Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

भारत के कृषि और जल क्षेत्र के डीपटेक इकोसिस्टम को स्टार्टअप्स के विस्तार के प्रयासों से मिल रही गति: नैसकॉम

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। आईटी इंडस्ट्री की सर्वोच्च संस्था नैसकॉम (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज) ने शुक्रवार को कहा कि भारत का कृषि और जल प्रबंधन क्षेत्र से जुड़ा डीपटेक इकोसिस्टम तेजी से मजबूत हो रहा है, जिसमें स्टार्टअप की बढ़ती संख्या अब पायलट परियोजनाओं से आगे बढ़कर बड़े पैमाने पर व्यावसायिक विस्तार और कारोबार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

नई दिल्ली में आयोजित डीपटेक कॉन्फ्लुएंस 2026 कार्यक्रम में इस रुझान को रेखांकित करते हुए नैसकॉम ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), जैव प्रौद्योगिकी और जलवायु तकनीकों से संचालित नवाचार देश के कृषि और जल क्षेत्रों में चुनौतियों का समाधान करने के लिए स्केलेबल समाधानों की तलाश कर रहे उद्यमों, निवेशकों और नीति निर्माताओं का तेजी से ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नैसकॉम की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य रणनीति अधिकारी संगीता गुप्ता ने कहा कि कृषि और जल प्रबंधन ऐसे दो महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, जहां डीपटेक तकनीकें आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक स्तर पर बड़ा प्रभाव डाल सकती हैं।

उन्होंने कहा, भारत में ऐसे उद्यमियों की मजबूत आधारशिला मौजूद है, जो एआई, आईओटी, जैव प्रौद्योगिकी, मटेरियल साइंस, सेंसर तकनीक, ऑटोमेशन और जलवायु तकनीकों को मिलाकर नए समाधान विकसित कर रहे हैं।

संगीता गुप्ता ने कहा कि डीपटेक कॉन्फ्लुएंस के माध्यम से नैसकॉम स्टार्टअप्स को बेहतर बाजार पहुंच, उद्योगों के साथ जुड़ाव और तकनीकों के प्रभावी क्रियान्वयन के अवसर उपलब्ध करा रहा है।

इस कार्यक्रम में नैसकॉम डीपटेक क्लब के 20 सप्ताह के विकास कार्यक्रम डीटीसी एक्सेलेरेट से जुड़े 12 नवोन्मेषी स्टार्टअप्स ने अपने समाधान प्रस्तुत किए, जिसका उद्देश्य डीपटेक स्टार्टअप्स को पायलट परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर बड़े स्तर पर उद्योगों में लागू करने योग्य बनाना है।

डीपटेक कॉन्फ्लुएंस ने बाजार तक पहुंच, उद्योगों द्वारा तकनीक अपनाने, निवेश की तैयारी, पायलट परियोजनाओं को बड़े स्तर पर विस्तार देने और विभिन्न क्षेत्रों के बीच सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया।

यह पहल ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत का कृषि और जल क्षेत्र जलवायु परिवर्तन, स्थिरता संबंधी चिंताओं, सीमित संसाधनों और उत्पादन क्षमता को बनाए रखने की बढ़ती जरूरत जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है।

हालांकि पिछले कुछ वर्षों में कृषि तकनीक (एग्रीटेक) और जल तकनीक (वॉटरटेक) क्षेत्र में नवाचार तेजी से बढ़े हैं, लेकिन कई स्टार्टअप्स अभी भी अपनी तकनीकों को पायलट स्तर से आगे बड़े पैमाने पर लागू करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

नैसकॉम ने कहा कि डीपटेक कॉन्फ्लुएंस का उद्देश्य इसी अंतर को कम करना है। इसके तहत नवाचार करने वाले स्टार्टअप्स को उद्योगों, निवेशकों, सरकारी एजेंसियों और क्रियान्वयन भागीदारों से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनकी तकनीकों का वास्तविक दुनिया में उपयोग और विस्तार संभव हो सके।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भारत में काम करने के लिए बेताब, यूजर्स बोले- 'दादी का रोल देना चाहिए'

Mahira Khan Wants to Work in Malayalam Industry: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म या ड्रामा नहीं, बल्कि इंडियन बॉक्स को लेकर दिया गया बयान है. दरअसल, लंदन में आयोजित एक इवेंट के दौरान माहिरा खान ने भारत में काम करने की इच्छा जताई. सबसे हैरानी की बता तो यह रही कि एक्ट्रेस बॉलीवुड की जगह मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को लेकर बेताब दिखीं. इतना ही नहीं उन्होंने मलयालम इंडस्ट्री की जमकर तारीफ की. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन देखने के लिए मिले. आइए जानते हैं कि लोगों ने उनके बयान पर कैसे रिएक्शन दिए. 

मलयालम फिल्म में काम करने के लिए बेताब माहिरा खान

माहिरा खान हाल ही में लंदन के मशहूर होटल द पेनिनसुला लंदन में आयोजित एक रिसेप्शन इवेंट में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल मीडिया से बातचीत की और इंडियन फिल्मों को लेकर खुलकर बोलीं. इंटरव्यू के दौरान जब इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जिक्र हुआ तो माहिरा ने खासतौर पर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ की. सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह रही कि उन्होंने बॉलीवुड की जगह मलयालम में काम करने की इच्छा जताई क्योंकि वह इससे पहले बॉलीवुड में शाहरुख खान के संग काम कर चुकी हैं. 

मलयालम सिनेमा की तारीफ में कही बड़ी बात

माहिरा खान ने कहा कि वह मलयालम सिनेमा की बहुत बड़ी फैन हैं. वहां जिस तरह का कंटेंट तैयार किया जा रहा है, वह बेहद शानदार है. उनके मुताबिक, मलयालम इंडस्ट्री शानदार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि साउथ एशिया में अगर सबसे मजबूत कंटेंट बेस्ड फिल्में कहीं बन रही हैं, तो उनमें मलयालम सिनेमा का नाम सबसे ऊपर आता है. माहिरा का मानना है कि वहां की फिल्मों की कहानी उन्हें बेहद पसंद है. 

सोशल मीडिया यूजर्स क्या बोले

बातचीत के दौरान माहिरा खान ने अपनी एक पुरानी ख्वाहिश का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह केवल मलयालम फिल्में देखना ही पसंद नहीं करतीं, बल्कि कभी मौका मिला तो उसमें काम भी करना चाहेंगी. माहिरा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा है. कई फैंस ने उनकी इस इच्छा का समर्थन किया, जबकि कुछ लोगों ने मौजूदा ने उन्हें ट्रोल किया. एक शख्स ने लिखा, 'प्लीज उन्हें उन्हें दादी के रोल के लिए कास्ट कीजिए. 41 साल की होने के बावजूद उन्हें अभी भी लगता है कि वह 18 साल की हैं.' वहीं, एक और शख्स ने कहा, उन्हें दादी के रोल के लिए कास्ट किया जान चाहिए.'  हालांकि माहिरा ने किसी खास डायरेक्टर या एक्टर का नाम नहीं लिया.

ये भी पढ़ें: रिलीज से पहले आलिया भट्ट की Alpha की उड़ी धज्जियां, फिल्म के बाद अब पोस्टर कॉपी करने का लगा आरोप

भारत में क्यों मुश्किल माहिरा खान के लिए काम करना?

माहिरा खान ने साल 2017 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म रईस में काम किया था. फिल्म में उनकी और शाहरुख की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. हालांकि, इसी दौरान पाकिस्तान की ओर से उरी में आतंकी हमला हुआ और पहली बार पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा था. इसके बाद दोनों के देशों के रिश्ते बिगड़ते चले गए. वहीं, 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बैन कर दिया था. ऐसे में फिलहाल माहिरा खान की इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वापसी आसान नजर नहीं आती है.

माहिरा खान के बारे में जानिए

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का 21 दिसंबर 1984 को कराची में जन्म हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीडियो जॉकी (VJ) की थी. बाद में उन्होंने पाकिस्तानी टीवी और फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने पहली शादी अली असकरी की थी, जिससे उनका एक बेटा अजलान है. हालांकि, साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद अक्टूबर 2023 में माहिरा ने बिजनेसमैन सलीम करीम से दूसरी शादी की थी. माहिरा पाकिस्तान की बड़ी एक्सट्रेस में गिनी जाती हैं उन्होंने कई हिट फिल्मों और टीवी शो में काम किया है. 

ये भी पढ़ें: 5 बार वॉशरूम भागीं अक्षरा सिंह, अक्षय कुमार संग स्क्रीन शेयर करने पर एक्ट्रेस ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यकुमार यादव जैसे करेंगी बेइज्जत या हरमनप्रीत कौर की टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी? कप्तान ने तोड़ी चुप्पी

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान क्या दोनों टीम के खिलाड़ी हाथ मिलाएंगी ये सवाल सबके अंदर उठ रहा है. जब इसे लेकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से पूछा गया तो उन्होंने इसे टाल दिया. कप्तान ने कहा कि हम सिर्फ खेल की बात करेंगे. Sun, 14 Jun 2026 16:02:54 +0530

  Videos
See all

Maharashtra में दिल दहला देने वाली घटना... एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T11:45:14+00:00

TMC Rebels MPs Meeting: एक-एक कर सब हुए बागी... दीदी के साथ सिर्फ 8 बाकी ! | Mamata Banerjee | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T11:41:26+00:00

PM Modi In France: PM मोदी ने की हरीश साल्वे की तारीफ | PM Modi Speech | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T11:40:46+00:00

Bengal Political Crisis: टीएमसी में बगावत के बीच कीर्ति आज़ाद का बीजेपी पर सीधा हमला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T11:42:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers