Responsive Scrollable Menu

FIFA वर्ल्ड कप के तीसरे दिन 5 मुकाबले:28 साल बाद ब्राजील-मोरक्को की भिड़ंत; तुर्की से कभी नहीं जीती ऑस्ट्रेलिया

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन शनिवार को 5 मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच कतर और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा। मैच सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से शुरू होगा। दूसरा मुकाबला ब्राजील और मोरक्को के बीच सुबह 4:30 बजे से न्यू यॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा मैच सुबह 6:30 बजे से हैती और स्कॉटलैंड के बीच मियामी स्टेडियम में होगा। चौथा मैच सुबह 9:30 बजे से ऑस्ट्रेलिया और तुर्की के बीच सिएटल स्टेडियम में, जबकि 5वां मुकाबला जर्मनी और कुरासाओ के बीच ह्यूस्टन स्टेडियम में रात 10:30 बजे से खेला जाएगा। मैच-5: वर्ल्ड कप में पहली बार कतर और स्विट्जरलैंड की भिड़ंत ग्रुप-B में शामिल कतर और स्विट्जरलैंड के बीच अब तक सिर्फ 1 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है, जिसमें कतर ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। हालांकि, FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। कतर की टीम एशिया कप चैंपियन होने के हौसले के साथ उतरेगी और उसे अपने विंगर एडमिल्सन जूनियर से बेहतर खेल की उम्मीद होगी। वहीं, स्विट्जरलैंड की मजबूत यूरोपियन टीम अपने स्टार खिलाड़ी ग्रेनिट जाका के अनुभव के दम पर मैच जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: कतर: अबुनाद, उई, मिगुएल, खुखी, अल-अमीन, अब्दुलसलाम, फाथी, लाये, अब्दुलरीसाग, अफीफ, जूनियर। स्विट्जरलैंड: कोबेल, विडमर, एलवेदी, अकांजी, रोड्रिगेज, एबिशर, जाका, फ्रायलर, एनडॉय, मनजांबी, अमदौनी। मैच-6: 1998 वर्ल्ड कप में ब्राजील ने मोरक्को को हराया था ग्रुप-C में शामिल पांच बार की चैंपियन ब्राजील और मोरक्को के बीच अब तक कुल 3 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 2 मैच ब्राजील ने जीते हैं और एक में उसे हार मिली है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 28 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों की भिड़ंत साल 1998 के वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां ब्राजील ने मोरक्को को 3-0 से मात दी थी। नेमार की गैरमौजूदगी में ब्राजील की नजरें विनिसियस जूनियर और राफिन्हा पर टिकी होंगी। दूसरी ओर, मोरक्को की टीम अपने स्टार खिलाड़ी अचरफ हकीमी और ब्राहिम डियाज के दम पर ब्राजील को कड़ी चुनौती देगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: ब्राजील: एलिसन, डैनिलो, मार्विनहोस, गैब्रियल, सैंड्रो, कैसीमिरो, गुइमारेस, राफिन्हा, पाकेता, विनीसियस जूनियर, कुन्हा। मोरक्को: बोनो, हकीमी, डियोप, रियाद, मजरौई, अमराबत, एल आयनाउई, औनाही, डियाज, सैबारी, एल खन्नौस। मैच-7: हैती और स्कॉटलैंड के बीच कड़ा मुकाबला ग्रुप-F में शामिल हैती और स्कॉटलैंड के बीच अब तक कुल 2 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से स्कॉटलैंड ने 1 मैच जीता है, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी, जहां हैती की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी। हैती: प्लेसाइड, आर्कस, अदे, डेलक्रोइक्स, एक्सपीरियंस, डीडसन, जीन जैक्स, बेलेगार्डे, प्रोविडेंस, इसिडोर, नाजोन। स्कॉटलैंड: गन, हिकी, हेनली, सुतार, रॉबर्टसन, डोक, मैकटॉमिने, फर्गुसन, मैकगिन, एडम्स, शेंकलैंड। मैच-8: ऑस्ट्रेलिया से नहीं हारी तुर्की ग्रुप-D में शामिल ऑस्ट्रेलिया और तुर्की के बीच अब तक कुल 2 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में तुर्की का पलड़ा भारी है, जिसने दोनों ही मैचों में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। ऑस्ट्रेलिया: रयान, इटालियानो, सिर्काती, सुतार, हेरिंगटन, बोस, मेटकाफ, इरविन, ओ'नील, लेकी, टूरे। तुर्की: चाकिर, चेलिक, डेमिरल, बरदाकची, एल्माली, चालहानोग्लू, युकसेक, गुलर, कोकचू, यिलमाज, गुल। मैच-9: जर्मनी के खिलाफ ऐतिहासिक डेब्यू करेगी कुरासाओ की टीम ग्रुप-E में शामिल 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी और कैरेबियाई देश कुरासाओ के बीच यह पहला मुकाबला होगा। कुरासाओ इतिहास में पहली बार FIFA वर्ल्ड कप खेल रही है। जर्मनी को फ्लोरियन विर्ट्ज और जमाल मुसियाला जैसे युवा सितारों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: जर्मनी: नोयर, किमिच, ताह, रुडिगर, रॉम, गोरेट्जका, पावलोविच, विर्ट्ज, मुसियाला, हावर्ट्ज, उंडाव। कुरासाओ: रूम, ब्रेनेट, गारी, ओबिस्पो, फ्लोरानस, एल. बकुना, जे. बकुना, गोरे, चोंग, कस्तानीर, मार्गरीथा। -------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टाइटल जीतने का सबसे बड़ा दावेदार स्पेन फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया की 48 बेस्ट टीमें खिताब के लिए भिड़ रही हैं। ऑप्टा सुपरकंप्यूटर और EPSN ने एनालिसिस किया और कहा कि इस वर्ल्ड कप की सबसे बड़ा दावेदार स्पेन है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज तीन मुकाबले:पहला मैच आयरलैंड-स्कॉटलैंड के बीच, ऑस्ट्रेलिया के सामने साउथ अफ्रीका का चैलेंज

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को 3 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच मैनचेस्टर में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। मैनचेस्टर में ही शाम 7 बजे से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं तीसरा मैच वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेला जाएगा। पहला मैच: आयरलैंड की स्कॉटलैंड पर बढ़त स्कॉटलैंड और आयरलैंड टी20 इंटरनेशनल में अब तक 15 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें आयरलैंड का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 9 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं स्कॉटलैंड की टीम को 6 मुकाबलों में सफलता मिली है। यह टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों की पहली भिड़ंत होगी। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स स्कॉटलैंड को साराह ब्राइस से बड़ी पारी की उम्मीद स्कॉटलैंड के लिए टी-20 में साराह ब्राइस उनकी सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 79 मैचों में 110.83 की स्ट्राइक रेट से 1729 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 67 रन है। वहीं गेंदबाजी में टीम की नजरें कप्तान कैथरीन ब्राइस पर होंगी। उन्होंने 60 मैचों में 4.93 की किफायती इकोनॉमी से 65 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 8 रन देकर 4 विकेट रहा है। गैबी लेविस आयरलैंड की बेस्ट बल्लेबाज रहीं आयरलैंड की कप्तान गैबी लेविस टीम की हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 114 मैचों में 117.14 की स्ट्राइक रेट से 3048 रन बनाए हैं। इस दौरान 119 रन उनकी बेस्ट पारी रही है। गेंदबाजी में अर्लिन केली ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 66 मैचों में 6.10 की इकोनॉमी से 88 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 12 रन देकर 5 विकेट रहा है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 स्कॉटलैंड: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), साराह ब्राइस, एल्सै क्रेनस्टन, सास्किया होरले, डार्सी कार्टर, लोर्ना जैक, प्रियानाज चटर्जी, राचेल स्लेटर, अब्ताहा मकसूद, हन्ना रायनी, क्लो एबेल। आयरलैंड: गैबी लेविस (कप्तान), एमी हंटर, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, लॉरा डेलानी, रेबेका स्टोकेल, जॉर्जीना डेम्पसे, अर्लिन केली, कारा मरे, अलाना डेलियन, जेन मैगुइरे, फ्रेया सरजंट। दूसरा मैच: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका को सिर्फ 2 जीत मिली है। टी-20 वर्ल्ड कप दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें 7 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 1 मुकाबला साउथ अफ्रीका के नाम रहा है। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा रन बनाए, मेगन शूट हाईएस्ट विकेट टेकर ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे सफल बल्लेबाज बेथ मूनी रही हैं। उन्होंने 118 मैचों में 125.53 की स्ट्राइक रेट से 3545 रन बनाए हैं, जिसमें 117* रन उनका बेस्ट स्कोर है। गेंदबाजी में मेगन शूट ऑस्ट्रेलिया की टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 125 मैचों में 6.40 की इकोनॉमी से 152 विकेट चटकाए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट है। कप्तान लौरा वोल्वार्ट पर साउथ अफ्रीका की निगाहेें साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट टीम की प्रमुख बल्लेबाज हैं। उन्होंने टी-20 में 98 मैचों में 121.97 की स्ट्राइक रेट से 2764 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 115* रन है। वहीं गेंदबाजी की अगुवाई अनुभवी शबनम इस्माइल के हाथों में होगी। उन्होंने 113 मैचों में 5.77 की शानदार इकोनॉमी से रन देते हुए 123 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट 12 रन देकर 5 विकेट है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: सोफी मॉलिन्यूक्स (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), बेथ मूनी, एलिसा हीली, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफिल्ड, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, मेगन शूट, टायला व्लाएमिनक। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमीन ब्रिट्स, मारिजान काप, सुने लूस, शबनीम इस्माइल, च्लोए ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा, मसाबता क्लास। तीसरा मैच: अब तक वेस्टइंडीज पर भारी रही न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में 24 मैच हुए हैं। इनमें न्यूजीलैंड ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज सिर्फ 5 मैच ही अपने नाम कर सकी। 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें 3 मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने 2 मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स कप्तान हैली मैथ्यूज से वेस्टइंडीज को उम्मीदें स्टेफनी टेलर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 134 मैचों में 34.38 की शानदार एवरेज से 3576 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 90 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी में कप्तान हैली मैथ्यूज हाईएस्ट विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 118 मैचों में 6.19 की इकोनॉमी से 118 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 10 रन देकर 4 विकेट है। सूजी बेट्स बेस्ट बैटर, सोफी डिवाइन बेस्ट गेंदबाज न्यूजीलैंड के लिए सूजी बेट्स हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 183 मैचों में 108.35 की स्ट्राइक रेट से 4720 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 124* रन है। गेंदबाजी में सोफी डिवाइन टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने 154 मैचों में 6.71 की इकोनॉमी से 128 विकेट लिए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट रहा है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: हैली मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (उपकप्तान), स्टेफनी टेलर, रशदा विलियम्स, चेडियन नेशन, चिनेले हेनरी, अफी फ्लेचर, आलिया एलेन, करिश्मा रामहरक, शमिलिया कॉनेल, जाइदा जेम्स। न्यूजीलैंड: अमीलिया कर (कप्तान), सोफी डिवाइन (उपकप्तान), सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, मैडी ग्रीन, ब्रुक हैलीडे, इसाबेला गेज, ली ताहुहू, एडेन कार्सन, फ्रैन जोनास, रोजमेरी मैयर। ---------------------------------------------------- विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़िए… 6 प्लेयर्स जो भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना सकती हैं; हरमन, दीप्ति और शेफाली जैसे नाम विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच कल पाकिस्तान से होगा। पिछले ही साल वनडे वर्ल्डकप जीत चुकी हरमनप्रीत की ये टीम टी-20 वर्ल्डकप की भी सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

कनाडा के साथ फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा, जीत का खाता खुले बिना मिला पॉइंट

कनाडा ने फीफा वर्ल्ड कप में उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेला। 1-1 से मैच ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमों के बीच अंक शेयर हुए। यह फीफा वर्ल्ड कप में पहला मौका है जब कनाडा को कोई पॉइंट मिला हो। Sat, 13 Jun 2026 06:37:10 +0530

  Videos
See all

Donald Trump के Ceasefire के दावों पर Iran ने क्या जवाब दिया?| Iran US Ceasefire | Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T01:00:02+00:00

Khan Sir Controversy Update: सुबह-सुबह खान सर पर आई बड़ी खबर! | Raushan Sir | Khan GS Centre | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T01:00:29+00:00

Jantar Mantar Protest: जीतू पटवारी गिरफ्तार? | #shorts | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T01:00:22+00:00

Rajasthan Weather Updates Today: राजस्थान की रेत पर बन सकता है खाना! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T01:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers