AN-32 Plane Crash Video: लैंडिंग के बाद देखिए कैसे आग का गोला बन गया IAF का विमान-VIDEO
Assam Plane Crash Video: असम के जोरहाट से भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान हादसे की बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स का विमान जोरहाट के रौरेआह एयरफोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के बाद अचानक हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि रनवे पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद पूरा एयरक्राफ्ट आग के गोले में बदल गया. घटना के बाद एयरबेस पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान से ऊंची लपटें और काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार विमान का पायलट गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है और उसके बचने की उम्मीद बेहद कम बताई जा रही है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. रौरेआह एयरफोर्स स्टेशन पूर्वोत्तर भारत के सबसे अहम सैन्य एयरबेस में गिना जाता है. यह स्टेशन रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और यहां से पूर्वोत्तर के कई ऑपरेशन संचालित होते हैं. हादसे के तुरंत बाद एयरफोर्स और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. तकनीकी खराबी, लैंडिंग फेलियर या किसी अन्य वजह की जांच की जा रही है. भारतीय वायुसेना की ओर से जल्द आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है.
Animal Husbandry : डेयरी का बिजनेस शुरू करना है? घर पर इस किस्म की भैंस का करें पालन, देती है बाल्टी भर दूध
Best Breed Buffalo Murrah Mehsana: भीलवाड़ा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्रा, मेहसाना, जाफराबादी और भदावरी जैसी उन्नत भैंस नस्लों से डेयरी व्यवसाय बढ़ा, किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है. मुर्रा भैंस के दूध में वसा यानी फैट की मात्रा अधिक होता है, जिससे डेयरी संचालकों को अच्छा लाभ मिलता है. सामान्य रूप से एक स्वस्थ मुर्रा भैंस प्रतिदिन कई लीटर दूध देने की क्षमता रखती है. इसकी शारीरिक बनावट मजबूत होती है और यह विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में आसानी से खुद को ढाल लेती है.

News18