रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की वजह से रवि किशन की चमकी किस्मत, एक्टर की 13 साल पुरानी फिल्म वायरल, मेकर्स की हुई चांदी
Ravi Kishan Dhurandhar The Shooter: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की पिछले साल दिसंबर में ‘धुरंधर’ रिलीज हुई थी. जिसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली. इस फिल्म से जहां मेकर्स को बड़ा फायदा मिला. वहीं, भोजपुरी स्टार रवि किशन (Rani Kishan) भी इस फिल्म की वजह से चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, आज से 13 साल पहले रवि किशन की 'धुरंदर द शूटर' फिल्म रिलीज हुई थी. उस समय ये फिल्म ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोर सकी थी, लेकिन अब सोशल मीडिया अब लोग इस फिल्म को सर्च करके देख रहे हैं. इसकी वजह रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म है. ऐसे में इस फिल्म के एक्टर रवि किशन और मेकर्स को बड़ा फायदा मिल रहा है.
सर्च करकर देख रहे लोग रवि किशन की धुरंधर
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के हिट होने के बाद बड़ी संख्या में लोग इंटरनेट पर इसी टाइटल नाम से दूसरी फिल्मों को भी सर्च करने लगे. इसी दौरान ऑडियंस की नजर रवि किशन की भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर: द शूटर’ पर पड़ी. इसके बाद देखते ही देखते फिल्म के सीन्स, डायलॉग और एक्शन सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स फिल्म के पुराने क्लिप्स शेयर कर रहे हैं और रवि किशन के एक्शन अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यही वजह है कि 13 साल पुरानी यह फिल्म अचानक फिर से लोगों के बीच वायरल हो रही है.
फिल्म वायरल होने पर क्या बोले रवि किशन
जब रवि किशन से उनकी पुरानी फिल्म धुरंधर के वायरल होने के बारे में पूछा गया तो एक्टर काफी खुश नजर आए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में ऐसे दिलचस्प मोड़ आते रहते हैं. रवि किशन ने कहा कि उन्होंने कई साल पहले ‘धुरंधर’ नाम की एक अलग तरह की भोजपुरी फिल्म की थी, जिसका अपना अलग स्केल और बजट था. अब अचानक लोग उस फिल्म को खोज-खोजकर देख रहे हैं, जिसके लिए वह लोगों का धन्यवाद करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जिस प्रोड्यूसर के पास उस फिल्म के अधिकार हैं, वो अचानक करोड़पति बन गया होगा.
ये भी पढ़ें: गे हैं मौनी रॉय! एक्ट्रेस ने अपने बारे में सुनी सबसे अजीब अफवाह, दिशा पाटनी संग दोस्ती को लेकर लोगों ने उठाए सवाल
धुरंधर द शूटर को रिलीज के समय नहीं मिली थी ज्यादा सक्सेस
रवि किशन की धुरंधर द शूटर साल 2013 में रिलीज हुई थी. यह एक कमर्शियल भोजपुरी एक्शन फिल्म थी. फिल्म में रवि किशन ने लीड रोल निभाया था. हालांकि उस समय फिल्म को ज्यादा सक्सेस नहीं मिली थी. लेकिन आज के डिजिटल दौर में पुरानी फिल्मों को दोबारा देखने का मौका मिल रहा है. अब लोग अब ओटीटी, यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए पुरानी फिल्मों को सर्च कर रहे हैं. इसी वजह से रवि किशन की यह फिल्म भी दोबारा चर्चा में आ गई है.
वर्कफ्रंट पर बिजी हैं रवि किशन
रवि किशन इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. वह अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे. इसके अलावा वह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘मां बहन’ जैसे प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं. आपको बता दें कि रवि किशन ‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टारकास्ट में भी शामिल हैं. हाल के सालों में उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज दोनों में दमदार काम किया है. खासतौर पर फिल्म ‘लापता लेडीज’ में उनके किरदार को लोगों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था. फिल्म में उनके काम के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था.
ये भी पढ़ें: डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाने वाली लेडी डॉक्टर पर एक्शन, मेडिकल कॉलेज में 15 दिन के लिए एंट्री पर रोक
ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य से बारूदी सुरंगें हटाने के प्रयासों पर जी-7 में चर्चा करेंगे: अधिकारी
ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य से बारूदी सुरंगें हटाने के प्रयासों पर जी-7 में चर्चा करेंगे: अधिकारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24





















