कोटा के पहलवान रविंद्र कुमार ने बढ़ाया राजस्थान का मान! विनेश फोगाट के मुकाबले में रेफरी बनकर रचा इतिहास
Wrestling Referee Ravindra Kumar: कोटा शहर के पहलवान रविंद्र कुमार ने कुश्ती जगत में नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने देश की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट के मुकाबले में रेफरी की भूमिका निभाकर पूरे राजस्थान का मान बढ़ाया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस मुकाबले में रेफरी के रूप में चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. रविंद्र कुमार लंबे समय से कुश्ती से जुड़े हुए हैं और खेल के प्रति उनकी मेहनत व अनुशासन ने उन्हें यह सम्मान दिलाया. खेल प्रेमियों और कोटा के युवाओं के लिए यह गर्व का क्षण है कि उनके शहर का खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहा है. इस उपलब्धि से राजस्थान के कुश्ती खिलाड़ियों को भी नई प्रेरणा मिलेगी. स्थानीय खेल संगठनों और खिलाड़ियों ने रविंद्र कुमार को बधाई देते हुए इसे कोटा के खेल इतिहास के लिए यादगार पल बताया है.
भारत और बांग्लादेश सीमा पर 'ज़ीरो टॉलरेंस' के लिए जुटे दोनों देशों के डीजीपी, तस्करी पर लगेगी लगाम
बीएसएफ और बीजीबी की नई दिल्ली में 57वीं बैठक दिल्ली मुख्यालय में संपन्न हुई. इसमें भारत बांग्लादेश सीमा पर ज़ीरो टॉलरेंस, तस्करी, अवैध घुसपैठ और सीमा पर मौतें रोकने पर सहमति जताई गयी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


