A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

वैभव के बाद अब छोटे भाई आशीर्वाद भी चर्चा में:10 साल की उम्र में पहला शतक; पिता बोले- प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी चर्चा में हैं। 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच में शतक जड़ दिया। क्रिकेट अकादमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए उन्होंने 87 गेंदों पर 103 रन बनाए। आशीर्वाद ने 20 चौके और एक छक्का भी लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 118.39 रहा। राइट हैंड बल्लेबाज आशीर्वाद की इस पारी की जानकारी सबसे पहले उनके बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की। उन्होंने शतक का फोटो, वीडियो और स्कोरकार्ड पोस्ट किया। उज्ज्वल ने पोस्ट के साथ हार्ट इमोजी भी शेयर की। पिता ने कहा- आशीर्वाद पर भी प्यार बनाए रखें आशीर्वाद के शतक के बाद पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक बनाया। आप सभी से अनुरोध है कि आशीर्वाद पर भी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें। संजीव इससे पहले भी कह चुके हैं कि वे आशीर्वाद को भी आने वाले दो साल में वैभव की तरह एक बेहतरीन क्रिकेटर बनाना चाहते हैं। वैभव की तरह बैटिंग करते हैं आशीर्वाद आशीर्वाद सूर्यवंशी बिहार में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। वे बड़े भाई वैभव की तरह अटैकिंग बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। आशीर्वाद की शतकीय पारी की बदौलत क्रिकेट अकादमी ताजपुर ने 29.5 ओवर में 4 विकेट पर 234 रन बनाए। टीम के लिए शिवम राज ने 75 गेंदों में 52 रन का योगदान दिया। शतक पूरा करने के बाद आशीर्वाद ने हेलमेट उतारकर जश्न मनाया। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वैभव सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में चुने गए आशीर्वाद के बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट का चर्चित नाम हैं। 6 जून को उनका चयन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तथा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ। 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाकर वे भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए। वैभव ने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था। IPL में जीती ऑरेंज कैप वैभव इस समय श्रीलंका-A दौरे पर भारतीय टीम के साथ हैं। उन्होंने अब तक दो मैचों में 58 रन बनाए हैं। इससे पहले IPL 2026 में उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। वैभव को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने इसी सीजन 36 गेंदों पर शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया था। वैभव तीन भाइयों में मंझले हैं वैभव सूर्यवंशी तीन भाइयों में मंझले हैं। उनके बड़े भाई का नाम उज्ज्वल सूर्यवंशी है, जबकि सबसे छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी हैं। पिता संजीव सूर्यवंशी और मां आरती सूर्यवंशी ने दोनों बेटों के क्रिकेट करियर में अहम भूमिका निभाई है।

Continue reading on the app

बिरयानी के 370 वसूलूंगा वाले वीडियो पर बोले देवेंद्र फडणवीस:स्टैंडअप कॉमेडी के नाम पर मर्यादा नहीं लांघनी चाहिए; कॉमेडियन प्रणित समेत 3 पर केस दर्ज

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में हुईं आपत्तिजनक बातों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान सबको अभिव्यक्ति की आजादी देता है, लेकिन मनोरंजन के नाम पर सामाजिक मर्यादा को लांघना सही नहीं है। इससे पहले महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने गुरुग्राम में हुए एक कॉमेडी शो के वीडियो को लेकर प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। इस शो में महिलाओं और मृतकों के शवों पर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। संविधान आजादी देता है, लेकिन जिम्मेदारी जरूरी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि वे खुद स्टैंडअप कॉमेडी देखना पसंद करते हैं, लेकिन कॉमेडी करते समय शालीनता के न्यूनतम मानकों का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "भारत का संविधान हर नागरिक को अभिव्यक्ति की आजादी देता है। हालांकि, इसमें कुछ सुरक्षा उपाय भी तय किए गए हैं ताकि इस आजादी का गलत इस्तेमाल न हो। जब अभिव्यक्ति अनियंत्रित हो जाती है, तो यह समाज में सम्मान से जीने के लोगों के अधिकार को प्रभावित करती है।" मनोरंजन के नाम पर मर्यादा न लांघें मुख्यमंत्री ने साफ किया कि कॉमेडी एक लोकप्रिय माध्यम है, लेकिन इसके जरिए सामाजिक सीमाओं को पार करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन के लिए मर्यादा की सीमाएं तोड़ना लोगों के साथ अन्याय करने जैसा है। इसलिए स्टैंडअप कॉमेडी करते समय कलाकारों को शालीनता के दायरे का पालन करना चाहिए। क्या है पूरा मामला दरअसल यह पूरा मामला गुरुग्राम में हुए उनके एक लाइव शो से जुड़ा है, जहां एक 22 साल के लड़के ने बातचीत के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। शो में बातचीत के दौरान जांगड़ा ने एक डेटिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक महिला पर करीब ₹360–₹370 की चिकन बिरयानी का खर्च किया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्हें अपने खर्च की भरपाई के रूप में फिजिकल इंटिमेसी की उम्मीद थी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे की काफी आलोचना हुई। विवाद बढ़ने पर कॉमेडियन को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी और उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। वहीं वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को गुरुग्राम स्थित कंपनी स्टारविक डिजाइन से नौकरी से निकाल दिया गया। इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में सेजल पवार नाम की एक डॉक्टर और इन्फ्लुएंसर ने कहा था कि वे और उनके साथी मेडिकल स्टूडेंट कॉलेज (KEM हॉस्पिटल, मुंबई) में मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखते और उनका मजाक उड़ाते थे। सोशल मीडिया पर विरोध के बाद प्रणित ने माफी मांगी इंस्टाग्राम और एक्स सहित कई प्लेटफॉर्म पर लोगों ने जांगड़ा के कमेंट की आलोचना की। विरोध बढ़ने के बाद प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इंस्टाग्राम स्टोरी में मोरे ने लिखा था कि हाल ही में वायरल हुई क्लिप को लेकर मिली आलोचनाओं को मैं स्वीकार करता हूं। दर्शक के कमेंट्स मेरे विचार नहीं हैं। मुझे उस समय बेहतर जवाब देना चाहिए था। हमने वीडियो हटा दिया है। मैं माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसे मामलों को अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ संभालूंगा। हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाला गया स्टारविक डिजाइन ने इस मामले में जांगड़ा पर एक्शन लेते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया। कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा, “पिछले 24 घंटों में मुझे हमारे एक कर्मचारी हिमांशु जांगड़ा को लेकर सैकड़ों मैसेज, ईमेल और फोन कॉल आए हैं। आप सभी की तरह मैंने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप्स देखे हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि उन वीडियो में दिखाई गई बातें आपत्तिजनक हैं। मैं उन बातों से सहमत नहीं हूं। हमारी कंपनी भी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती और न ही हम चाहते हैं कि ऐसी बातें युवाओं को प्रभावित करें।” -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल ‘370 रुपए की बिरयानी’ वाले वीडियो के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सेजल पवार नाम की एक डॉक्टर और इन्फ्लुएंसर ने कहा था कि वे और उनके साथी मेडिकल स्टूडेंट कॉलेज (KEM हॉस्पिटल, मुंबई) में मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखते और उनका मजाक उड़ाते थे। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में नहीं ले पाएंगे हिस्सा, कमर की चोट ओलंपिक चैंपियन को कर रही परेशान

Neeraj Chopra: कमर की चोट से जूझ रहे नीरज चोपड़ा 19 जून की दोहा डायमंड लीग से बाहर, बियेने में ट्रेनिंग पर फोकस, अरशद नदीम और अन्य स्टार भालाफेंक खिलाड़ी दोहा में उतरेंगे. Fri, 12 Jun 2026 20:25:14 +0530

  Videos
See all

Amish Devgan | अधीर रंजन को किसने बताया BJP का स्लीपर सेल? | #tmc #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T16:09:11+00:00

Sabse Badi Bahas: चुनाव से पहले Akhlesh Yadav को क्यों सता रहा डर? | UP Election 2027 | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T16:15:06+00:00

Kishore Ajwani: Pakistan के Islamabad में संसद के बाहर क्यों हुआ बवाल? | Action | Munir | Trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T16:08:11+00:00

Tirupati Balaji Mandir में Ambani Family ने टेका माथा #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T16:08:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once