ट्रंप से 'डील' की खबरों पर सुलग उठा ईरान! सड़कों पर उतरे कट्टरपंथी, अराघची को गद्दार बताकर खोला मोर्चा
Iran US Peace Deal: रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों और कट्टरपंथी नेताओं का आरोप है कि ईरानी राजनयिक और वार्ताकार वॉशिंगटन के सामने घुटने टेक रहे हैं और समझौते के नाम पर जरूरत से ज्यादा रियायतें दे रहे हैं। कट्टरपंथियों का मानना है कि इस समझौते के लागू होने से होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का जो दबदबा और नियंत्रण है, वह कमजोर हो जाएगा
भारतीय सेना की यूनिफॉर्म लिस्ट में बड़ा बदलाव, मूंछों-हेयरकट को लेकर नियम सख्त; जानें कैसा है नया ड्रेस कोड
Indian Army New Dress Code: भारतीय सेना अपनी ताकत के साथ-साथ अब औपनिवेशिक दौर की परंपराओं से भी बाहर निकल रही है. जिसे समाप्त करने के लिए भारतीय सेना ने अब अपने ड्रेस कोड में बड़ा बदलाव किया है. जिसके तहत भारतीय सेना को औपचारिक मौकों पर बंद-गले वाली 'बंदी' जैकेट पहनने की मंजूरी दी गई है, इसके साथ ही सेना ने सेरेमोनियल पाउच बेल्ट को हटा दिया है साथ ही परेड के दौरान रिव्यूइंग अधिकारियों के लिए तलवार को साथ रखना अब वैकल्पिक कर दिया गया है.
आर्मी यूनिफॉर्म्स 2026 में दी गई जानकारी
बता दें कि भारतीय सेना के ड्रोस कोड में बदलाव की जानकारी हाल ही में जारी किए गए 174 पेज के मैनुअल 'आर्मी यूनिफॉर्म्स-2026' में दी गई है. इस संबंध में जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ऐसा मैनुअल आखिरी बार आठ साल पहले जारी किया गया था. इसके बाद अब नया मैनुअल जारी किया गया है.
जानें सेना मैनुअल में क्या कुछ बदला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्मी मैनुअल में कहा गया है, "देश की भावनाओं और बदलती संप्रभु पहचान को ध्यान में रखते हुए, कई सोच-समझकर किए गए बदलाव शामिल किए गए हैं. ये बदलाव औपनिवेशिक दौर (गुलामी के दौर) की बची-खुची निशानियों की प्रगतिशील समीक्षा को दर्शाते हैं, साथ ही भारतीय सेना की गरिमा, कार्यक्षमता और स्थायी परंपराओं को भी बनाए रखते हैं." इन बदलावों के तहत भारतीय सेना ने सभी रैंक के सैनिकों के लिए '3B' नाम की एक नई विंटर ड्रेस यानी सर्दियों की वर्दी शुरू की है. जिसमें अंगोला शर्ट के साथ बैटल जैकेट और बेरेट को शामिल किया गया है.
सेना की यूनिफॉर्म में क्या हुआ बदलाव?
भारतीय सेना ने यूनिफॉर्म के साथ-साथ कर्मचारियों के लुक और ग्रूमिंग से जुड़े कई बदलाव किए हैं. जिसमें टैटू और बॉडी पियर्सिंग से लेकर हेयरकट, मूंछें और कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल तक शामिल है. ये पहली बार है जब भारतीय सेना ने अधिकारियों को फॉर्मल ड्रेस कोड के तौर पर 'बंदी जैकेट' पहनने की इजाजत दी है. जो बंदगला, लाउंज सूट, कॉम्बिनेशन ड्रेस या टाई और फॉर्मल ट्राउजर के साथ फुल-स्लीव शर्ट को छोड़कर है.
आर्मी मैनुअल में कहा गया है, "पूरी आस्तीन वाली शर्ट के ऊपर बंद गले का कोट यानी बंदी जैकेट पहनी जा सकता है. ये बंदी जैकेट गले पर हुक या बिना हुक वाली भी हो सकती है. यानी इसमें दोनों तरह के डिजाइन मान्य हैं. हालांकि इसका रंग सॉलिड और सोबर होना चाहिए. इसके साथ सोबर डिजाइन वाली मैचिंग फॉर्मल ट्राउजर और बंद फॉर्मल जूते पहनने की हिदायत दी गई है."
महिला सैन्य कर्मियों की ड्रेस भी बदली
भारतीय सेना के नियमों के तहत वहीं महिला अधिकारी सादे रंगों की साड़ियां या दुपट्टे के साथ कुर्ता-सलवार या टखने तक की लंबाई वाली सीधी पैंट पहन सकती हैं. हालांकि महिला सैन्य कर्मियों के बिना आस्तीन वाले कुर्ते, पलाजो या सिगरेट पैंट जैसे कैज़ुअल लोअर पहनने पर साफ तौर पर रोक लगाई गई है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation



















