'काम देंगे तो बदले में क्या दोगी?', इस एक्ट्रेस से हुई भद्दी डिमांड, बयां किया कास्टिंग काउच का दर्द
Actress Ashi Singh on Casting Couch: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आशी सिंह ने मनोरंजन जगत के उस कड़वे सच पर खुलकर बात की है, जिसके बारे में अक्सर कलाकार खुलकर बोलने से बचते हैं. 'अलादीन: नाम तो सुना होगा', 'ये उन दिनों की बात है' और कई अन्य लोकप्रिय शोज में नजर आ चुकीं आशी सिंह ने हाल ही में कास्टिंग काउच, फर्जी ऑडिशन कॉल्स और इंडस्ट्री में शुरुआती संघर्षों को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं. आशी ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कई ऐसे लोगों का सामना करना पड़ा, जो काम दिलाने के नाम पर गलत इरादे रखते थे. हालांकि उन्होंने कभी भी ऐसे लोगों के सामने समझौता नहीं किया और हमेशा अपने टैलेंट और मेहनत पर भरोसा रखा.
कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं आशी सिंह
एक इंटरव्यू के दौरान आशी सिंह से जब मनोरंजन जगत में कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ये समस्या मौजूद है और कई लोग इसका सामना कर चुके हैं. आशी ने कहा, "कास्टिंग काउच होता है. बहुत से लोग इसके शिकार रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का अनुभव बिल्कुल अलग भी रहा है. हर किसी की कहानी अलग होती है." उन्होंने माना कि उन्हें भी ऐसे लोगों का सामना करना पड़ा है, खासकर उस समय जब वो इंडस्ट्री में नई थीं और उन्हें यहां के तौर-तरीकों की ज्यादा जानकारी नहीं थी.
करियर की शुरुआत में मिले कई संदिग्ध लोग
आशी ने बताया कि शुरुआती दौर में वो लगातार ऑडिशन दिया करती थीं और नए लोगों से मिलती थीं. इसी दौरान उन्हें कई ऐसे लोग मिले जिनके इरादे सही नहीं थे. उन्होंने कहा, "शुरुआत में मैं बहुत सारे लोगों से मिलती थी. उस दौरान कई तरह के अनुभव हुए. अब तो मैं इंडस्ट्री के अच्छे और भरोसेमंद लोगों से जुड़ी हुई हूं. अगर मुझे किसी चीज पर शक होता है तो मैं तुरंत उनसे सलाह ले लेती हूं और पूरी जानकारी हासिल कर लेती हूं." एक्ट्रेस ने कहा कि जब कोई नया कलाकार इंडस्ट्री में आता है तो उसे सही और गलत लोगों की पहचान करने में समय लगता है. इसी वजह से कई बार लोग गलत लोगों के झांसे में भी आ जाते हैं.
फर्जी ऑडिशन और धोखाधड़ी की कोशिशें
आशी सिंह ने ये भी बताया कि उन्हें कई बार फर्जी ऑडिशन कॉल्स आए, जहां लोगों का मकसद सिर्फ पैसे ऐंठना या कलाकारों का फायदा उठाना होता था. उन्होंने कहा कि मनोरंजन इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग मौजूद हैं जो खुद को बड़े प्रोड्यूसर या कास्टिंग एजेंट बताकर नए कलाकारों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं. हालांकि समय के साथ उन्होंने ऐसे लोगों को पहचानना सीख लिया और अब किसी भी ऑफर या ऑडिशन पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करती हैं.
'काम देंगे, लेकिन बदले में क्या दोगी?'
आशी सिंह ने एक ऐसा अनुभव भी साझा किया जिसने इंडस्ट्री के एक कड़वे सच को उजागर कर दिया. उन्होंने कहा, "जब आप 50 जगह जाते हैं तो उनमें से 10 लोग ऐसे मिल ही जाते हैं जो बेहद गलत सोच रखते हैं. वो कहते हैं कि हम आपको काम तो देंगे, लेकिन बदले में आप क्या दोगी?" आशी ने बताया कि ऐसे सवाल सुनकर उनका जवाब हमेशा एक ही होता था. उन्होंने कहा, "मैं उनसे कहती थी कि मेरे पास टैलेंट है और मैं अपने काम से आपको रिजल्ट दूंगी. मेरे पास देने के लिए मेरी मेहनत और मेरा हुनर है."
'अगर ऐसा करना पड़े तो मैं इंडस्ट्री में काम ही नहीं करूंगी'
आशी सिंह ने कहा कि जब वो ऐसे लोगों को मना कर देती थीं तो अक्सर उन्हें जवाब मिलता था कि इंडस्ट्री में काम इसी तरह होता है. इस पर आशी का जवाब बेहद स्पष्ट और बेबाक होता था. उन्होंने कहा, "लोग कहते थे कि आपको तो पता ही होगा कि इंडस्ट्री में काम कैसे मिलता है. मैं उनसे कहती थी कि हो सकता है कुछ लोगों के लिए ऐसा होता हो, लेकिन अगर काम पाने के लिए मुझे ऐसे समझौते करने पड़ें तो मैं इंडस्ट्री में काम ही नहीं करूंगी."
समझौते से ज्यादा जरूरी है आत्मसम्मान
आशी ने कहा कि वो कभी भी अपने आत्मसम्मान और वैल्यूज से समझौता नहीं कर सकतीं. उनके लिए करियर से ज्यादा महत्वपूर्ण उनकी गरिमा और आत्मविश्वास है. उन्होंने साफ कहा, "मैं इस चीज के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हूं कि काम पाने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाना पड़े. मुझे उस हद तक नहीं जाना है."
OTT Release This Week: 'भूत बंगला' से लेकर 'राख' तक, ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हुई ये फिल्में और सीरीज
By shristi jha
OTT Release This Week: कभी थिएटर में लंबी लाइन में लगातार खड़े रहकर फिल्म देखने का दौर था, लेकिन अब एंटरटेनमेंट का बड़ा हिस्सा सीधे हमारे मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन तक पहुंच जाता है. यही वजह है कि हर हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर आने वाली नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है. इस बार भी Netflix, Prime Video और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स अपने दर्शकों के लिए अलग-अलग जॉनर का शानदार कंटेंट लेकर आए हैं. अगर आप इस वीकेंड कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये पांच फिल्में और सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
'करुप्पु' (Karuppu)
साउथ मूवीज के फैंस के लिए 'करुप्पु' इस समय सबसे फेमस रिलीज में से एक मानी जा रही है. फिल्म सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मिस्ट्री, इमोशन और सोशल मुद्दों की झलक भी देखने को मिलती है. कहानी एक ऐसे किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है और व्यवस्था से टकराने का साहस दिखाता है. फिल्म का विजुअल स्केल और बैकग्राउंड स्कोर इसे थिएटर जैसी फील देने की कोशिश करता है. अगर आपको बड़े कैनवास वाली कहानियां पसंद हैं तो Prime Video पर उपलब्ध यह फिल्म आपकी पसंद बन सकती है.
'भूत बंगला' (Bhoot Bangla)
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी जब भी साथ आती है, दर्शकों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं. भूत बंगला भी कुछ ऐसा ही एक्सपीरियंस देने की कोशिश करती है.फिल्म एक पुराने बंगले और उससे जुड़े मिस्टीरियस घटनाक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है. लेकिन यहां सिर्फ डर नहीं है, बल्कि कॉमेडी का तड़का भी है. यही वजह है कि फिल्म परिवार के साथ देखने के लिए एक एंटरटेनमेंट ऑप्शन बनकर सामने आती है.जो दर्शक भूल भुलैया और पुरानी हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का मजा लेते रहे हैं, उन्हें Netflix पर यह फिल्म पसंद आ सकती है.
'राख' (Raakh)
अगर आप उन दर्शकों में हैं जिन्हें गुनाह और जांच से जुड़ी कहानियां पसंद हैं, तो राख आपके लिए एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकती है. यह सीरीज सिर्फ एक गुनाह की कहानी नहीं कहती, बल्कि उस घटना के पीछे छिपी मानसिकता, छानबीन एजेंसियों की चुनौतियों और विक्टिम की इमोशन को भी सामने लाने की कोशिश करती है. सीरीज का गंभीर माहौल और मजबूत एक्टिंग इसे उन लोगों के लिए खास बनाता है जो मसाला एंटरटेनमेंट से अलग कुछ असली और असरदार कंटेंट देखना चाहते हैं.
'तर्कटा' (Taarkata)
OTT दर्शकों के बीच थ्रिलर कंटेंट की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है और तर्कटा इसी मांग को ध्यान में रखकर बनाई गई कहानी लगती है. कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं जो दर्शकों को लगातार सोचने पर मजबूर करते हैं. हर एपिसोड के साथ नए मिस्ट्री सामने आती हैं और कहानी धीरे-धीरे अपने असली रूप में खुलती है. जो लोग ऐसी कहानियां पसंद करते हैं जिनका अंत आसानी से अनुमान न लगाया जा सके, उनके लिए यह सीरीज एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है.
'मां है न' (Maa Hai Na)
एक्शन, हॉरर और क्राइम के बीच मां है न जैसी फिल्में दर्शकों को इमोशनल रूप से जोड़ने का काम करती हैं. फिल्म एक मां के स्ट्रगल, उसके बलिदान और परिवार के प्रति उसके त्याग की कहानी कहती है. कहानी में ऐसे कई पल आते हैं जो दर्शकों को अपने परिवार और रिश्तों के बारे में सोचने पर मजबूर कर सकते हैं. अगर आप ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं जो दिल को छू जाएं और देखने के बाद भी लंबे समय तक याद रहें, तो Netflix पर मौजूद मां है न आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















