Oppo Reno 16 Series: लॉन्च से पहले कीमत और कलर ऑप्शन हुए लीक, जानें डिटेल्स
Oppo अपनी नई Reno 16 Series को भारत और ग्लोबल मार्केट में जल्द लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इस सीरीज से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। हाल ही में Oppo Reno 16 का ग्लोबल वर्जन बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर देखा गया था, वहीं अब पूरी Reno 16 सीरीज यूरोप के एक रिटेलर की वेबसाइट पर लिस्ट हो गई है।
नई लिस्टिंग में Oppo Reno 16, Oppo Reno 16 Pro और Oppo Reno 16 FS की संभावित कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शंस का खुलासा हुआ है।
Oppo Reno 16 Series की संभावित कीमत
इटली के ऑनलाइन रिटेलर Epto पर Oppo Reno 16 सीरीज को लॉन्च से पहले लिस्ट किया गया है। हालांकि फिलहाल इन स्मार्टफोन्स को "Coming Soon" टैग के साथ दिखाया गया है, लेकिन कीमतों की जानकारी सामने आ गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo Reno 16 5G Bundle की कीमत EUR 890.91 (लगभग ₹98,200) बताई गई है। Oppo Reno 16 FS 5G की कीमत EUR 791.90 (लगभग ₹87,300) लिस्ट की गई है। वहीं, Oppo Reno 16 Pro 5G Bundle की कीमत EUR 1,087.90 (लगभग ₹1,19,900) बताई गई है। तीनों स्मार्टफोन Black और White कलर ऑप्शन में दिखाई दिए हैं।
ये भी पढ़े-ः Pova 8 5G: 8000mAh बैटरी वाला तगड़ा 5G फोन लॉन्च, 1200 घंटे चलेगी बैटरी; मिलेगा 50MP कैमरा और ये खास फीचर्स
Geekbench पर दिखा Oppo Reno 16
हाल ही में Oppo Reno 16 का ग्लोबल वेरिएंट Geekbench डेटाबेस पर भी देखा गया था। रिपोर्ट के अनुसार, फोन मॉडल नंबर CPH2865 के साथ लिस्ट हुआ है। बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 12GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की संभावना है।
Geekbench टेस्ट में फोन ने Single-Core टेस्ट में 1,240 अंक और Multi-Core टेस्ट में 3,994 अंक हासिल किए हैं।
भारत में जल्द हो सकती है एंट्री
Oppo Reno 16 को लॉन्च से पहले कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी देखा जा चुका है। मई महीने में यह स्मार्टफोन Bureau of Indian Standards (BIS), TUV SUD और UAE की TDRA वेबसाइट पर नजर आया था। इन सर्टिफिकेशन्स से संकेत मिलता है कि Oppo जल्द ही Reno 16 Series को भारत समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च कर सकती है।
क्या उम्मीद की जा सकती है?
फिलहाल Oppo ने Reno 16 Series की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि लगातार सामने आ रही लीक और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स को देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस सीरीज को ग्लोबल और भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।
One UI 8.5 अपडेट रोलआउट: Samsung Galaxy S25 यूजर्स को मिला File Summaries और एडवांस AI फीचर्स का सपोर्ट
Samsung ने अपने Galaxy S25 सीरीज यूजर्स के लिए नया One UI 8.5 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल यह अपडेट दक्षिण कोरिया में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस नए अपडेट के साथ Galaxy S25 स्मार्टफोन्स में कुछ ऐसे Galaxy AI फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो पहले केवल Galaxy S26 सीरीज तक सीमित थे।
नए One UI 8.5 अपडेट में AI आधारित नोटिफिकेशन मैनेजमेंट, डॉक्यूमेंट समरी फीचर और जून 2026 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच शामिल किए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह अपडेट भारत समेत अन्य देशों में भी उपलब्ध होगा। आइए देखें इस अपडेट के बाद अब यूजर्स को Galaxy S25 सीरीज क्या नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Samsung Galaxy S25 को मिले नए AI फीचर्स
टिप्स्टर Tarun Vats के मुताबिक, यह अपडेट बिल्ड नंबर S938NKSUACZF1 के साथ जारी किया गया है। अपडेट का साइज सामान्य सिक्योरिटी पैच से बड़ा बताया जा रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल हैं।
One UI 8.5 अपडेट का सबसे खास फीचर AI-Powered Notification Management है। यह फीचर यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन को पहचानकर उन्हें प्राथमिकता के साथ दिखाता है। इसके अलावा, नया AI सिस्टम कई नोटिफिकेशन्स का एनालिसिस करके उनका छोटा और आसान सारांश भी तैयार कर सकता है। इससे यूजर्स को लंबे नोटिफिकेशन थ्रेड्स को अलग-अलग पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ये भी पढ़े-ः Lenovo Yoga Earbuds लॉन्च: 40dB ANC और 36 घंटे की बैटरी के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स, देखें कीमत
File Summaries फीचर भी हुआ शामिल
नए अपडेट के साथ Galaxy S25 सीरीज में File Summaries फीचर भी उपलब्ध कराया गया है। यह टूल डिवाइस पर ही सपोर्टेड डॉक्यूमेंट्स को प्रोसेस करके उनका संक्षिप्त सारांश तैयार करता है। फिलहाल यह फीचर PDF और TXT फाइलों को सपोर्ट करता है। इससे लंबे दस्तावेज़ों की मुख्य जानकारी कुछ ही सेकंड में प्राप्त की जा सकेगी।
पहले केवल Galaxy S26 में थे ये फीचर्स
Samsung ने इन AI फीचर्स को Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च के दौरान पेश किया था। हालांकि, One UI 8.5 के शुरुआती वर्जन में Galaxy S25 सीरीज को ये सुविधाएं नहीं मिली थीं। अब कंपनी ने नए अपडेट के जरिए इन फीचर्स को पुराने फ्लैगशिप मॉडल्स तक पहुंचाना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़े-ः Pova 8 5G: 8000mAh बैटरी वाला तगड़ा 5G फोन लॉन्च, 1200 घंटे चलेगी बैटरी; मिलेगा 50MP कैमरा और ये खास फीचर्स
कब मिलेगा भारत में अपडेट?
Samsung ने अभी तक यह आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि यह अपडेट अन्य देशों में कब तक उपलब्ध होगा। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिण कोरिया में शुरुआती रोलआउट पूरा होने के बाद भारत, यूरोप और उत्तरी अमेरिका जैसे बाजारों में भी इसे जारी किया जा सकता है।
ऐसे करें अपडेट चेक
यदि आप Galaxy S25 सीरीज का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो अपडेट चेक करने के लिए:
- Settings खोलें
- Software Update पर जाएं
- Download and Install विकल्प पर टैप करें
- यदि अपडेट उपलब्ध होगा तो आप इसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






