A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फीवर दुनियाभर के फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. टूर्नामेंट अभी शुरू ही हुआ है कि विवाद सामने आने लगे हैं. रविवार को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले में हैती और स्कॉटलैंड की भिड़ंत हुई. इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैती को 1-0 से हराया. स्कॉटलैंड की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप में 36 साल बाद जीत दर्ज की. हालांकि यह मुकाबला रेफरी के फैसलों के कारण विवादों में घिर गया है. हैती को कई मौके पर पेनाल्टी नहीं दी गई, जिससे फैंस काफी गुस्से में हैं और इस मैच को फिक्स बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और फीफा का नियम क्या कहता है.
पहली पेनाल्टी अपील (73वां मिनट)
इस मुकाबले के 73वें मिनट में हैती के एक खिलाड़ी के शॉट पर स्कॉटलैंड के डिफेंडर के हाथ में गेंद लगी थी. गेंद साफ तौर पर उनके बाएं हाथ को छूकर बाहर निकली थी, जिसपर हैती के खिलाड़ियों ने पेनाल्टी की जोरदार मांग की, लेकिन अल्जीरियाई रेफरी मुस्तफा घोरबाल और वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) दोनों ने पेनाल्टी नहीं दी और खेल जारी रखा.
दूसरी पेनाल्टी अपील ( 79वें मिनट)
इसके ठीक 6 मिनट बाद यानी 79वें मिनट में हैती के जीन-रिकनर बेलेगार्डे ने जोरदार किक मारा. यह गेंद फिर से पेनाल्टी बॉक्स के अंदर स्कॉटलैंड के डिफेंडर ग्रांट हेनली के हाथ से टकराई. इस बार भी हैती के खिलाड़ियों ने पेनाल्टी की अपील की, लेकिन उनकी अपील रेफरी ने खारिज कर दी. VAR ने भी इसपर कोई ध्यान नहीं दिया.
फुटबॉल में हैंडबॉल पर क्या कहता है नियम?
फुटबॉल की नियम बनाने वाली संस्था IFAB के अनुसार हर बार गेंद हाथ में लगने पर वह हैंडबॉल अपराध नहीं होता है. रेफरी फैसला करते समय खिलाड़ी के हाथ की स्थिति और उसकी मंशा को देखते हैं. नियमों के मुताबिक, कंधे का सबसे निचला हिस्सा जहां से शुरू होता है, वहां से लेकर उंगलियों की नोक तक के पूरे हिस्से को 'हाथ' माना जाता है. कंधे के ऊपरी हिस्से से गेंद को छूना हैंडबॉल अपराध है.
हैती को पेनाल्टी दी जानी चाहिए थी, क्योंकि स्कॉटलैंड के डिफेंडर ग्रांट हेनली ने दोनों बार फुटबॉल के हैंडबॉल नियमों का स्पष्ट उल्लंघन किया था. चलिए जानते हैं कि फुटबॉल में हैंडबॉल नियम क्या है.
यह भी पढ़ें: 'मेरा वॉचमैन कहता है, किसी से भी हारो पाकिस्तान से नहीं...' जेमिमा रोड्रिग्स ने IND W vs PAK W से पहले किया बड़ा खुलासा
हैंडबॉल अपराध कब होता है?
जानबूझकर हाथ लगाना: खिलाड़ी जानबूझकर अपने हाथ को गेंद की तरफ ले जाते हैं या फिर गेंद को छूता है तो हैंडबॉल अपराध माना जाता है.
अस्वाभाविक रूप से शरीर को बड़ा करना: जब खिलाड़ी का हाथ उसके शरीर से दूर या कंधे से ऊपर हो, जिससे उसके शरीर का आकार असामान्य रूप से बड़ा दिखे, तो यह हैंडबॉल अपराध होता है.
सीधे गोल करना: गेंद खिलाड़ी के साथ से भले ही गलती से लगा हो, लेकिन अगर किसी खिलाड़ी के हाथ से गेंद लगकर सीधे गोल में चली जाए, तो उसे गोल नहीं माना जाएगा.
फुटबॉल में जब भी कोई खिलाड़ी (गोलकीपर के अलावा) मैदान पर गेंद को अपने हाथ या बाजू से छूता है, तो उसे हैंडबॉल फाउल माना जाता है.
हैंडबॉल कब नहीं माना जाता है अपराध?
स्वाभाविक स्थिति: यदि खिलाड़ी का हाथ उसके शरीर के बिल्कुल पास है और वह जानबूझकर गेंद की तरफ हाथ नहीं बढ़ाता, तो गेंद लगने पर भी यह हैंडबॉल फाउल नहीं माना जाता है.
अपने ही शरीर से डिफ्लेक्ट होना: अगर खिलाड़ी ने खुद शॉट मारी या हेडर किया और गेंद तुरंत उसके अपने ही हाथ से टकरा गई, तो इसे हैंडबॉल नहीं माना जाता है.
पास के खिलाड़ी से अचानक टकराना: अगर बहुत पास में खड़े किसी खिलाड़ी से गेंद लगकर अचानक हाथ से टकरा जाए तो हैंडबॉल नहीं माना जाता है, क्योंकि खिलाड़ी को हाथ हटाने का समय नहीं मिलता है.
सपोर्टिंग हैंड: अगर किसी खिलाड़ी का संतुलन बिगड़ता है और वो जमीन पर गिर रहा है, तो वो अगर अपना बैलेंस बनाने के लिए हाथ जमीन पर रखता है, उस दौरान अगर गेंद हाथ से टकराती है, तो उसे हैंडबॉल अपराध नहीं माना जाता. जब तक कि हाथ शरीर से बहुत दूर न फैला हो.
हैंडबॉल अपराध की सजा क्या होती है?
अगर हैंडबॉल पेनल्टी एरिया (D-Box) के बाहर होता है, तो विरोधी टीम को सीधे फ्री-किक मिलती है.
अगर डिफेंडिंग टीम का खिलाड़ी अपने ही पेनल्टी एरिया के अंदर हैंडबॉल फाउल करता है, तो विरोधी टीम को पेनल्टी किक मिलती है.
अगर कोई खिलाड़ी हाथ लगाकर विरोधी टीम के सीधे गोल को रोकता है, जैसे कि हाथ से गोललाइन से गेंद को हटा देता है तो उसे हैंडबॉल का उल्लंघन माना जाता है और खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया जाता है.
हैती और स्कॉटलैंड के मैच में एक और विवाद हुआ खड़ा
पेनाल्टी के अलावा इस मुकाबले में रेड कार्ड को लेकर भी विवाद देखने को मिला. दरअसल स्कॉटलैंड के मिडफील्डर केनी मैकलीन ने हैती के खिलाड़ी जोसु कासिमिर पर पहले हाफ में काफी खतरनाक और ऊंचा चैलेंज करते हुए उनके घुटने पर खतरनाक तरीके से टैकल किया. रिप्ले में दिखा कि मैकलीन का बूट घुटने से ऊपर लगा था, जिसपर उन्हें रेड कार्ड मिल सकता था, लेकिन रेफरी ने रेड कार्ड नहीं दिया. रेफरी ने केनी मैकलीन को सिर्फ पीला कार्ड देकर छोड़ दिया. यहां तक कि VAR ने हेड रेफरी को रिव्यू की सलाह तक नहीं दी. इसे लेकर फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर देखने को मिला.
यह भी पढ़ें: 'यारों का यार है वो...' विराट कोहली को लेकर सुनील छेत्री ने बोली दिल छू लेने वाली बात, कहा-'वो हमेशा मदद करेगा'
Continue reading on the app