A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:केरल में निपाह वायरस के तीन और संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया

केरल के कोझिकोड जिले में केरल में निपाह वायरस के तीन और संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि जिले में अब तक निपाह का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हालांकि एहतियात के तौर पर निगरानी और संपर्क ट्रेसिंग का काम जारी है। उन्होंने कहा कि नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) के विशेषज्ञों की एक टीम शनिवार को कोझिकोड पहुंचेगी। टीम जिले की स्थिति का आकलन करेगी और रोकथाम के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा करेगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली हाईकोर्ट का CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा खोलने का निर्देश देने से इनकार सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर दाखिल याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने री-इवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा खोलने का निर्देश देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा और जस्टिस मधु जैन की अवकाशकालीन खंडपीठ ने कहा कि इस संबंध में कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया जाएगा। अब सुनवाई जुलाई में नियमित पीठ करेगी। याचिकाकर्ता एनएसयूआई ने हाई कोर्ट से तीन दिन के लिए पोर्टल फिर से खोलने का अनुरोध किया गया था। रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक रूस में ‘सैंड मास्टर कप’ से सम्मानित ओडिशा के रेत कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक को रूस में आयोजित दूसरे अंतरराष्ट्रीय सैंड स्कल्पचर महोत्सव में ‘रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान को पाने वाले वे पहले भारतीय हैं। यह अवॉर्ड उन्हें सैंड आर्ट में योगदान और ग्लोबल वार्मिंग विषय पर बनाई गई रेत की मूर्ति के लिए दिया गया। 11 जून 2026 से शुरू हुए इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में विशेष जूरी समिति ने सर्वसम्मति से उनके नाम का चयन किया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारी गिरफ्तार ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप (आरएएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को शुक्रवार देर शाम को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के सतीश सेठ और गौतम दोषी को मनी लांड्रिंग रोधी कानून (पीएमएलए) के प्रविधानों के तहत अरेस्ट किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने सतीश सेठ और गौतम दोषी की ट्रांजिट रिमांड ले ली है। ये दोनों पहले रिलायंस टेलीकाम लिमिटेड में डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। ईडी उन्हें दिल्ली ला रही है, क्योंकि यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज है। गौरतलब है कि एसबीआइ में 114.98 करोड़ रुपये की कथित लोन धोखाधड़ी की जांच के तहत सीबीआई ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Continue reading on the app

पंजाब में कॉकरोच जनता पार्टी का आज प्रदर्शन:अमृतसर में जुटेंगे प्रदर्शनकारी, दीपके बोले- सब साथ आएंगे तो NEET छात्रों को न्याय मिलेगा

पंजाब के अमृतसर में आज कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करेगी। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके इसमें पहुंचेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। दीपके ने बताया कि आज शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। उन्होंने युवाओं से अमृतसर गोल्डन गेट पर इकट्‌ठे होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि NEET और CBSE छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी। यदि सभी लोग मिलकर आवाज उठाएं तो NEET और CBSE के छात्रों को न्याय मिल सकता है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं। 3 पॉइंट में पढ़िए कैसे बनी CJP पुणे के बाद लखनऊ में CJP का प्रदर्शन दीपके ने 11 जून से देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसकी शुरुआत पुणे से हुई है। 12 जून को लखनऊ में पार्टी ने प्रदर्शन किया। दीपके जयपुर, अमृतसर और बेंगलुरु समेत कई शहरों में जाएंगे। इसके बाद 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेंगे। 6 जून को पार्टी ने जंतर-मंतर पर अपना पहला प्रदर्शन किया था। 5 घंटे चले प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे थे। दीपके बोले- PM के साथ मेरी फोटो AI जनरेटेड पुणे में प्रदर्शन से पहले दीपके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी वायरल तस्वीर को AI जनरेटेड बताया। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री से कैसे मिल सकता हूं? मैं अमेरिका में सिर्फ एक स्टूडेंट था। सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री से मिलने की प्रक्रिया कितनी सख्त होती है।" दीपके का यह बयान शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दीपके भारत आने से पहले अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे। राउत ने दावा किया था कि उन्हें दोनों की एक तस्वीर भेजी गई है। हालांकि, उन्होंने फोटो शेयर नहीं की।

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup 2026: कनाडा में नोरा फतेही और एलियाना ने दिखाया जलवा, ओपनिंग सेरेमनी ने जीता सबका दिल; VIDEO देख आप भी हो जाएंगे फिदा

FIFA World Cup 2026: कनाडा में फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी ने सबका दिल जीत लिया। यहां नोरा फतेही से लेकर एलियाना की परफॉर्मेंस पर झूम उठा पूरा टोरंटो। Sat, 13 Jun 2026 09:23:26 +0530

  Videos
See all

Pakistan Army Firing On Pok Protesters LIVE: PoK में लाशें गिरना शुरू! | Civil War | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T04:26:34+00:00

Iran America War Update : ईरान के साथ डील को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान! | Trump | Khamenei | War News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T04:30:38+00:00

Bahraich Drug Trafficking Mastermind Arrested: यूपी के बहराइच में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T04:21:51+00:00

PM Modi Europe Visit: फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना पीएम मोदी, G7 Summit में होंगे शामिल | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T04:28:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once