Responsive Scrollable Menu

भारत-श्रीलंका टेस्ट के पहले दिन 90% बारिश के आसार:गॉल में 50वां मैच; सिर्फ राहुल-जडेजा के पास यहां खेलने का अनुभव

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच आज से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि मैच के पहले दिन यहां 90% बारिश की संभावना बताई गई है। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार मुकाबले के पांचों दिन बारिश हो सकती है। शनिवार को गॉल में सुबह से ही बारिश होने लगेगी। मैच सुबह 10 बजे से शुरु होना है। गॉल में स्पिनर्स ने 1032 विकेट झटके गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में 50वां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। अब तक खेले गए 49 मैचों में इस मैदान की पिच स्पिनर्स को सपोर्ट करती रही है। 26 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 16 मैच पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने बताया कि इस मैच की पिच में नमी रह गई है और स्पिन कम होगी। 2 भारतीय के पास गॉल में खेलने का अनुभव इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 48% मैच जीते भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 46 मैच खेले हैं। इनमें से 22 में जीत मिली है, जोकि 48% है। 7 में हार झेलनी पड़ी है। 17 मैच ड्रॉ रहे हैं। श्रीलंकाई पिचों में भारत की जीत का रिकॉर्ड 38% है। टीम ने श्रीलंकाई में 24 मैच खेले हैं। उसे 9 में जीत और 7 में हार मिली है। 8 मैच ड्रॉ रहे हैं। दोनों कप्तानों की बात गिल बोले- 600वें टेस्ट में कप्तानी करना सम्मान की बात कप्तान शुभमन गिल ने कहा- '600वें टेस्ट में टीम की कप्तानी करना सम्मान की बात है। WTC में वापसी के लिए भारत को करीब 6-7 टेस्ट जीतने की जरूरत है।' गिल ने कहा- प्लेयर्स के लिए अलग-अलग परिस्थितियों में तुरंत ढलना आसान नहीं होता। टेस्ट सीरीज से पहले एक सप्ताह से 10 दिन की तैयारी मिलना काफी मददगार होता है।' डिसिल्वा ने कहा- गॉल में अनुभव काम आएगा श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने कहा, ‘जब आप श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले गॉल मैदान का नाम आता है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने यहां बड़े होते हुए काफी क्रिकेट खेला है। यहां 50वें टेस्ट में श्रीलंका की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मैंने यहां काफी स्कूल क्रिकेट भी खेला है। इस अनुभव से इस सीरीज में मुझे फायदा मिलेगा।’ पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सरांश जैन/मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। श्रीलंका: लाहिरू इगलागामगे, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा कहां देख सकते हैं? मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स पर होगा। इसे सोनी LIV पर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर मैच का कवरेज होगा। इसे आप फॉलो कर सकते हैं।

Continue reading on the app

स्वतंत्रता दिवस पर कभी केसरिया, कभी तिरंगे वाली पगड़ी पहनी:पिछले 12 साल में लाल किले पर हर बार अलग रहा PM मोदी का अंदाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 13वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले हैं। हर बार स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का पहनावा, खास तौर पर उनकी पगड़ी सुर्खियों में रहती है। पिछले 12 साल में PM मोदी ने चार बार केसरिया पगड़ी पहनी। 2025 के अलावा 2021, 2020 और 2018 में भी केसरिया पगड़ी पहनी थी। PM मोदी का पिछले 12 साल का पहनावा और उसकी खासियत जानिए… नेहरू-इंदिरा ने सबसे छोटा भाषण दिया था मोदी से पहले, लाल किले से सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम था। नेहरू ने 1947 में 72 मिनट का भाषण दिया था। इसके बाद, 1997 में आई.के. गुजराल ने 71 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया था। PM मोदी ने 2015 में लाल किले से 83 मिनट लंबे भाषण के साथ नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 1954 में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू और 1966 में इंदिरा गांधी के नाम स्वतंत्रता दिवस पर सबसे छोटे भाषण (14 मिनट) का रिकॉर्ड है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी ने भी लाल किले से सबसे छोटे भाषण दिए थे। 2012 और 2013 में मनमोहन सिंह ने सिर्फ 32 और 35 मिनट के भाषण दिए थे। 2002 और 2003 में वाजपेयी ने 25 और 30 मिनट तक स्पीच दी थी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: गॉल टेस्ट के पहले ही दिन ड्रामा, यशस्वी जायसवाल से श्रीलंकाई गेंदबाज की टक्कर, भारतीय बल्लेबाज के रनआउट पर बवाल

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच के पहले ही दिन मैदान पर भारी ड्रामा देखने को मिला, जब टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल का श्रीलंकाई गेंदबाज के साथ टक्कर हो गई. इस टक्कर के कारण यशस्वी और केएल राहुल दोनों एक ही छोर पहुंच हए, जिसकी वजह से यशस्वी बदसकिस्मत रहे और उन्हें रनआउट होकर वापस जाना पड़ गया. Sat, 15 Aug 2026 11:48:40 +0530

  Videos
See all

LIVE: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया I Nagpur I Independence Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T05:39:13+00:00

PM Modi With Kids: PM मोदी का दिल जीतने वाला पल, बच्चों से की मुलाकात | Red Fort | Cute Moments #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T05:31:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers