A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सुपर संडे: 'ग्रुप ऑफ डेथ' में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, क्या हैंडशेक होगा? नीदरलैंड्स करेगा डेब्यू

india vs pakistan women t20 world cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला। एक तरफ टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही नीदरलैंड्स की टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी, तो दूसरी ओर भारत-पाकिस्तान के बीच सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला होगा। दोनों ही मैच इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन मैदान पर खेले जाएंगे।

दिन का पहला मैच सुबह 9:30 बजे (GMT) से नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के बीच होगा। नीदरलैंड्स पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही। जबकि बांग्लादेश लगातार सातवें टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहा।

हाल ही में स्कॉटलैंड में हुई ट्राई-सीरीज में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था। तब नीदरलैंड्स ने बांग्लादेश को 8 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। हालांकि अगले मैच में बांग्लादेश ने 13 रन से जीत दर्ज कर हिसाब बराबर कर लिया था। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 5 टी20 में बांग्लादेश ने चार और नीदरलैंड्स ने एक मैच जीता है।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर दुनिया की नजर
रविवार का सबसे बड़ा आकर्षण भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला होगा, जो दोपहर 1:30 बजे (GMT) से खेला जाएगा। दोनों टीमें ग्रुप ए में हैं, जिसे इस बार 'ग्रुप ऑफ डेथ' कहा जा रहा, क्योंकि इसमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी टीमें भी शामिल हैं।

रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है। महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं। वहीं कुल टी20 में भी भारत 13-3 से आगे है।

टीम चयन पर भारत की नजर
भारतीय टीम में यास्तिका भाटिया और भारती फुलमाली में से किसी एक को मौका मिल सकता। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह और नंदानी शर्मा के बीच चयन की चुनौती होगी। भारत को स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, कप्तान हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें होंगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
भारत की आक्रामक ओपनर शेफाली वर्मा इस बार अपने चौथे टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगी। 22 साल की शेफाली अब तक टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक नहीं लगा सकी हैं और पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगी।

फातिमा सना पाकिस्तान के लिए अहम
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना भी टीम की सबसे अहम खिलाड़ी होंगी। हालांकि अभ्यास सत्र में उनके घुटने पर गेंद लगी थी, लेकिन उन्होंने खुद को फिट बताया है। वहीं 21 साल की एमन फातिमा भी पाकिस्तान के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकती हैं। बांग्लादेश की 19 साल की शोरना अख्तर भी चर्चा में हैं। वह अपना 50वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगी और हाल के महीनों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित कर चुकी हैं।

मौसम देगा साथ
बर्मिंघम में रविवार को मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है। आसमान में बादल रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को रविवार को दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं, खासकर भारत-पाकिस्तान मैच पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी।

पाकिस्तान (संभावित): 1 मुनीबा अली, 2 गुल फिरोजा, 3 आयशा जफर, 4 सायरा जबीन, 5 रमीन शमीम, 6 आलिया रियाज, 7 फातिमा सना (कप्तान), 8 एयमान फातिमा, 9 डायना बेग, 10 नशरा संधू, 11 सादिया इकबाल। 

भारत (संभावित): 1 स्मृति मंधाना, 2 शैफाली वर्मा, 3 यास्तिका भाटिया, 4 जेमिमा रोड्रिग्स, 5 हरमनप्रीत कौर, 6 ऋचा घोष (विकेटकीपर), 7 दीप्ति शर्मा, 8 अरुंधति रेड्डी/रेणुका सिंह, 9 क्रांति गौड़, 10 श्री चरणी, 11 नंदनी शर्मा। 

Continue reading on the app

IND vs PAK T20 WC: पाकिस्तान की कप्तान ही चोटिल? फातिमा सना भारत के खिलाफ मैच में उतरेंगी या नहीं, जानें अपडेट

IND vs PAK T20 WC: महिला टी20 विश्व कप में रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम के लिए राहत भरी खबर आई। कप्तान फातिमा सना की चोट को लेकर उठी चिंताओं के बीच उन्होंने खुद अपनी फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया और साफ कर दिया कि उनकी चोट गंभीर नहीं।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 जून को इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले पाकिस्तान टीम के अभ्यास सत्र के दौरान फातिमा सना चोटिल हो गई थीं, जिसके बाद उनके खेलने को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। दरअसल, शनिवार को नेट्स में गेंदबाजी करते समय फातिमा सना को बल्लेबाज आयशा जफर का जोरदार शॉट सीधे घुटने पर जा लगा। गेंद लगते ही पाकिस्तान कप्तान दर्द से जमीन पर गिर गईं। इसके बाद टीम फिजियो और साथी खिलाड़ी तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे।

प्रैक्टिस सेशन में पाकिस्तानी कप्तान चोटिल हुईं थीं
चोट के बाद फातिमा ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया और काफी देर तक मैदान के किनारे बैठकर अपने दाएं घुटने पर बर्फ लगाती रहीं। इस घटना के बाद पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट और फैंस की चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि भारत के खिलाफ मैच से ठीक पहले कप्तान की फिटनेस सबसे बड़ा सवाल बन गई थी।

हालांकि करीब 45 मिनट बाद स्थिति सामान्य नजर आई। फातिमा बिना किसी परेशानी के चलती हुई दिखाई दीं और फिर मुख्य मैदान तक भी पहुंचीं। बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने चोट को लेकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

मैं पूरी तरह ठीक हूं: फातिमा
फातिमा ने कहा, 'यह सिर्फ गेंद लगने की सामान्य घटना थी। आयशा ने शॉट खेला और गेंद मेरे घुटने पर लगी। अब मैं बिल्कुल ठीक हूं और चिंता की कोई बात नहीं है।' हालांकि चोट का डर टल गया है। लेकिन पाकिस्तान टीम की सबसे बड़ी चिंता उसका खराब फॉर्म बना हुआ। विश्व कप से पहले खेले गए दोनों अभ्यास मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के खिलाफ 168 रन बनाने के बावजूद पाकिस्तान को 9 विकेट से हार मिली। इसके बाद स्कॉटलैंड ने भी डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 41 रन से पाकिस्तान को हरा दिया।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी लगातार कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों पर निर्भर रही है, जबकि गेंदबाजी भी उम्मीद के मुताबिक असरदार नहीं दिखी। ऐसे में टीम पर दबाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के लिए चुनौती इसलिए भी बड़ी है क्योंकि वह बेहद कठिन ग्रुप में शामिल है। ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड जैसी मजबूत टीमें मौजूद हैं।

ऐसे में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले फातिमा सना का फिट होना पाकिस्तान के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। अब सभी की नजरें इस महामुकाबले पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहेंगी।

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल जितना तेज कोई नहीं… सिर्फ इतनी पारियों में बनाए 3000 ODI रन, बन गए नंबर-1

Shubman Gill 3000 ODI Runs: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान एक बड़ा कारनामा कर दिखाया. वह एक खास लिस्ट में भारत के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. Sat, 13 Jun 2026 21:54:42 +0530

  Videos
See all

चोरी करने आया चोर, AC की ठंडी हवा में गहरी नींद सो गया! | #Thief #FunnyVideo #CCTV #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T17:05:20+00:00

US-Iran Nuclear Deal: अमेरिका और ईरान में तनातनी क्यों? | US Iran Conflict Explained #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T17:03:32+00:00

Salman Khan ने कराया नया हेयरकट #salmankhan #shorts #shortsvideo #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T17:02:54+00:00

UP Politics: Owaisi ने Matehra seat से सियासी सफर का एलान किया, Sohel Dev बनाम Ghazi की सियासत गरमाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T17:03:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once