Responsive Scrollable Menu

Assam Plane Crash: असम प्लेन क्रैश में एयरफोर्स के 5 जवान शहीद, लैंडिंग के दौरान हुआ था हादसा

असम में जोरहाट के रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं।

हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। हादसे के बाद उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया। यह AN-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

 

Continue reading on the app

सीएम योगी ने दी इस जिले को 955 करोड़ की सौगात, 39 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार राज्य के अलग-अलग जिलों को विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं. शनिवार को सीएम योगी ने आजमगढ़ में कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी. सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान 955 करोड़ रुपये से ज्यादा की 39 विकास परियोनजाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उसके बाद सीएम योगी ने जनसभा को भी संबोधित किया.

सीएम योगी ने कहा कि बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी. इसके साथ ही सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी मुखिया को नसीहत भी दी. सीएम योगी ने कहा कि इस बात की जरूरत है कि सपा प्रमुख भी अपने लोगों को संस्कारित करें. उन्होंने कहा कि उन्हें सोचना चाहिए कि उनके लोग दूसरों की बेटियों, बुजुर्गों, दिवंगत लोगों और वरिष्ठ नेताओं के प्रति किस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं.

बेटी का सम्मान होना चाहिए- सीएम योगी

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "बेटी, बेटी होती है. बेटी का सम्मान होना चाहिए. मैं पिछले दिनों देख रहा था सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं जैसे ही मेरे संज्ञान में आया मैंने तत्काल पुलिस के एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया." योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए. बेटी, बेटी होती है और हम तो उस संस्कार में पले-बढ़े हैं जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी है और गांव की बहन सबकी बहन है."

अपने चेले-चपाटों को थोड़ा उपदेश दें अखिलेश यादव

सीएम योगी ने आगे कहा कि, "हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया. लेकिन अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो, अपने चेले-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा को संयमित कर लें." सीएम ने कहा कि दूसरों के प्रति टिप्पणी करने से पहले खुद भई सोचा करो कि उनके लोग किस तरह की भाषा का इस्तेमाल बहन और बेटियों के प्रति, बुजुर्गों के प्रति, दिवंगत हुए लोगों के प्रति और वरिष्ठ नेताओं के प्रति करते हैं. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके बारे में उनको भी अपने लोगों को संस्कारित करने की जरूरत है.  सीएम योगी ने आगे कहा कि अच्छा होगा उनको समझाओ और नहीं समझ सकते तो हमारे हवाले कर दो, हम उनको अच्छी तरह समझा देंगे.

आजमगढ़ को दी 955 करोड़ की सौगात

सीएम योगी ने शनिवार को आजमगढ़ को 955 करोड़ रुपये की सौगात दी. सीएम योगी ने यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने पूर्व की सरकारों पर जमकर हमला भी बोला. सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले के आजमगढ़ को याद कीजिए जो अपनी पहचान के लिए मोहताज था. उन्होंने कहा कि तब यहां न विश्वविद्यालय था और न पूर्वांचल एक्सप्रेसवे.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना: देसी गाय पालन पर सरकार दे रही सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ

उन्होंने कहा कि यहां न एयरपोर्ट ठीक ढंग से काम कर पा रहा था, न हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय था. सीएम योगी ने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि तब आजमगढ़ की साड़ी को भी कोई मंच नहीं मिल पा रहा था और मुबारकपुर की ब्लैक पॉटरी के लिए भी कोई स्थान नहीं था. उन्होंने आगे कहा कि आज ब्लैक पॉटरी से जुड़ा कारिगर मुझसे मिला और बहुत खुश होकर उसने मुझसे कहा कि जब से यूपी में डबल इंजन की सरकार आई है, हमारा कारोबार कई गुना बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें: यूपी सरकार का दुल्हनों को तोहफा, शादी के लिए खुद खरीद सकेंगी पायल और बिछिया

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: मौसम ने बिगाड़ा खेल! धर्मशाला वनडे में लगातार बारिश से टॉस टला, ताजा अपडेट जानें

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला में खेला जाने वाला है, लेकिन बारिश के कारण टॉस में देरी हुई। आइए जानते हैं ताजा अपडेट। Sat, 13 Jun 2026 15:30:45 +0530

  Videos
See all

Asaduddin Owaisi | गरीब से वोट का अधिकार मत छीनिए - ओवैसी #owaisi #sir #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T10:44:09+00:00

Breaking News: पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला- Abhishek Banerjee | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T10:42:20+00:00

ज्वेलरी शॉप में धुसे बदमाश,दिखाई पिस्टल #shorts #muzaffarpur #shortsvideo #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T10:45:19+00:00

Himachal News: हिमाचल में उमड़े सैलानी, Mandi-Kullu सड़क पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार | Traffic Jam #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T10:46:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers