Electric Cars Sales In Market: महंगा Petrol, America-Iran जंग का असर, सस्ती EV की ओर शिफ्ट कर रहे लोग
इधर पश्चिम एशिया में जंक के चलते देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. बढ़ती कीमतों के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लिहाजा अब लोगों ने विकल्प की तलाश की है और यह विकल्प खत्म हुआ है ईवी गाड़ियों पर आकर. अमेरिका ईरान की जंग के बीच तेल का संकट पैदा हुआ तो लोगों ने पेट्रोल डीजल की गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को तरजीह देना शुरू कर दिया. भारत में कैसे फल फूल रहा है ईवी कारों का कारोबार.
31000 से ज्यादा व्हीकल्स की बिक्री
पश्चिमी देशों में जिस तरह की टेंशनंस लगातार चल रही हैं और अमेरिका ईरान के बीच युद्ध की स्थिति के बावजूद भारत में पैसेंजर्स व्हीकल्स की तादाद और खासतौर पे बिक्री में बड़ी तेजी से इजाफा देखा जा रहा है. इतनी टेंशन होने के बावजूद भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और साथ में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में रिकॉर्ड एक तरह से बनाया है. करीब मई महीने में ही अह 25 लाख 31000 से ज्यादा व्हीकल्स की बिक्री हुई है. सिर्फ मई माह का यह आंकड़ा है और इसमें पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सबसे ज्यादा तादाद है. अगर हम परसेंटेज की बात करें तो करीब 11% से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बिकी है मई महीने के अंदर. यानी ढाई लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री इस बार हुई है जो अब तक की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में सबसे ज्यादा है.
कीमत 4,99,000 रुपये से शुरू हो जाती है
इस इस समय हम एक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में बैठे हैं. इलेक्ट्रिक व्हीकल के अंदर आप देखेंगे तमाम तरह के ऑप्शंस बाजार में आ चुके हैं और इसके साथ में अलग-अलग ऑप्शंस अलग-अलग रेंज के जो ऑप्शंस हैं वो आज के समय में बाजार में मौजूद हैं और लोग पसंद भी कर रहे हैं. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के ऑप्शंस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. प्राइस रेंज के हिसाब से लोगों की पसंद के हिसाब से उसको तैयार भी किया जा रहा है. अह अगर हम अलग-अलग कंपनियों की बात करें जिसमें Tata है जिसमें MG है वो और इसके अलावा है वो तमाम कंपनियां जो है इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर काफी ज्यादा काम कर रही हैं. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का फायदा यह है कि आपको पेट्रोल और डीजल के जो बढ़ते हुए दाम है यानी लगातार जो कीमतें बढ़ रही हैं पेट्रोल और डीजल की उससे कहीं ना कहीं निजात मिलती है.
आपको बेहतर माइलेज मिलता है. बेहतर रेंज मिलती है और अब इनकी कीमत में भी कमी की जा रही है. अगर हम इस इस पर्टिकुलर व्हीकल की बात करें यह है एमजी की कॉमेट और एमजी की कॉमेट की अगर बात करें तो इस समय इसकी कीमत 4,99,000 रुपये से शुरू हो जाती है. अब आप जरा सोचिए जो कीमत पहले 1 लाख रुपये से शुरू होती थी वो अब कीमत जो है इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की वो 4,99,000 तक शुरू हो जाती है. अपने आप में काफी पसंद की जाने वाली छोटी कॉम्पैक्ट एक कार है जो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में खासतौर पे उनके लिए जो रोजाना मूवमेंट करना चाहते हैं घर से ऑफिस जाना चाहते हैं ऑफिस से घर आना चाहते हो उनके लिए इस तरह की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जो है काफी ज्यादा पसंद की जाती है 200 से ज्यादा इसकी रेंज है और इसी के साथ अगर हम दूसरे ऑप्शंस की को देखें यानी थोड़े से महंगे ऑप्शंस को देखें तो उसमें भी आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जो है ऑप्शन के तौर पे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स देखने देखने को मिल जाती है.
लुधियाना में थाने के बाहर पति-पत्नी में चले लात-घूंसे, VIDEO:पुलिस के सामने हाथापाई; महिला बोली- मैंने किडनी दी, ये कहता है तू धंधा करती
लुधियाना के सलेम टाबरी थाने के बाहर उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब आपसी विवाद का समाधान कराने पहुंचे पति-पत्नी और उनके परिजन आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले। हंगामे को देखकर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे से लड़ते रहे। काफी हंगामे के बाद मामला शांत कराया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। महिला ने कहा कि मेरे कपड़े फाड़कर मुझे घर से निकाल दिया है। चप्पलें भी नहीं पहनने देते। हम लुधियाना के रहने वाले हैं। सिरसा मेरा ससुराल है। मैंने किडनी दी है और ये मेरे मायके आकर कहता है कि तू धंधा (गलत काम) करती है। कहता है पांच-पांच हजार के लिए धंधा करती है। महिला और उसे बहन ने ये बातें बताईं महिला के पति ने ये बातें बताईं…. पुलिस बोली- बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में बहस जानकारी के अनुसार, प्रकाश कौर पिछले दो महीने से अपने पति रमेश से नाराज होकर सिरसा छोड़ लुधियाना स्थित मायके में रह रही थी। परिवार में एक शादीशुदा बेटा है, जबकि एक बेटी मॉरीशस में पढ़ाई कर रही है और दूसरी बेटी लुधियाना में पढ़ रही है। पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था। जांच अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि समझौते के लिए हुई बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने से बाहर सड़क तक पहुंच गया और वहां हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति द्वारा पत्नी पर किए जा रहे शक को विवाद की मुख्य वजह माना जा रहा है। इसी कारण घर में लगातार तनाव बना हुआ था, जिसके चलते महिला मायके आकर रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों का मेडिकल करवा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















