धरती थर्रायी और मच गई चीख-पुकार... अपनों को बचाने मलबे में कूद पड़े लोग, कोलंबिया भूकंप की दर्दनाक तस्वीरें
पश्चिम अमेरिकी महाद्वीप के देश कोलंबिया में सोमवार सुबह 7.4 तीव्रता के एक विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. इस भयावह प्राकृतिक आपदा में अब तक 80 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई प्रमुख शहरों में इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं.
JBL Pulse 6: नया Bluetooth स्पीकर हुआ लॉन्च, 360° LED लाइटिंग के साथ मिलेगा धांसू 40W का साउंड
JBL Pulse 6 Launched: JBL ने अपनी लोकप्रिय पोर्टेबल Bluetooth स्पीकर सीरीज में नया JBL Pulse 6 पेश किया है। यह स्पीकर फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। नए मॉडल में 40W का साउंड आउटपुट, 360-डिग्री LED लाइटिंग, Bluetooth 6.0 और IP68 रेटिंग जैसी खूबियां दी गई हैं। इसकी कीमत चीन में 2,499 युआन (लगभग 370 डॉलर) रखी गई है और यह JBL की कंबोडिया वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। आइए अब इसके फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारें में जानें।
JBL Pulse 6 के स्पेसिफिकेशंस
JBL Pulse 6 में पुराने मॉडल की तरह ट्रांसपेरेंट सिलिंड्रिकल डिजाइन दिया गया है, लेकिन इस बार कंपनी ने ऊपर की तरफ एक खास इल्यूमिनेटेड हैंडल जोड़ा है। इसका वजन 1.49 किलोग्राम है और डाइमेंशन 131.7 x 264.1 x 106.4mm है। हैंडल की मदद से इसे उठाना और कहीं ले जाना आसान हो जाता है।
स्पीकर के ट्रांसपेरेंट बॉडी के अंदर 360-डिग्री LED लाइटिंग सिस्टम दिया गया है, जो म्यूजिक के साथ सिंक होकर लाइट इफेक्ट दिखाता है। JBL One ऐप के जरिए यूजर्स 16 अलग-अलग लाइटिंग पैटर्न में से चुन सकते हैं। ऐप में बेसिक EQ कंट्रोल भी मिलता है। ड्यूरेबिलिटी के लिए JBL Pulse 6 को IP68 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि स्पीकर धूल से पूरी तरह सुरक्षित है और इसे पानी में डुबोए जाने पर भी नुकसान से बचाव मिलता है।
ये भी पढ़े-ः Moto Pad 70 Launch: भारत आया 2.5K डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी वाला धांसू लैपटॉप; ₹33,999 से शुरू है कीमत
40W का साउंड आउटपुट
ऑडियो के लिए JBL Pulse 6 में 30W RMS वूफर और 10W RMS ट्वीटर दिया गया है। दोनों को मिलाकर स्पीकर का कुल आउटपुट 40W है। कंपनी के अनुसार, इसका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 42Hz से 20kHz के बीच है। स्पीकर में JBL का AI Sound Boost ऑडियो एल्गोरिदम भी दिया गया है। यह रियल टाइम में म्यूजिक को एनालाइज करता है और ज्यादा वॉल्यूम पर आवाज में डिस्टॉर्शन को कम करने के लिए काम करता है।
Bluetooth 6.0 और Auracast सपोर्ट
कनेक्टिविटी के लिए JBL Pulse 6 में Bluetooth 6.0 दिया गया है। यह SBC, AAC और LC3 कोडेक्स को सपोर्ट करता है। इसमें Auracast का सपोर्ट भी है, जिसकी मदद से इसे कंपैटिबल JBL स्पीकर्स के साथ पेयर किया जा सकता है। इसके अलावा स्पीकर में बिल्ट-इन DAC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। USB-C के जरिए Mac या Windows PC से लॉसलेस ऑडियो प्लेबैक किया जा सकता है।
12 घंटे तक चलेगी बैटरी
JBL Pulse 6 में 34Wh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने का दावा करती है। वहीं, Playtime Boost फीचर के जरिए करीब 2 घंटे तक अतिरिक्त प्लेबैक मिल सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें 15W USB Type-C सपोर्ट दिया गया है। स्पीकर को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 4.5 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा JBL Pulse 6 में Low-Light Mode और टाइमर आधारित Sunset Mode भी दिया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi









