खान सर-रौशन आनंद विवाद के बीच शिक्षा मंत्री सख्त, सभी कोचिंग संस्थानों को दी चेतावनी
Khan Sir Coaching Controversy: खान सर और रौशन आनंद के बीच विवाद का मामला कोर्ट में हैं. इस बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सख्त हो गए हैं. उन्होंने बिहार के सभी कोचिंग संस्थानों को चेतावनी दे दी है. एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने अपनी बात रखी.
The post खान सर-रौशन आनंद विवाद के बीच शिक्षा मंत्री सख्त, सभी कोचिंग संस्थानों को दी चेतावनी appeared first on Prabhat Khabar.
Coal India MT Recruitment 2026: 660 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस डेट तक करें अप्लाई
कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। कंपनी ने मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 660 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
जो अभ्यर्थी किसी कारणवश निर्धारित समय के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। उम्मीदवार कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 30 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार सबसे पहले Coal India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद करियर या जॉब्स सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण शर्तों की सही जानकारी प्राप्त हो सके। अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।


Haribhoomi



















