Responsive Scrollable Menu

अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, 4 की मौत:9 से ज्यादा घायल; पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

अमेरिका में टेक्सास के मिडलैंड शहर में एक सिरफिरे युवक की फायरिंग में 1 शख्स की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हो गए। वारदात के करीब दो घंटे बाद तक हमलावर बंदूकधारी एक जगह छिपा रहा और पुलिस से उसकी मुठभेड़ चलती रही, जिसे काबू करने के लिए रोबोट्स तक की मदद ली गई। इसके बाद मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया गया। टेक्सास के पुलिस अधिकारी ने कहा- हमें सुबह करीब 8 बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी। कॉल के बाद ही तुरंत ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद स्वाट और अन्य एजेंसियां भी वहां पहुंचीं। सुरक्षाबलों और आरोपी के बीच में सीधी फायरिंग शुरू हो गई और आरोपी को मार गिराया गया। घटनास्थल की 2 तस्वीरें… इस घटना के बाद मिडलेंड शहर की मेयर लोरी ब्लांग ने भी लोगों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “गोलीबारी की जगह पर अभी सुरक्षाकर्मी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी मैं लोगों से अपील करती हूं कि वह उस इलाके में जाने से बचें। ब्लांग के इस पोस्ट के बाद मिडलैंड पुलिस ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी के मारे जाने की भी पुष्टि की। हालांकि, पुलिस ने घटना को लेकर कहा है कि अभी तक इस हमले का उद्देश्य सामने नहीं आया है। पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। 6 साल पहले भी हुई थी ऐसी वारदात मिडलैंड में करीब 6 साल पहले भी यहां ऐसी ही एक घटना हुई थी। नौकरी से निकाले गए एक तेल कर्मचारी ने सड़क पर गाड़ी चलाते हुए अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 7 लोगों की हत्या कर दी थी और दो दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया था। ---------------- ये खबर भी पढ़ें... अमेरिका की सैन डिएगो मस्जिद में गोलीबारी, 5 की मौत:इनमें एक गार्ड और 2 संदिग्ध; धार्मिक नफरत से जुड़े हमले की आशंका अमेरिका के सैन डिएगो स्थित मस्जिद में सोमवार को गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक सिक्योरिटी गार्ड और दो संदिग्ध शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध किशोर थे। एक की उम्र 17 साल और दूसरे की 19 साल थी। दोनों के शव मस्जिद के पास एक वाहन में मिले। पूरी खबर पढ़ें...

Continue reading on the app

सरकारी कर्मचारी 10वीं पास नहीं तो कौन सी जन्मतिथि होगी मान्य, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारी नियुक्ति के समय हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण नहीं था, तो सेवा पुस्तिका में दर्ज जन्मतिथि ही अंतिम और मान्य होगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: प्लेइंग 11 में विराट की जगह लेने के लिए 3 दावेदार, एक गेंदबाज का डेब्यू भी पक्का!

Team India Playing 11 vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा. इस दौरान टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. Sat, 13 Jun 2026 06:37:17 +0530

  Videos
See all

Hindi News Live : हिंदी में समाचार, लाइव टीवी | West bengal News | Mamata Banerjee | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T02:10:36+00:00

Iran America War Update : भारत के जहाजों के लिए अमेरिका से भिड़ा ईरान! | Mayank Mishra | N18G | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T02:09:43+00:00

Bull Fight in Market : भिड़ गए दो सांड, फंस गए लोग! | #shorts #viralvideo #bullfighting #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T02:15:09+00:00

West Bengal Politics: ममता बनर्जी पर कानून का शिकंजा! | CID | TMC | Mamata Banerjee | Kunal Ghosh #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T01:59:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers