों में जिंदा हैं. 14 जून 2026 को उनकी छठी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस, दोस्त और परिवार के लोग उन्हें याद कर रहे हैं. इसी बीच उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपने भाई को श्रद्धांजलि देते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया.

बहन ने शेयर लिखा इमोशनल नोट

श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत की कई खास तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में एक AI जनरेटेड फोटो भी शामिल है, जिसमें सुशांत भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा कुछ पुरानी यादगार तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं, जिनमें श्वेता और सुशांत साथ दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक लंबा इमोशनल नोट भी लिखा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

'समय बीत गया, लेकिन कुछ लोग और बड़े हो जाते हैं'

अपने पोस्ट में श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा कि छह साल बीत चुके हैं, लेकिन समय के साथ सुशांत की यादें और उनकी विरासत और भी मजबूत होती जा रही है. उन्होंने लिखा, "6 साल... समय बीत गया है, लेकिन कुछ लोग समय के साथ और भी बड़े हो जाते हैं. आज जब मैं भैया को याद करती हूं, तो मैं उनके जाने के बारे में नहीं सोचती, बल्कि इस बारे में सोचती हूं कि उन्होंने अपनी जिंदगी कैसे जी." श्वेता के इन शब्दों ने फैंस को भावुक कर दिया. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि सुशांत आज भी उनके दिलों में जिंदा हैं और उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता.

सुशांत की जिज्ञासा और सीख को किया याद

अपने भावुक नोट में श्वेता ने सुशांत के व्यक्तित्व के उन पहलुओं का जिक्र किया, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं. उन्होंने लिखा कि उन्हें अपने भाई की बच्चों जैसी जिज्ञासा बहुत याद आती है. श्वेता ने कहा कि सुशांत हमेशा जीवन, सितारों, ब्रह्मांड और ह्यूमन ब्रेन के रहस्यों को जानने के लिए उत्सुक रहते थे. वो सिर्फ एक एक्टर नहीं थे, बल्कि एक जिज्ञासु और ज्ञान की तलाश करने वाले इंसान भी थे. उन्होंने लिखा, "मुझे उनकी बच्चों जैसी जिज्ञासा याद आती है. जीवन, सितारों, ब्रह्मांड और इंसानी दिमाग के रहस्यों को समझने की उनकी चाह हमेशा अलग थी."

'सफलता से ज्यादा इंसानियत को महत्व देते थे सुशांत'

श्वेता ने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि सुशांत हर व्यक्ति के साथ सम्मान और विनम्रता से पेश आते थे. चाहे सामने कोई बड़ा व्यक्ति हो या आम इंसान, वह सभी को समान सम्मान देते थे. उन्होंने लिखा, "मुझे उनका वो दिल याद आता है जो हर इंसान के साथ सम्मान से पेश आता था. उन्होंने हमें सिखाया कि सफलता का कोई महत्व नहीं है, अगर उसके साथ दया, संवेदनशीलता और इंसानियत न हो." ये बात सुशांत के फैंस को भी बेहद पसंद आई, क्योंकि एक्टर को हमेशा उनके विनम्र स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के लिए जाना जाता था.

प्यार और यादें कभी खत्म नहीं होतीं

पोस्ट में आगे श्वेता ने लिखा कि किसी व्यक्ति का शारीरिक रूप से दूर चले जाना उसकी मौजूदगी को खत्म नहीं कर देता. उसके विचार, संस्कार और लोगों के जीवन पर उसका प्रभाव हमेशा बना रहता है. उन्होंने लिखा, "प्यार कभी समय की सीमाओं में नहीं बंधता. कोई इंसान भले ही हमारी आंखों से दूर हो जाए, लेकिन उसकी सोच, उसके वैल्यू और उसका प्रभाव हमेशा लोगों की जिंदगी में जीवित रहता है." श्वेता के इस मैसेज को हजारों लोगों ने शेयर किया और कई फैंस ने इसे सुशांत के लिए सबसे खूबसूरत श्रद्धांजलियों में से एक बताया.

'हमेशा याद किए जाएंगे'

अपने भावुक पोस्ट के अंत में श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा कि किसी इंसान की जिंदगी को उसकी उम्र से नहीं, बल्कि इस बात से आंका जाना चाहिए कि उसने कितने लोगों के जीवन को प्रभावित किया और उन्हें प्रेरित किया. उन्होंने लिखा, "किसी व्यक्ति की जिंदगी उसकी उम्र से नहीं मापी जाती, बल्कि इस बात से मापी जाती है कि उसने कितने लोगों को प्रेरित किया. हमेशा याद किए जाएंगे." 

ये भी पढ़ें: 'मैं गे नहीं हूं...', सेक्सुअलिटी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को लगाई फटकार

Continue reading on the app

सलमान की सिक्योरिटी आमिर के बेटे को नहीं पहचान पाई:न तामझाम, न स्टार वाला एटीट्यूड; जुनैद को पहचानने में दोबारा चूकी सिक्योरिटी

आमिर खान की फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने और 'आमिर खान प्रोडक्शंस' की 25वीं सालगिरह के मौके पर मुंबई में एक सेलिब्रेशन इवेंट हुआ। शनिवार को इस इवेंट में सलमान खान समेत बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स पहुंचे। इवेंट के दौरान सलमान से मिलने आमिर खान के बेटे जुनैद पहुंचे। हालांकि, सलमान की सिक्योरिटी जुनैद को पहचान नहीं पाई और उन्हें रोकने की कोशिश की। वहीं, जैसे ही सलमान की नजर जुनैद पर गई, सिक्योरिटी ने उन्हें सलमान के पास आने दिया। इसके बाद सलमान और जुनैद गले मिले। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी सलमान की सिक्योरिटी टीम जुनैद खान को पहचान नहीं पाई थी। पिछले साल ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग के दौरान टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान बाहर निकलते हैं। इसी बीच जुनैद, सलमान के पास जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान के बॉडीगार्ड्स उन्हें पहचान नहीं पाते और दूर हटा देते हैं। सलमान बिना रुके आगे बढ़ जाते हैं। जुनैद सिंपल लाइफ पसंद करते हैं गौरतलब है कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक होने के बावजूद अपने सिंपल लुक और डाउन-टू-अर्थ नेचर के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें बिना किसी तामझाम या हाई-एंड डिजाइनर कपड़ों के बेहद साधारण अंदाज में स्पॉट किया जाता है। फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने के सेलिब्रेशन में शनिवार को जुनैद लाइट ब्लू डेनिम शर्ट में नजर आए। एक बार फिर जुनैद ने सिंपल और क्लीन लुक चुना, जो उनकी सादगी को दिखाता है। फिल्मों में आने से पहले जुनैद ने थिएटर में कई नाटकों में काम किया। जुनैद ने मुंबई के एच.आर. कॉलेज और न्यूयॉर्क की अमेरिकन एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से पढ़ाई की है। उन्होंने साल 2024 में नेटफ्लिक्स फिल्म 'महाराज' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने समाज सुधारक करसनदास मुलजी का किरदार निभाया। इसके बाद वे 2025 में फिल्म 'लवयापा' में नजर आए। साल 2026 में उनकी फिल्म 'एक दिन' रिलीज हुई। बॉलीवुड से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सलमान खान पार्टी में नए लुक में दिखे:गले मिलकर आमिर ने एब्स छुए, दोनों ने साथ में तस्वीर भी क्लिक करवाई फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने के इवेंट में सलमान खान अपने नए अल्ट्रा-शॉर्ट हेयर लुक में पहुंचे, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। सेलिब्रेशन के दौरान जब आमिर और सलमान पोज दे रहे थे, तब पैपराजी लगातार उन्हें कैमरे की तरफ देखने के लिए कह रहे थे। इस पर सलमान ने मजेदार रिएक्शन दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: रहमानुल्लाह गुरबाज ने गौतम गंभीर के गुरुमंत्र से भारत के खिलाफ ठोका सबसे तेज शतक, बैटर ने खुद किया खुलासा

भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपनी आतिशी पारी से सभी का ध्यान खींचा। हालांकि उनकी शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। लेकिन मैच के बाद गुरबाज ने एक बड़ा खुलासा करते हुए अपनी सफलता का श्रेय भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को दिया।

गुरबाज ने बारिश से बाधित 25 ओवर के मैच में सिर्फ 51 गेंदों में 102 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 8 छक्के लगाए और 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 25 ओवर में 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

गंभीर की सलाह से गुरबाज का खेल निखरा
मिड-इनिंग इंटरव्यू के दौरान गुरबाज ने बताया कि मुल्लांपुर में खेले गए इकलौते टेस्ट के बाद उनकी गौतम गंभीर से लंबी बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह अपनी बल्लेबाजी, खासकर शॉट चयन में सुधार करना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने गंभीर से सलाह मांगी।

मुल्लांपुर टेस्ट के बाद गंभीर से बात हुई थी: गुरबाज
गुरबाज ने कहा, 'टेस्ट मैच के बाद मेरी गौतम गंभीर सर से बहुत अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने मुझे कुछ सकारात्मक सुझाव दिए और बताया कि मुझे किन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। मैंने नेट्स में उन्हीं बातों पर काम किया और आज उसका फायदा मिला।'

'मैं पॉजिटिव माइंटसेट के साथ खेलता हूं'
अफगान बल्लेबाज ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ सकारात्मक क्रिकेट खेलना था। उन्होंने बताया कि 25 ओवर के मैच में टीम को तेज शुरुआत की जरूरत थी और उन्होंने अपने खेल पर भरोसा रखते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की।
गुरबाज ने कहा, 'मैं अपनी तैयारी और मेहनत पर भरोसा करता हूं। यह पारी मेरी कड़ी मेहनत का नतीजा है। अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करना हमेशा खास होता है।'

गौरतलब है कि गौतम गंभीर और गुरबाज पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स में साथ काम कर चुके हैं। आईपीएल 2024 में गंभीर टीम के मेंटर थे, जबकि गुरबाज टीम का हिस्सा थे। दोनों के बीच उसी दौरान अच्छी समझ विकसित हुई थी। हालांकि गुरबाज का शानदार शतक अफगानिस्तान को जीत नहीं दिला सका। भारत ने 195 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली और टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत दिला दी। भारत ने 13 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

गुरबाज की यह पारी भले ही हार में आई हो, लेकिन उनकी बल्लेबाजी और गौतम गंभीर की सलाह वाला खुलासा इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चाओं में शामिल हो गया है।

Sun, 14 Jun 2026 11:16:54 +0530

  Videos
See all

Dehradun Bulldozer Action: BJP नेता के हत्यारे के घर चला बुलडोजर, सामने आया LIVE VIDEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T07:15:04+00:00

Dehradun Bulldozer Action: देहरादून पहुंचे बुलडोजर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T07:16:21+00:00

Ram Mandir News : राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी में SIT गठित, मंदिर ट्रस्ट की अपील पर सरकार का फैसला | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T07:15:06+00:00

Jaspal Rana Last Rites: जसपाल राणा के पिता का रो-रोकर बुरा हाल | #manubhakar | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T07:15:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once