'सिर्फ चेहरा और लहजा देखकर', सोना मोहपात्रा का 'नस्लवाद' पर तीखा वार, देशवासियों को दिखाया आईना
मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा ने भेदभाव और नस्लवाद पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि विदेशों में भारतीयों के साथ होने वाले नस्लवाद पर गुस्सा करने से पहले हमें अपने अंदर झांकना चाहिए. भारत में ही उत्तर-पूर्व, बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के लोगों को दकियानूसी, नस्लभेदी बयानों और मानसिक तकलीफों का सामना करना पड़ता है. सोना मोहपात्रा की मानें, तो भेदभाव के लिए सिर्फ देश नहीं, बल्कि सरनेम, चेहरा और लहजा ही काफी होता है. अगर विदेशों में हमारे साथ भेदभाव गलत है, तो देश के भीतर अपनों के साथ ऐसा व्यवहार भी पूरी तरह गलत है.
राज कुमार पर फिल्माया 7 मिनट लंबा गाना, मोहम्मद रफी ना गाते तो हो जाता बर्बाद, प्यार में टूटे आशिकों को देता है सुकून
Mohammed Rafi Evergreen Sad Song : आमतौर पर गाने 4 से 5 मिनट लंबे होते हैं, मगर हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह तकरीबन 7 मिनट लंबा है. वह बड़ा मुश्किल गाना था. चूंकि हर अंतरे के बाद उसका संगीत बदलता है, इसलिए मोहम्मद रफी जैसे दिग्गज गायक ने इसे रिकॉर्ड करते वक्त कई रीटेक दिए थे. मदन मोहन के संगीत से सजे गाने को राज कुमार पर फिल्माया गया था.



News18

















