Responsive Scrollable Menu

दूल्हे को बुलडोजर पर सिगरेट पीना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही फंस गया बेचारा

मुरादाबाद में एक दूल्हा बुलडोजर पर बारात लेकर पहुंचा। इस अनोखे स्टंट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। JCB मशीन की पहचान कर उसका चालान काटने की प्रक्रिया जारी है।

Continue reading on the app

IND vs AFG: पहले वनडे में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानिए रोहित शर्मा की होगी छुट्टी या मिलेगा मौका?

IND vs AFG : भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे मैच 13 जून यानी रविवार को खेला जाएगा. ये मुकाबला दोनों टीमों के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के ऊपर प्लेइंग-11 चुनने का जिम्मा होगा. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में क्या रोहित शर्मा को जगह मिलेगी या उनकी 11 से छुट्टी हो जाएगी. ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है. इस सवाल के बारे में जानने के लिए हर एक क्रिकेट फैन उत्साहित है. तो आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं.

रोहित शर्मा को लेकर फंसेगा पेंच 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल बतौर बाएं हाथ के बल्लेबाज पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतरेंगी. वहीं उनके साथ दूसरा ओपनिंग जोड़ीदार कौन होगा, ये जानना काफी ज्यादा दिलचस्प रहने वाला है. इंडियन क्रिकेट टीम में इस समय गिल और गंभीर के पास तीन और ओपनिंग विकल्प मौजूद हैं, जिसमें दाएं हाथ के रोहित शर्मा और बाएं हाथ के ईशान किशन और यसस्वी जायसवाल मौजूद हैं.

इंडियन क्रिकेट टीम में अफगानिस्तान सीरीज के लिए ईशान किशन की वापसी हुई है. वो इस सीरीज से 2023 के बाद अपना वनडे कमबैक करने वाले हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल को इस सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई थी. लेकिन बाद में उन्होंने विराट कोहली के चोटिल होने के बाद बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया गया. 

वहीं रोहित शर्मा को शुरुआत में ही स्क्वाड में जगह दी गई थी. लेकिन रोहित शर्मा के इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान लगी चोट के चलते खेलने पर संदेह बना हुआ है. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए पूरी तरह से फिट नहीं थे लेकिन अभी वो फिटनेस टेस्ट पास कर टीम इंडिया के साथ धर्मशाला में जुड़ चुके हैं लेकिन क्या वो इतने फिट हैं कि उन्हें प्लेइंग-11 में मौका दिया जाएगा. 

शुभमन गिल और गौतम गंभीर पारी की शुरुआत करने के लिए दाएं और बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाजों को चुनना चाहेंगे. रोहित और गिल दोनों ही दाएं हाथ के ऐसे में ईशान और यशस्वी का मौका कट सकता है. अगर भारत एक दाएं और दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ पारी की शुरुआत करते हैं तो ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को पारी की शुरुआत करने का गिल के साथ मौका मिल सकता है. ऐसे में रोहित शर्मा का पत्ता कट जाएगा.

भविष्य की ओर भी होगा ध्यान

रोहित शर्मा की उम्र और फिटनेस 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले चिंता का विषय है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम और कोच गंभीर चाहेंगी कि टीम एकदम फिट और युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरे. ऐसे में युवा और नए खिलाड़ी भी तैयार हो पाएंगे और 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का पास युवा और फिट खिलाड़ियों को पूल भी शामिल होगा. 

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका 

ओपनिंग के अलावा टीम इंडिया नंंबर 3 पर ईशान किशन को मौका दे सकती है. वहीं श्रेयस अय्यर और केएल राहुल मिडिल ऑर्डर में नजर आएंगे. वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी नंबर 6 और 7 पर बतौर ऑलराउंडर खेल सकते हैं. कुलदीप यादव टीमें एकमात्र प्रमुख स्पिन हो सकते है, जिन्हें सुंदर का साथ मिलेगा. वहीं तीन तेज गेंदबाजों के साथ टीम इंडिया उतर सकती है, जिनमें अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव का नाम शामिल हो सकता है.

कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11

शुभमन गिल, रोहित शर्मा/यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव.

ये भी पढ़ें : IND vs AFG ODI: भारत-अफगानिस्तान के बीच कब और कहां होगा पहला वनडे मैच, जानिए मुकाबले की सारी डिटेल्स

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli का Kane Williamson के लिए भावुक संदेश: 'प्रतिद्वंद्वी से दोस्त तक का सफर बेहद खास'

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद, भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर केन विलियमसन की जमकर प्रशंसा की है। कोहली ने विलियमसन की क्रिकेट उपलब्धियों के लिए अपनी तारीफ़ और उनके बीच के निजी रिश्ते, दोनों का ज़िक्र किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सालों तक एक-दूसरे के ख़िलाफ़ खेलने से बनी आपसी इज़्ज़त और दोस्ती को भी याद किया।
 

इसे भी पढ़ें: Hardik Pandya की चोटें बनीं सिरदर्द! Suresh Raina ने 2027 World Cup से पहले Backup खोजने को कहा


X पर एक पोस्ट में कोहली ने लिखा कि सालों में एक विरोधी से दोस्त बनने तक का सफ़र। इतने सालों तक आपको बैटिंग करते और आपके ख़िलाफ़ खेलते हुए देखना बहुत अच्छा रहा, लेकिन उससे भी ज़्यादा, मैं हमारी दोस्ती और खेल व उसके बाहर की चीज़ों पर हमारी एक जैसी सोच को अहमियत देता हूँ। हमारी हर बातचीत और मुलाक़ात मेरे लिए बहुत खास है। भाई, मैं हमेशा आपके लिए सबसे अच्छी चीज़ों की कामना करता हूँ। आपने अपना काम बखूबी किया है, अब आपको इसका पूरा आनंद लेना चाहिए और आराम करना चाहिए। बहुत बढ़िया दोस्त, ज़िंदगी तो अभी शुरू हुई है।

विलियमसन के इस ऐलान के साथ ही उनके इंटरनेशनल करियर का समापन हो गया, जिसमें उन्होंने न्यूज़ीलैंड के लिए 378 इंटरनेशनल मैच खेले। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (NZC) की वेबसाइट के अनुसार, 35 वर्षीय विलियमसन न्यूज़ीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपना करियर खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कुल 19,346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक और छह दोहरे शतक शामिल हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Gill-Gambhir की जोड़ी का पहला टेस्ट, Afghanistan के खिलाफ कई नए चेहरों को मिलेगा मौका


न्यूज़ीलैंड के लिए विलियमसन का आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की सीरीज़ का पहला टेस्ट था, जो लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया। इस मैच की पहली पारी में वह बिना खाता खोले (डक पर) आउट हो गए और दूसरी पारी में 18 रन बनाए। आखिर में न्यूज़ीलैंड को इस टेस्ट मैच में 115 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Fri, 12 Jun 2026 19:43:46 +0530

  Videos
See all

Why a Somali World Cup referee was barred from the United States | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T15:07:13+00:00

Kirti Azad on Kakoli Ghosh Dastida Viral: ‘5 लाख रिश्वत लेते पकड़ी गई थीं काकोली दस्तीदार’ |TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T15:08:14+00:00

ChakraView | CJP | आखिर लखनऊ में क्या कर गई कॉकरोच पार्टी? #ytshorts #shorts #upnews #lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T15:06:43+00:00

UP Yatra: योगी राज में कितना बदलाव..जौनपुर का कितना बढ़ा 'भाव'? | CM Yogi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T15:11:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers