मीट की दुकान में घुस गया 15 फीट का अजगर, बकरे को निगलने का किया कोशिश, फिर जो पियक्कड़ ने किया…
Python Viral: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक मीट की दुकान में 15 फीट लंबा एक विशालकाय अजगर घुस आया. इससे पहले कि अजगर बकरे को अपना निवाला बनाता, दुकान के मालिक की नजर उस पर पड़ गई. वहां हड़कंप मच गया. इसी बीच एक नशे में धुत व्यक्ति (सुरेश) वहां पहुंचा और बिना डरे अजगर को अपने हाथों से पकड़ लिया. अजगर ने उसे काट भी लिया, लेकिन वह नहीं डरा और उसे गले में लपेटकर खेलने लगा.
कुमार सानू का रोमांटिक गाना, 70 लाख से ज्यादा बिके थे ऑडियो कैसेट, संजय-माधुरी की हिट हुई जोड़ी
नई दिल्ली: साल 1991 की बॉलीवुड फिल्म 'साजन' का एक मशहूर रोमांटिक गाना 'मेरा दिल भी कितना पागल है' आज भी युवाओं का दिल जीत लेता है. इसे नदीम-श्रवण ने कंपोज किया था और समीर ने इसके बोल लिखे थे. इसे कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया था. गाने को संजय दत्त, माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है. कुमार सानू ने इस गाने के लिए 'बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर' का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था. फिल्म 'सान' का साउंडट्रैक 1991 का सबसे ज्यादा बिकने वाला बॉलीवुड ऑडियो एल्बम बना था. इसकी 70 लाख से ज्यादा कॉपियां बिकी थीं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







