A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: आज कृतिका नक्षत्र और सुकर्मा-सर्वाअमृत योग का बन रहा महासंयोग, चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: पंचांग के अनुसार, आज का दिन ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का संयोग बना रहा है. आज पूरे दिन कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा मेष राशि से निकलकर सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेगा.

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज ग्रहों की स्थिति से दिन बेहतर रहेगा. आज वाशियोग, आनन्दादि योग, सुनफा योग और शंख योग और सुकर्मा और सर्वाअमृत योग का खास संयोग बन रहा है. इसके अलावा, रूचक और हंस योग का प्रभाव भी रहेगा. आज सूर्योदय सुबह 05:22 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 07:19 बजे पर होगा. अब जानिए आज का राशिफल.

आज का महामंत्र- ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

पढ़ें आज का राशिफल 13 जून 2026 (Today Horoscope 13 June 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को आज नई आर्थिक नीति बनानी चाहिए. भाग्य का साथ मिलेगा और इच्छाएं पूर्ण होगी. आपको चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग है. नए व्यापार का योग बन रहा है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है.

  • सावधानी- अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें
  • उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
  • शुभ अंक- 5
  • लक रंग- लाल
  • लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों का आज पुराना रोग उभर सकता है. कर्ज लेना पड़ सकता है और क्रोध करने से बचें. नौकरी, व्यापार को लेकर दिक्कत आ सकती है. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.

  • सावधानी- नकारात्मक विचारों से दूर रहें
  • उपाय- ॐ सोम सोमाय नम: का जप करें
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- सफेद
  • लक मीटर- 7

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न होगा और व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. घर और बाहर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है.

  • सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- हरा चारा गौशाला में दान करें
  • शुभ अंक- 3
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहना चाहिए. बेवजह विवाद हो सकता है और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. बड़ी सफलता मिलने का योग है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. भवन और वाहन खरीदने का योग है.

  • सावधानी- कार्यों में लापरवाही न बरतें
  • उपाय- ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- नीला
  • लक मीटर- 7

5.सिंह राशि 

सिंह राशि वाले लोगों को आज भूमि, भवन और वाहन से सुख मिलेगा. संतान का सुख प्राप्त होगा. नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. विदेश से लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है. कुल मिलाकर आपका दिन शुभ होगा.

  • सावधानी- आलस्य का परित्याग करें 
  • उपाय- गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं
  • शुभ अंक- 5
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 6

6.कन्या राशि

कन्या राशि के ऐसे लोग, जो लेखन, साहित्य के क्षेत्र से हैं, उन्हें लाभ मिलेगा. सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है. जमीन खरीदने का उत्तम समय है. संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है.

  • सावधानी- ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
  • उपाय- गणेश जी की आराधना करें
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 8

7.तुला राशि 

तुला राशि के लोगों के आज मान सम्मान में वृद्धि होगी. इन लोगों को रोजगार से लाभ मिलेगा. आयात निर्यात का योग बन रहा है. नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशियां आएगी. नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं.

  • सावधानी- विवादों से बचें
  • उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

चारों तरफ से धन लाभ के योग बन रहे हैं. आज परिवार में कोई शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. भाई-बहन का सुख प्राप्त होगा और  नए कार्य संपन्न होंगे. खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. विदेश यात्रा हो सकती है.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
  • लाल वस्त्र का दान करें
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के जातक आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. सरकारी नौकरी मिलने का योग है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं. समय आपके अनुकूल चल रहा है.

  • सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
  • उपाय- पीली वस्तु का दान करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- पीला
  • लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज गुस्से में निर्णय लेने से बचना चाहिए. नए व्यापार करने के पूरे अवसर मिलेंगे और शुभ कार्यों का योग बन रहा है. जमीन, वाहन खरीदने का योग बन रहा है. रोग और शत्रु परास्त होंगे.

  • सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
  • उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों का आज अध्ययन में मन लगेगा. धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. काम होने से प्रसन्नता रहेगी. मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा.

  • सावधानी- अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें
  • उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
  • शुभ अंक- 7
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 7

12.मीन राशि 

मीन राशि के लोगों की आय में वृद्धि आज होगी. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा और कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा और सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आय के नए स्रोत बनेंगे.

  • सावधानी - भावुकता में न आएं
  • उपाय- ॐ श्री गुरवे नमः मंत्र का जप करें
  • शुभ अंक- 9
  • शुभ रंग- हल्दी
  • लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Khatu Shyam Ji: कौन हैं खाटू श्याम जी? उनके द्वादश नामों का अर्थ क्या है... जानें कैसे बना सीकर में प्रसिद्ध मंदिर, दिल्ली से कितना दूर?

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 13 June 2026: आज त्रयोदशी तिथि पर प्रभावी रहेगा कृतिका नक्षत्र, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय, पढ़ें पंचांग

Aaj Ka Panchang 13 June 2026: आज यानी 13 जून 2026, शनिवार का दिन ग्रहों की स्थिति से बेहद शुभ है. आज मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा. पंचांग पांच अंगों से बनता है. इसमें दिन, तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी होती है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है. इसके अलावा, शिव जी का आशीर्वाद भी बना रहेगा. चलिए जानते हैं आज का पंचांग.

पढ़ें आज का पंचांग 13 जून 2026 (Today Panchang 13 June 2026 in hindi)

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

दिन- शनिवार

तिथि- त्रयोदशी

नक्षत्र- कृतिका 

सूर्योदय- सुबह 05:22 बजे

सूर्यास्त- शाम 07:19 बजे 

करण- गर, वणिज

चंद्रमा- मेष राशि

शुभ मुहूर्त- सुबह 11:53 से दोपहर 12:48 तक

राहुकाल- सुबह 8:51 से सुबह 10:36 तक

आज का दिशा शूल

आज शनिवार के दिन दिशा शूल पूर्व दिशा में हैं. ऐसे में घर से गुड़ या चने खा कर निकलें.

यह भी पढ़ें: Dhruv Yog 2026: 17 जून को बनेगा बेहद शुभ योग, इन 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, सफलता के खुलेंगे नए रास्ते

आज का महामंत्र

ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः. इस मंत्र का जाप करने से आज के दिन शुभ परिणाम मिलेंगे.

चंद्र गोचर

शनिवार के दिन चंद्रमा का गोचर मेष राशि में सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक उसके बाद वृषभ राशि में हो जाएगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर हुआ है.

सूर्यास्त- आज शाम 07 बजकर 19 मिनट पर होगा.

चंद्रोदय- शनिवार सुबह 03 बजकर 28 मिनट पर होगा.

चंद्र अस्त- आज शनिवार को शाम 05:28 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय, 13 जून 2026 (Today shubh muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:08 मिनट से 04:56 मिनट तक.

अमृत काल- रात 11:09 बजे से सुबह 12:34 मिनट तक.

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:53 से दोपहर 12:48 मिनट तक.

राहुकाल का समय (Rahukaal Timing)

आज राहुकाल सुबह 8 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 10:36 तक रहेगा. इसके अलावा, आज यम गण्डक दोपहर 02:07 बजे से दोपहर 03:47 मिनट तक रहेगा. 13 जून को गुलिक काल सुबह 05:44 बजे से सुबह 07:25 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त सुबह 07:32 मिनट से सुबह 08:25 तक रहेगा.

व्रत-पर्व

मासिक शिवरात्रि पर्व व उपवास

यह भी पढ़ें: Hindu Panchang Tithi: शुभ-अशुभ तिथियों का गणित क्या है? किस दिन करें मांगलिक कार्य और कब बरतें सावधानी, समझें पूरी बात

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma: रोहित शर्मा आज गदर मचाने उतरेंगे, ठोका शतक तो चकनाचूर हो जाएगा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड

Rohit sharma: वनडे क्रिकेट के इतिहास में बतौर भारतीय ओपनर (सलामी बल्लेबाज) सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने अपने करियर में बतौर ओपनर 45 शतक ठोके हैं. रोहित शर्मा इस समय 45 शतकों के साथ उनके बराबर हैं. यानी आज के मुकाबले में अगर रोहित शर्मा के बल्ले से एक और शतकीय पारी निकलती है, तो वह सचिन तेंदुलकर के 45 शतकों के इस विशाल रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.  Sat, 13 Jun 2026 08:00:57 +0530

  Videos
See all

PM Modi G7 Summit France: आज से पीएम मोदी का मिशन यूरोप! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T02:40:17+00:00

CM Yogi Mission Kashi Varanasi: Kashi की बढ़ेगी कनेक्टिविटी - Yogi |#viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T02:35:59+00:00

Super Fast News: सुबह की 100 बड़ी खबरें | Top News Headlines | Latest News | Hindi News | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T02:37:30+00:00

Pakistan Crisis: PoK से पार्लियामेंट तक उठी आजादी की मांग, पाकिस्तान में हड़कंप! | Munir | Shehbaz #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T02:45:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once