पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भारत में काम करने के लिए बेताब, यूजर्स बोले- 'दादी का रोल देना चाहिए'
Mahira Khan Wants to Work in Malayalam Industry: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म या ड्रामा नहीं, बल्कि इंडियन बॉक्स को लेकर दिया गया बयान है. दरअसल, लंदन में आयोजित एक इवेंट के दौरान माहिरा खान ने भारत में काम करने की इच्छा जताई. सबसे हैरानी की बता तो यह रही कि एक्ट्रेस बॉलीवुड की जगह मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को लेकर बेताब दिखीं. इतना ही नहीं उन्होंने मलयालम इंडस्ट्री की जमकर तारीफ की. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन देखने के लिए मिले. आइए जानते हैं कि लोगों ने उनके बयान पर कैसे रिएक्शन दिए.
मलयालम फिल्म में काम करने के लिए बेताब माहिरा खान
माहिरा खान हाल ही में लंदन के मशहूर होटल द पेनिनसुला लंदन में आयोजित एक रिसेप्शन इवेंट में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल मीडिया से बातचीत की और इंडियन फिल्मों को लेकर खुलकर बोलीं. इंटरव्यू के दौरान जब इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जिक्र हुआ तो माहिरा ने खासतौर पर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ की. सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह रही कि उन्होंने बॉलीवुड की जगह मलयालम में काम करने की इच्छा जताई क्योंकि वह इससे पहले बॉलीवुड में शाहरुख खान के संग काम कर चुकी हैं.
मलयालम सिनेमा की तारीफ में कही बड़ी बात
माहिरा खान ने कहा कि वह मलयालम सिनेमा की बहुत बड़ी फैन हैं. वहां जिस तरह का कंटेंट तैयार किया जा रहा है, वह बेहद शानदार है. उनके मुताबिक, मलयालम इंडस्ट्री शानदार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि साउथ एशिया में अगर सबसे मजबूत कंटेंट बेस्ड फिल्में कहीं बन रही हैं, तो उनमें मलयालम सिनेमा का नाम सबसे ऊपर आता है. माहिरा का मानना है कि वहां की फिल्मों की कहानी उन्हें बेहद पसंद है.
सोशल मीडिया यूजर्स क्या बोले
बातचीत के दौरान माहिरा खान ने अपनी एक पुरानी ख्वाहिश का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह केवल मलयालम फिल्में देखना ही पसंद नहीं करतीं, बल्कि कभी मौका मिला तो उसमें काम भी करना चाहेंगी. माहिरा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा है. कई फैंस ने उनकी इस इच्छा का समर्थन किया, जबकि कुछ लोगों ने मौजूदा ने उन्हें ट्रोल किया. एक शख्स ने लिखा, 'प्लीज उन्हें उन्हें दादी के रोल के लिए कास्ट कीजिए. 41 साल की होने के बावजूद उन्हें अभी भी लगता है कि वह 18 साल की हैं.' वहीं, एक और शख्स ने कहा, उन्हें दादी के रोल के लिए कास्ट किया जान चाहिए.' हालांकि माहिरा ने किसी खास डायरेक्टर या एक्टर का नाम नहीं लिया.
Mahira Khan trying hard to pitch herself for a role in indian film in her broken English. This reminds me of her " nauman ehaz... Is.. I remember.. what. ...it's true..... ????#MahiraKhan pic.twitter.com/49W0zOrqN1
— ???????? (@ilithiophobic__) June 11, 2026
ये भी पढ़ें: रिलीज से पहले आलिया भट्ट की Alpha की उड़ी धज्जियां, फिल्म के बाद अब पोस्टर कॉपी करने का लगा आरोप
भारत में क्यों मुश्किल माहिरा खान के लिए काम करना?
माहिरा खान ने साल 2017 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म रईस में काम किया था. फिल्म में उनकी और शाहरुख की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. हालांकि, इसी दौरान पाकिस्तान की ओर से उरी में आतंकी हमला हुआ और पहली बार पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा था. इसके बाद दोनों के देशों के रिश्ते बिगड़ते चले गए. वहीं, 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बैन कर दिया था. ऐसे में फिलहाल माहिरा खान की इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वापसी आसान नजर नहीं आती है.
माहिरा खान के बारे में जानिए
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का 21 दिसंबर 1984 को कराची में जन्म हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीडियो जॉकी (VJ) की थी. बाद में उन्होंने पाकिस्तानी टीवी और फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने पहली शादी अली असकरी की थी, जिससे उनका एक बेटा अजलान है. हालांकि, साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद अक्टूबर 2023 में माहिरा ने बिजनेसमैन सलीम करीम से दूसरी शादी की थी. माहिरा पाकिस्तान की बड़ी एक्सट्रेस में गिनी जाती हैं उन्होंने कई हिट फिल्मों और टीवी शो में काम किया है.
ये भी पढ़ें: 5 बार वॉशरूम भागीं अक्षरा सिंह, अक्षय कुमार संग स्क्रीन शेयर करने पर एक्ट्रेस ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूजीलैंड के महानतम बल्लेबाज केन विलियमसन का पूर्ण संन्यास; टेस्ट और वनडे को भी कहा अलविदा, फैंस के टूटे दिल
वेलिंगटन: क्रिकेट जगत से इस समय की सबसे बड़ी, चौंकाने वाली और भावुक कर देने वाली खबर सामने आ रही है। न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल और महानतम बल्लेबाजों में शुमार केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा कर दी है। पिछले साल नवंबर …
The post न्यूजीलैंड के महानतम बल्लेबाज केन विलियमसन का पूर्ण संन्यास; टेस्ट और वनडे को भी कहा अलविदा, फैंस के टूटे दिल appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.




News Nation
Bharat Samachar














.jpg)




