Responsive Scrollable Menu

स्वतंत्रता दिवस पर कभी केसरिया, कभी तिरंगे वाली पगड़ी पहनी:पिछले 12 साल में लाल किले पर हर बार अलग रहा PM मोदी का अंदाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 13वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले हैं। हर बार स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का पहनावा, खास तौर पर उनकी पगड़ी सुर्खियों में रहती है। पिछले 12 साल में PM मोदी ने चार बार केसरिया पगड़ी पहनी। 2025 के अलावा 2021, 2020 और 2018 में भी केसरिया पगड़ी पहनी थी। PM मोदी का पिछले 12 साल का पहनावा और उसकी खासियत जानिए… नेहरू-इंदिरा ने सबसे छोटा भाषण दिया था मोदी से पहले, लाल किले से सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम था। नेहरू ने 1947 में 72 मिनट का भाषण दिया था। इसके बाद, 1997 में आई.के. गुजराल ने 71 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया था। PM मोदी ने 2015 में लाल किले से 83 मिनट लंबे भाषण के साथ नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 1954 में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू और 1966 में इंदिरा गांधी के नाम स्वतंत्रता दिवस पर सबसे छोटे भाषण (14 मिनट) का रिकॉर्ड है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी ने भी लाल किले से सबसे छोटे भाषण दिए थे। 2012 और 2013 में मनमोहन सिंह ने सिर्फ 32 और 35 मिनट के भाषण दिए थे। 2002 और 2003 में वाजपेयी ने 25 और 30 मिनट तक स्पीच दी थी।

Continue reading on the app

महुआ मोइत्रा का आरोप-प्रशासन ने सर्किट हाउस खाली करने कहा:भीड़ ने जय श्रीराम के नारे लगाए; बोलीं- नहीं हटूंगी, लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बंगाल के नदिया जिला प्रशासन ने उन्हें देर रात कृष्णानगर के सर्किट हाउस का रुम खाली करने को कहा। संसद सत्र खत्म होने के बाद मोइत्रा यहां रात में रुकने के लिए पहुंची थीं, जहां उन्हें एक कमरा दिया गया था। उन्होंने कहा- रुम खाली करने से मना करने के बाद सर्किट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ जय श्रीराम के नारे लगा रही थी और डराने की कोशिश कर रही थी। इस घटना को लेकर मोइत्रा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखा। इसमें सुरक्षा और प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाया है। मोइत्रा बोली- मैं 2029 तक निर्वाचित सांसद हूं मोइत्रा ने X पर आगे कहा कि वह 2029 तक निर्वाचित सांसद हैं। लोकसभा का सत्र शुक्रवार को खत्म हुआ और वह कृष्णानगर सर्किट हाउस में रात रुक रही थीं, जो सांसदों के लिए आधिकारिक आवास है। उन्होंने कहा कि मौजूदा महिला सांसद होने और अपने ही लोकसभा क्षेत्र के सर्किट हाउस में ठहरने के बावजूद प्रशासन उन्हें कमरा खाली करने के लिए कहा। मोइत्रा ने कमरा खाली करने से इनकार कर दिया। उनके मुताबिक, जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बार-बार फोन और मैसेज कर कमरा खाली करने के लिए कहा जा रहा था। मोइत्रा ने 2016 में विधानसभा जीता था मोइत्रा बेसिक एजुकेशन के बाद हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका गईं। बाद में उनकी नौकरी लंदन के एक प्रतिष्ठित बैंक में लगी। कुछ सालों में उनका नौकरी से मोह भंग हुआ और वे राजनीति में आ गई। उन्होंने 2016 में पहला चुनाव पश्चिम बंगाल के करीम नगर विधानसभा से जीता था। 2019 में वे TMC के टिकट पर कृष्णानगर से लोकसभा चुनाव लड़ी और जीतीं। ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला- सांसद अंडे फेंके जाने से डरते हैं:स्वतंत्रता सेनानियों ने गोलियां झेलीं, महुआ मोइत्रा की हेट स्पीच से जुड़ी याचिका खारिज की सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा, ‘राजनीति में आने के बाद अंडे फेंके जाने से क्यों डरती हैं, जबकि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने गोलियां तक झेली थीं।’ पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL 1st Test: Yashasvi Jaiswal के Run Out के बाद KL Rahul और Padikkal ने संभाली भारतीय पारी

 केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने यशस्वी जायसवाल के दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आउट होने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन शनिवार को यहां लंच तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 101 रन बनाए। लंच के समय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल 32 रन और देवदत्त पडिक्कल 35 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 16 ओवरों में 54 रन जोड़े हैं।

अगर जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट नहीं होते तो भारत के लिए पहला सत्र और अच्छा हो सकता था। जायसवाल गेंदबाज से टकराने के बाद अपना संतुलन खो बैठे और इस बीच राहुल के साथ गफलत में उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा। दोनों बल्लेबाज आपस में तालमेल नहीं बिठा पाए औरनॉन-स्ट्राइकर छोर पर पहुंच गए। इस कारण 37 गेंदों पर 32 रन बनाने वाले जायसवाल को पवेलियन लौटना पड़ा।

इस झटके के बावजूद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले भारत की रन बनाने की दर में कोई असर नहीं पड़ा। तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की एक गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर क्षेत्ररक्षक के करीब गिरी लेकिन भारतीय बल्लेबाज का इसी गेंदबाज पर पुल शॉट से चौका लगाना उनके बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत था।

भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका के तुरुप के इक्के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या को शुरुआती लय हासिल नहीं करने दी। शानदार फॉर्म में दिख रहे देवदत्त ने उनकी गेंद पर लांग आन पर छक्का जड़ा। राहुल ने भी उनकी गेंद छह रन के लिए भेजी। जयसूर्या, पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिनर केशरा नुवांथा और स्पिनर धनंजय डी सिल्वा ने कभी-कभी कुछ उछाल और टर्न हासिल किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को इससे कोई परेशानी नहीं हुई।

Sat, 15 Aug 2026 12:40:21 +0530

  Videos
See all

#shortvideo: '2014 के बाद हमारा 40 देशों के साथ एफटीए अग्रीमेंट हो रहा है' n#PMModiSpeech #IndiaFTAs #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T07:37:32+00:00

Iran America War Update : सऊदी में भयंकर हमला! | Mayank Mishar | N18G | Iran Attack | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T07:37:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers