A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर बोले CM पुष्कर सिंह धामी, कहा – ‘आत्मविश्वास का नया दौर बना भारत’, कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी है। दरअसल उन्होंने कहा है कि बीते 12 वर्षों में भारत ने केवल आर्थिक और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार यह दौर देश के आत्मविश्वास, सुरक्षा और तेज विकास का प्रतीक रहा है।

दरअसल मुख्यमंत्री ने कहा है कि पहले योजनाएं अक्सर फाइलों तक सीमित रह जाती थीं, लेकिन अब योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन दोनों तय समय पर देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार की नीतियों का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों परिवारों के जीवन में बदलाव आया है।

उत्तराखंड विकास परियोजनाओं को मिला बड़ा समर्थन

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है, जिसका फायदा राज्य को बड़े पैमाने पर मिला है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पुनर्विकास परियोजनाओं ने उत्तराखंड को वैश्विक धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में नई पहचान दी है। इसके साथ ही उन्होंने चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर और केदारनाथ-हेमकुंड साहिब रोपवे जैसी परियोजनाओं का भी जिक्र किया है।

महिला सशक्तिकरण को बताया बड़ी उपलब्धि

दरअसल CM धामी ने कहा है कि इन योजनाओं से पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। इसके अलावा वाइब्रेंट विलेज योजना के जरिए सीमावर्ती गांवों में बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार हुआ है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने महिला सशक्तिकरण को भी मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया है। दरअसल उन्होंने कहा है कि प्रदेश में लाखों महिलाएं विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुई हैं और बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं। उनके अनुसार यह बदलाव गांवों तक दिखाई दे रहा है।

पीएम मोदी के 12 साल और कांग्रेस पर धामी का हमला

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। दरअसल उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं को वर्षों तक लंबित रखा गया, उन्हें डबल इंजन सरकार ने आगे बढ़ाकर धरातल पर उतारा है। CM धामी ने कहा कि जमरानी, लखवाड़ व्यासी और किसाऊ जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिली है, जिससे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिली है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई ऐसी योजनाएं शुरू कीं, जिनका असर सीधे लोगों के जीवन पर दिखाई देता है। जनधन खाते, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इनसे करोड़ों लोगों को लाभ मिला है।

दरअसल मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाला देश बन चुका है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और अन्य सुरक्षा अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा नीति में बड़ा बदलाव आया है। मुख्यमंत्री के अनुसार विकसित भारत 2047 का लक्ष्य अब केवल एक सपना नहीं बल्कि तेजी से आगे बढ़ता राष्ट्रीय मिशन बन चुका है, जिसमें उत्तराखंड भी अहम भूमिका निभा रहा है।

Continue reading on the app

नरसिंहपुर-जैन मंदिरों से चोरी हुई 250 वर्ष पुरानी दुर्लभ मूर्तियां सुरक्षित बरामद, 5 सदस्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार

धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े संवेदनशील प्रकरणों के प्रति मध्यप्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नरसिंहपुर पुलिस ने जैन मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा कर पांच सदस्यीय शातिर चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से बरामद की मूर्तियाँ 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जैन मंदिरों से चोरी की गई लगभग 250 वर्ष पुरानी अष्टधातु की दो दुर्लभ प्रतिमाएं, चांदी के 17 छत्र, दो चांदी के आसन, एक चांदी का मुकुट, चार बैटरियां, तीन इनवर्टर, दो रेफ्रिजरेटर, चार एलईडी टीवी, दो डीवीआर, दो पंखे, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा नगदी सहित चोरी गई संपत्ति जब्त की है। धार्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इन धरोहरों की सुरक्षित बरामदगी पुलिस की संवेदनशील, पेशेवर एवं प्रभावी कार्यशैली को दर्शाती है।

संवेदनशील प्रकरण का सफल खुलासा

नरसिंहपुर में पिछले दो से तीन माह के दौरान ग्राम रामनिवारी, तेन्दूखेड़ा तथा करकबेल स्थित जैन मंदिरों सहित अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। धार्मिक स्थलों से जुड़ी इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तीन विशेष टीमों का गठन किया गया था। टीमों को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयास, तकनीकी दक्षता, सतत निगरानी तथा वैज्ञानिक विवेचना के परिणामस्वरूप इस संवेदनशील प्रकरण का सफल खुलासा संभव हो सका।

तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य तथ्यों के आधार पर पूछताछ

पुलिस द्वारा प्रारंभ से ही सभी पहलुओं पर सूक्ष्मता एवं गंभीरता के साथ जांच की गई। घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए तथा तकनीकी जानकारी, मुखबिर तंत्र एवं अन्य उपलब्ध सूचनाओं का गहन विश्लेषण किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के पैटर्न का भी विस्तृत अध्ययन किया। घटनाओं के समय, स्थान, वारदात के तरीके एवं संदिग्ध गतिविधियों के तुलनात्मक विश्लेषण से महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए। इसी क्रम में निगरानी बदमाश टिक्कू उर्फ टेकसिंह लडिया की संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर उसकी गहन पतारसी की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य तथ्यों के आधार पर पूछताछ किए जाने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने प्रकरण में टिक्कू उर्फ टेकसिंह लडिया के साथ ज्ञानी प्रजापति, आशीष शर्मा, नितिन शर्मा तथा चोरी का सामान खरीदने वाले चिन्टू उर्फ मुकेश सोनी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने करकबेल जैन मंदिर, रामनिवारी स्थित जैन मंदिर, तेन्दूखेड़ा स्थित जैन मंदिर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई कुल पांच चोरी की घटना कारित करना स्वीकार की है। मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक धरोहरों एवं जनसुरक्षा की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस प्रकार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं परिणामोन्मुख कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: फ्लाइट से लेकर रहने-खाने तक, खुद उठाओ सारा खर्चा, पाकिस्तान का खिलाड़ियों को अजब फरमान

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 से पहले पाकिस्तान टेबल टेनिस फेडरेशन (PTTF) ने अपने खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया है. पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए अपनी यात्रा और रहने-खाने का पूरा खर्च खुद ही उठाना होगा. Sun, 14 Jun 2026 16:43:01 +0530

  Videos
See all

TMC Rebels MPs Meeting: एक-एक कर सब हुए बागी... दीदी के साथ सिर्फ 8 बाकी ! | Mamata Banerjee | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T11:41:26+00:00

PM Modi In France: PM मोदी ने की हरीश साल्वे की तारीफ | PM Modi Speech | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T11:40:46+00:00

Bengal Political Crisis: टीएमसी में बगावत के बीच कीर्ति आज़ाद का बीजेपी पर सीधा हमला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T11:42:22+00:00

Maharashtra में दिल दहला देने वाली घटना... एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T11:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once