Responsive Scrollable Menu

JBL Pulse 6: नया Bluetooth स्पीकर हुआ लॉन्च, 360° LED लाइटिंग के साथ मिलेगा धांसू 40W का साउंड

JBL Pulse 6 Launched: JBL ने अपनी लोकप्रिय पोर्टेबल Bluetooth स्पीकर सीरीज में नया JBL Pulse 6 पेश किया है। यह स्पीकर फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। नए मॉडल में 40W का साउंड आउटपुट, 360-डिग्री LED लाइटिंग, Bluetooth 6.0 और IP68 रेटिंग जैसी खूबियां दी गई हैं। इसकी कीमत चीन में 2,499 युआन (लगभग 370 डॉलर) रखी गई है और यह JBL की कंबोडिया वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। आइए अब इसके फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारें में जानें।  

JBL Pulse 6 के स्पेसिफिकेशंस
JBL Pulse 6 में पुराने मॉडल की तरह ट्रांसपेरेंट सिलिंड्रिकल डिजाइन दिया गया है, लेकिन इस बार कंपनी ने ऊपर की तरफ एक खास इल्यूमिनेटेड हैंडल जोड़ा है। इसका वजन 1.49 किलोग्राम है और डाइमेंशन 131.7 x 264.1 x 106.4mm है। हैंडल की मदद से इसे उठाना और कहीं ले जाना आसान हो जाता है।

स्पीकर के ट्रांसपेरेंट बॉडी के अंदर 360-डिग्री LED लाइटिंग सिस्टम दिया गया है, जो म्यूजिक के साथ सिंक होकर लाइट इफेक्ट दिखाता है। JBL One ऐप के जरिए यूजर्स 16 अलग-अलग लाइटिंग पैटर्न में से चुन सकते हैं। ऐप में बेसिक EQ कंट्रोल भी मिलता है। ड्यूरेबिलिटी के लिए JBL Pulse 6 को IP68 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि स्पीकर धूल से पूरी तरह सुरक्षित है और इसे पानी में डुबोए जाने पर भी नुकसान से बचाव मिलता है।

ये भी पढ़े-ः Moto Pad 70 Launch: भारत आया 2.5K डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी वाला धांसू लैपटॉप; ₹33,999 से शुरू है कीमत

40W का साउंड आउटपुट
ऑडियो के लिए JBL Pulse 6 में 30W RMS वूफर और 10W RMS ट्वीटर दिया गया है। दोनों को मिलाकर स्पीकर का कुल आउटपुट 40W है। कंपनी के अनुसार, इसका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 42Hz से 20kHz के बीच है। स्पीकर में JBL का AI Sound Boost ऑडियो एल्गोरिदम भी दिया गया है। यह रियल टाइम में म्यूजिक को एनालाइज करता है और ज्यादा वॉल्यूम पर आवाज में डिस्टॉर्शन को कम करने के लिए काम करता है।

Bluetooth 6.0 और Auracast सपोर्ट
कनेक्टिविटी के लिए JBL Pulse 6 में Bluetooth 6.0 दिया गया है। यह SBC, AAC और LC3 कोडेक्स को सपोर्ट करता है। इसमें Auracast का सपोर्ट भी है, जिसकी मदद से इसे कंपैटिबल JBL स्पीकर्स के साथ पेयर किया जा सकता है। इसके अलावा स्पीकर में बिल्ट-इन DAC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। USB-C के जरिए Mac या Windows PC से लॉसलेस ऑडियो प्लेबैक किया जा सकता है।

12 घंटे तक चलेगी बैटरी
JBL Pulse 6 में 34Wh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने का दावा करती है। वहीं, Playtime Boost फीचर के जरिए करीब 2 घंटे तक अतिरिक्त प्लेबैक मिल सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें 15W USB Type-C सपोर्ट दिया गया है। स्पीकर को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 4.5 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा JBL Pulse 6 में Low-Light Mode और टाइमर आधारित Sunset Mode भी दिया गया है।

Continue reading on the app

Moto Pad 70 Launch: भारत आया 2.5K डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी वाला धांसू लैपटॉप; ₹33,999 से शुरू है कीमत

Moto Pad 70 Launch: Motorola ने भारत में अपना नया मिड-रेंज Android टैबलेट Moto Pad 70 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे रोजमर्रा की प्रोडक्टिविटी और एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। टैबलेट की खासियतों में 2.5K डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 10,200mAh की बड़ी बैटरी और बॉक्स में मिलने वाला Moto Pen भी शामिल है। आइए अब इस डिवाइस के फीचर्स, कीमत और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से जानते हैं।  

Moto Pad 70 में क्या खास है? 
नए Moto Pad 70 में 12.1-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल यानी 2.5K है। स्क्रीन में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है और यह DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए टैबलेट में क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Dolby Atmos सपोर्ट करता है।

डिजाइन की बात करें तो Moto Pad 70 की मोटाई 6.29mm है और इसका वजन 530 ग्राम है। इसे IP52 रेटिंग मिली है, यानी यह हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित है, लेकिन इसे पानी में डुबोना सुरक्षित नहीं है। टैबलेट को Pantone Sea Angel नाम के सिंगल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Dimensity 6400 प्रोसेसर और 256GB तक स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए Moto Pad 70 में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM मिलती है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB UFS 2.2 के दो विकल्प दिए गए हैं। इसके अलावा टैबलेट में microSD कार्ड स्लॉट भी मिलता है, जिसके जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़े-ः ₹8,499 में लॉन्च हुआ Lava Smart 4: 5,000mAh बैटरी, Android 16 Go और 4G कनेक्टिविटी से है लैस, देखें फीचर्स

Android 16 और 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट
Moto Pad 70 आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर चलता है। Motorola ने दो बड़े Android OS अपडेट देने का वादा किया है, जिसके बाद टैबलेट को Android 18 तक अपडेट किया जाएगा। कंपनी 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट भी उपलब्ध कराएगी। टैबलेट में Motorola का Smart Connect फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स Windows PC और Motorola फोन के बीच फाइल शेयर करने के साथ स्क्रीन मिररिंग भी कर सकते हैं।

10,200mAh बैटरी और 68W चार्जिंग
पावर बैकअप के लिए Moto Pad 70 में 10,200mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी बॉक्स में 68W चार्जर भी दे रही है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में 5G, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है।

Moto Pen के साथ आएगा टैबलेट
Moto Pad 70 के साथ बॉक्स में Moto Pen दिया गया है। यह स्टायलस 4,096 लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी, टिल्ट डिटेक्शन और पाम रिजेक्शन को सपोर्ट करता है। जो यूजर्स फिजिकल कीबोर्ड के साथ काम करना चाहते हैं, उनके लिए Motorola एक अलग से मैग्नेटिक कीबोर्ड कवर भी बेच रहा है। यह कवर pogo pins के जरिए टैबलेट से कनेक्ट होता है।

Moto Pad 70 की भारत में कीमत और उपलब्धता
Moto Pad 70 की बिक्री भारत में 15 अगस्त से शुरू होगी। इसे Flipkart, Motorola की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा।

  • 128GB मॉडल: ₹33,999
  • 256GB मॉडल: ₹36,999

टैबलेट को Pantone Sea Angel कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

23 साल पुराना महारिकॉर्ड स्वाहा... स्पेन के नाम हुआ विश्व कीर्तिमान, लगातार 21 जीत से ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन की कुर्सी से धकेला

Spain Cricket team 21 consecutive wins: फुटबॉल के मुल्क स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वो कारनामा कर दिखाया है, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी. 2028 टी20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालिफायर सी में फिनलैंड को 8 विकेट से हराकर स्पेन ने लगातार 21वीं इंटरनेशनल जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही स्पेन ने रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली 2003 की 'अजेय' ऑस्ट्रेलियाई टीम के लगातार 20 जीत (वनडे व टेस्ट मिलाकर) के 23 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को स्वाहा कर दिया. Sun, 16 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Manoj Tiwari Attack On Prashant Kishor: Prashant Kishor Vs Manoj Tiwari, बयान पर घमासान? #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T00:10:38+00:00

Breaking News | Pakistan News: बंगाल में 3 पाक जासूस गिरफ्तार! #isiagent #breakingnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T00:11:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers