लाख कंगन डिजाइन, जयुपरी स्टोन से रजवाड़ी कड़ा सेट तक 5 पीस
Lac Kada Set Latest Designs: क्या 150 रु. वाले कंगन सेट महंगी सी महंगी ज्वेलरी को मात दे सकता है? आखिर क्यों कांच-पोल्की की बजाय लाख बैंगल की डिमांड फिर से बढ़ गई है? ऐसा कौन सा कंगन हैं जो हर साड़ी संग पहना जा सकता है?
'भूखे रह लेंगे लेकिन आपकी सुरक्षा...', कानपुर के युवक ने PM मोदी को क्यों लिखा भावुक पत्र?
Letter to PM Modi: वैश्विक अस्थिरता, ईरान-इजराइल संघर्ष और आर्थिक चुनौतियों के बीच कानपुर के एक युवा छात्र ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। छात्र ने PM के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया है। पत्र में उसने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की और लिखा कि देश की जनता हर तरह की कमी बर्दाश्त कर लेगी, लेकिन PM की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी।
कानपुर के आशुतोष यादव ने PM मोदी को लिखे पत्र में मौजूदा वैश्विक हालात का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि इन परिस्थितियों से ऊर्जा आपूर्ति, व्यापार और सप्लाई चेन पर गहरा असर पड़ा है। आशुतोष ने कहा कि ऐसे समय में PM मोदी का आत्मनिर्भरता, संयम और राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देने का संदेश लाखों भारतीयों को प्रेरित कर रहा है।
उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार देशहित में हर जरूरी कुर्बानी के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने अनावश्यक आयातित सामान का इस्तेमाल घटाने का संकल्प लिया है, ताकि विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव न बढ़े। पत्र में आशुतोष यादव ने मीडिया रिपोर्ट्स का जिक्र करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री अपनी सुरक्षा पर होने वाले खर्च में कटौती करना चाहते हैं। इस पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि PM की सादगी और त्याग भाव वाकई प्रेरणादायक है, लेकिन उनकी सुरक्षा सबसे ऊपर होनी चाहिए।आशुतोष ने लिखा, "आप केवल जनप्रतिनिधि नहीं हैं, बल्कि लाखों भारतीयों के लिए आशा, आस्था और प्रेरणा के प्रतीक हैं। आप इस देश की अनमोल धरोहर हैं।"
#WATCH | Kanpur, Uttar Pradesh: The youth who wrote a letter to the PM Office regarding PM Modi reducing his security convoy, Ashutosh Yadav says, "... I wrote a letter addressed to PM Modi. A few days ago, he had urged us to exercise caution regarding certain… https://t.co/EwAwZNZrEy pic.twitter.com/dTBWR0xYKJ
— ANI (@ANI) June 13, 2026
भूखे रहने तक की कही बात
अपने भावुक संदेश में आशुतोष यादव ने लिखा, "जरूरत पड़ी तो हम तकलीफ सह लेंगे, भूखे रह लेंगे, लेकिन भारत के आत्मसम्मान, पहचान और संप्रभुता पर आंच नहीं आने देंगे।" उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे अपनी सुरक्षा को सबसे ऊपर रखें, क्योंकि आज देश को उनके नेतृत्व की सबसे ज्यादा जरूरत है।
कोविड-19 के समय में पीएम की तारीफ
आशुतोष यादव ने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए लिखा कि उस कठिन समय में देश को आशा और विश्वास प्रदान करने वाला नेतृत्व आज भी लाखों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और भी मजबूत होकर उभरेगा और वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त कर लेगा।
पेरेंट्स की भी लिखी बात
पत्र में उन्होंने अपनी दादी इंद्राणी देवी और माता-पिता श्याम सिंह और सुधा यादव की ओर से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से उनके लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। यह पत्र एक तरह से एक आम भारतीय परिवार की आस्था, भावनात्मक जुड़ाव और प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के संकल्प में विश्वास का प्रतिबिंब है।




Asianetnews
News Nation




















