Responsive Scrollable Menu

असम में 18 साल से अधिक उम्र वालों का नहीं बनेगा आधार कार्ड, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा फैसला

असम सरकार ने घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है, असम कैबिनेट ने फैसला लिया है कि अब से असम में 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के आधार कार्ड नहीं बनाये जायेंगे यानि अब 18 प्लस लोगों के आधार कार्ड बनाने पर रोक लगा दी गई है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मीडिया को दी, उन्होंने कहा मंत्रिमंडल ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत अब से राज्य में 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के आधार कार्ड बनाने पर रोक लगा दी गई है,  इसके पीछे वजह अवैध व्यक्ति ये महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल नहीं कर सके जिससे घुसपैठ पर रोक लगाई जा सकेगी।

विशेष परिस्थिति में ऐसे जारी हो सकेगा आधार 

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि विशेष परिस्थितियों में 18 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति का आधार कार्ड बन सकेगा लेकिन इसके लिए संबंधित जिले के उपायुक्त (डीसी) को राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजना होगा। राज्य सरकार मामले की जांच के बाद तय करेगी कि संबंधित व्यक्ति आधार कार्ड पाने का पात्र है या नहीं, दस्तावेजों की वैधता प्रमाणित होने के बाद ही अनुमति दी जाएगी।

कई जिलों में 100 प्रतिशत से अधिक आधार कार्ड 

इस बड़े फैसले की एक और वजह बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आधार कार्ड जारी करने की प्रक्रिया चरम पर पहुंच गई है कुछ जिलों में तो ये 100 प्रतिशत से भी अधिक हो गया है यानि जीतने लोग उससे ज्यादा आधार कार्ड, हमाये ये पता लगाना होगा कि अतिरिक्त आधार कार्ड वाले लोग कौन हैं ?

चाय बागान समुदाय और ST को मिलेगी छूट

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अभी चाय बागान समुदाय और एसटी के लोगों के आधार कार्ड जारी किये जाते रहेंगे क्योंकि इन समुदाय के बहुत से लोगों के पास अभी भी आधार कार्ड नहीं है, सीएम ने कहा आधार कार्ड बनवाने की रियायत एक सीमित अवधि तक है 1 अप्रैल 2027  से ये छूट समाप्त हो जाएगी यानि इसके बाद इन समुदायों के 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के भी आधार कार्ड नहीं बन सकेंगे।

Continue reading on the app

सब्जियों में सारे मसाले डालने के बाद भी नहीं आता स्वाद, जान लें कहां हो रही गलती, टेस्ट में रेस्टोरेंट भी पीछे

अगर आपकी सब्जी में सारे मसाले डालने के बाद भी वैसा स्वाद नहीं आता जैसा रेस्टोरेंट में मिलता है, तो इसकी वजह सिर्फ मसाले नहीं बल्कि कुकिंग के छोटे-छोटे स्टेप्स में छिपी गलतियां हो सकती हैं. सही तरीका अपनाकर घर की साधारण सब्जी को भी रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी बनाया जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Record: भूल जाओ सारे नाम... शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में बनाया बड़ा कीर्तिमान, धर्मशाला में रचा इतिहास

shubman gill 3000 odi runs record: भारतीय क्रिकेट के 'प्रिंस' और कप्तान शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर अपनी क्लास साबित की है. धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में गिल ने इतिहास रच दिया. उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह भारतीय वनडे इतिहास में सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. Sat, 13 Jun 2026 21:56:47 +0530

  Videos
See all

आधी रात को रेड..Abhishek Banerjee जाएंगे जेल? | Kolkata Police | West Bengal | Mamata | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T17:41:28+00:00

शर्मनाक वीडियो छात्रा के साथ छेड़छाड़ #shorts #viralvideo #student #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T17:38:46+00:00

El Nino की पुष्टि से भारत में सूखे का खतरा, 2026 मॉनसून सामान्य से 10% कम रहने की आशंका #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T17:38:27+00:00

Pranit More Comedy Show Controversy: प्रणित मोरे समेत कई पर FIR, Dr Sejal Pawar पर जांच कमेटी गठित #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T17:37:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers