A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

पुणे में TCS कर्मचारी ने आत्महत्या की:2 महिला सहकर्मियों पर प्रताड़ना, नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप; बेटे की शिकायत पर केस दर्ज

पुणे में TCS के एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने दो महिला सहकर्मियों पर प्रताड़ित करने और नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दोनों महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान 48 साल के अमित ब्रह्मे के रूप में हुई है। वह TCS के हिंजेवाड़ी ऑफिस में काम करते थे। 2 जून को उन्होंने भोसरी स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस के मुताबिक, अमित ने सुसाइड नोट में सहकर्मी अर्चना और शाश्वती का नाम लिखा है। नोट में आरोप लगाया कि दोनों उन्हें बार-बार सहकर्मियों के सामने अपमानित करती थीं। पसंद के प्रोजेक्ट नहीं देती थीं। उनकी एक्सपर्टिज से बाहर के काम सौंपती थीं। दोस्त पर बदनाम करने का आरोप अमित ने सुसाइड नोट में अपने दोस्त विनोद पलिचा का भी नाम लिया है। विनोद ने कंपनी को उनके खिलाफ कथित तौर पर बदनाम करने वाले ईमेल भेजे थे। अमित के बेटे की शिकायत पर पिंपरी-चिंचवड़ के भोसरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। TCS बोली- जांच की जा रही है TCS ने कहा कि वह मृतक के परिवार को हरसंभव सहयोग दे रही है। कंपनी ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ लगे आरोपों को संज्ञान में लिया है और उनकी जांच की जा रही है। वहीं, आईटी कर्मचारियों के संगठन NITES ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है। TCS से जुड़ा पिछला विवाद इससे पहले मार्च में नासिक स्थित TCS ऑफिस में महिला कर्मचारियों ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव, मानसिक प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मामले में अब तक 9 FIR दर्ज हो चुकी हैं। 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। 22 मई को SIT ने 1,500 पेज की चार्जशीट दाखिल की। जांच में आरोप है कि कुछ कर्मचारियों ने महिला सहकर्मियों को धार्मिक वीडियो दिखाए, नमाज सिखाई और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। TCS ने मामले में आरोपों का सामना कर रहे कर्मचारियों को सस्पेंड कर आंतरिक जांच शुरू की थी। -------------- ये खबर भी पढ़ें… TCS केस की पीड़ित बोली- पाकिस्तानी मौलवियों के वीडियो दिखाए:कहा- भजन सुनना और मंदिर जाना बंद करो, अल्लाह सारे गुनाह माफ कर देंगे महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण मामले की चार्जशीट में नए खुलासे हुए हैं। चार्जशीट के मुताबिक आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत पीड़ितों को निशाना बनाया। एक पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे पाकिस्तानी इस्लामिक मौलवी तारिक जमील और जाकिर नाइक के वीडियो दिखाए जाते थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

भोपाल ATS ने संदिग्ध स्लीपर सेल को पकड़ा:अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी प्लानिंग, मोबाइल में पाकिस्तानी जिहादी PDF; डार्क ऐप्स ग्रुप से कनेक्शन

भोपाल में एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में एक युवक (स्लीपर सेल) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद फराज के रूप में हुई है। ATS ने शुक्रवार सुबह भोपाल के काजी कैंप इलाके में नन्हें बी की मस्जिद के पास से अरेस्ट किया। जिला कोर्ट में पेश किया। मामले में आरोपी के खिलाफ यूएपीए और राष्ट्रद्रोह से जुड़ी धाराओं में FIR दर्ज की गई है। जिला कोर्ट ने 16 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। जांच एजेंसी आरोपी की गतिविधियों, संपर्कों और नेटवर्क को लेकर डिटेल में पूछताछ करेगी। स्पेशल ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान जाने की तैयारी जानकारी के अनुसार, आरोपी एक डॉक्टर के क्लीनिक पर कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में एजेंसियों को कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर उसकी गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। आरोपी कथित तौर पर स्पेशल ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान जाने की तैयारी में था। पाकिस्तान से भेजी गई पीडीएफ मोबाइल से बरामद जांच के दौरान ATS ने आरोपी के मोबाइल फोन से पाकिस्तान से भेजी गई जिहादी दस्तावेजी पीडीएफ फाइलें बरामद करने का दावा किया है। इसके साथ ही उसके डिजिटल डेटा, चैट और ऑनलाइन गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। मार्शल आर्ट ट्रेनिंग और डार्क ऐप्स से जुड़े होने का शक एजेंसियों के अनुसार, आरोपी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ले रहा था। साथ ही वह कुछ डार्क ऐप्स के माध्यम से संदिग्ध ग्रुप्स से जुड़ा हुआ था। जांच में उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि उसने गाजा के समर्थन में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। देवबंद कनेक्शन और नेटवर्क की जांच जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के देवबंद मदरसे से जुड़े कुछ संपर्कों की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी भूमिका की जांच एजेंसियां कर रही हैं। ATS यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था। क्या कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है। सीक्रेट तरीके से हुई पूरी कार्रवाई आरोपी की गिरफ्तारी और पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई। ऑपरेशन की जानकारी भोपाल पुलिस के सीनियर अफसर और स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई थी। फिलहाल ATS यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कब से इन गतिविधियों में शामिल था। उसके स्थानीय संपर्क कौन-कौन हैं। ………………………………… यह खबर भी पढ़ें बांग्लादेशी आतंकियों का नया टारगेट MP आतंकियों के निशाने पर अब मध्यप्रदेश है। ये खुलासा मध्यप्रदेश ATS के हाथ लगे आतंकी संगठन जमात-ए-मुजाहिद्दीन-बांग्लादेश (JMB) के चार आतंकियों से पूछताछ में हुआ है। इन आतंकियों का टारगेट एमपी में अपने आतंकी संगठन का स्लीपर सेल नेटवर्क तैयार करना था, ताकि भविष्य में यहां आतंकी हरकतों को अंजाम दिया जा सके। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में बने अमेरिका की जीत के नायक, 96 साल में पहली बार हुआ ऐसा

USA vs Paraguay Highlights- मेजबान अमेरिका ने परागुआ को हराकर फीफा वर्ल्ड कप का आगाज जीत के साथ किया। इस मैच को अमेरिका ने 4-1 से अंतर से जीता। फोलारिन बालोगुन ने दो गोल दागे। Sat, 13 Jun 2026 11:04:13 +0530

  Videos
See all

IAF AN-32 Accident : जोरहाट में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त #shots #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T06:34:36+00:00

सोरायसिस (Psoriasis) क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण, बचाव और इलाज | Health Vadi Special #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T06:44:29+00:00

Patna Encounter News: मसौढ़ी में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग में दो पुलिसकर्मी हुए घायल | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T06:37:58+00:00

PM Modi News: PM मोदी ने की नई पीढ़ी के योगदान की प्रशंसा #pmmodi #youth #bjp #tweet #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T06:32:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once