दो फिल्मों के पिटने से लगा गहरा झटका, स्टार को समझ में आई अपनी बड़ी भूल, अब अकेले नहीं लेंगे मूवी चुनने का फैसला
बॉलीवुड के एक नामचीन स्टार की पिछली दो लगातार बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं. करोड़ों के बजट और भारी बज के बावजूद इन फिल्मों के पिटने से एक्टर को गहरा झटका लगा है. अब एक्टर उन्होंने माना कि लगातार मिल रही असफलताओं के बाद अब उन्होंने स्क्रिप्ट चुनने का अपना तरीका पूरी तरह बदल दिया है. एक्टर ने कबूल किया कि शायद वह अकेले यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सी फिल्म चुनी जाए, इसलिए अब वह अकेले स्क्रिप्ट की कहानी नहीं सुनते हैं.
IND vs AFG ODI: भारत-अफगानिस्तान के बीच कब और कहां होगा पहला वनडे मैच, जानिए मुकाबले की सारी डिटेल्स
IND vs AFG ODI: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर आई हुई है, जहां टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. शुभमन गिल इस वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. वहीं हशमतुल्लाह शाहिदी अफगानिस्तान की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. इस सीरीज का पहला मैच कब और कहां पर खेला जाएगा. कितने समय पर ये मैच शुरू होगा. भारतीय क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को कहां पर देख पाएंगे. आइए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
कब खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान का पहला वनडे मैच
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच 13 जून यानी शनिवार को खेला जाने वाला है. इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिलेगी. क्योंकि अफगानी टीम व्हाइट बॉल फॉर्मेट में किसी भी बड़ी टीम को धूल चटाने की उम्मत रखती है.
ODI mode: Activated ???? #TeamIndia putting in the hard yards ahead of the #INDvAFG ODI series ????@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/tUdf5DbGKk
— BCCI (@BCCI) June 11, 2026
कहां खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान मैच?
भारतीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे मैच हिमाचल प्रदेश में खेला जाना वाला है. ये दोनों टीमों एक दूसरे के साथ धर्मशाला में टकराने वाली हैं. ये मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा. जहां पर दोनों कप्तान जीत के इरादे से उतरेंगे.
कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान मैच?
टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होने वाला ये मैच भारतीय क्रिकेट फैंस को दोपहर में देखने के लिए मिलेगा. ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. इस मैच में भारी मात्रा में धर्मशाला की वादियों में फैंस के पहुंचने की उम्मीद है.
कहां देखें भारत बनाम अफगानिस्तान मैच लाइव?
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला ये पहला वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप देख पाएंगे. ये मुकाबला आपको हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में स्टार स्पोर्टस नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर देखने के लिए मिलेगा. स्टार स्पोर्ट्स 3 पर आप हिंदी में इस मैचा का आनंद उठा पाएंगे.
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आपको भारत में स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर देखने के लिए मिलेगी. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आपको ऐप में रिचार्ज करना होगा.
Hello, Dharamsala! ????
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) June 11, 2026
AfghanAtalan have landed in Dharamsala this afternoon ahead of their first ODI match against India. ????#AfghanAtalan | #INDvAFG | #GloriousNationVictoriousTeam | #e& – Go for More | #SuperCola – Share the Love pic.twitter.com/RIktIA8oz1
फ्री में कहां देखें भारत बनाम अफगानिस्तान मैच?
अफगानिस्तान और टीम इंडिया के बीच धर्मशाल में होने वाले पहले वनडे मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं. ये मैच डीडी स्पोर्ट्स पर भी प्रसारित किया जाएगा. जहां पर आप बगैर पैसा खर्च किए फ्री डिश पर मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं.
इस मैच में टीम इंडिया के लिए स्क्वाड्स में श्रेयस अय्यर की वापसी हो रही है. वहीं ईशान किशन भी वनडे क्रिकेट टीम में फिर से नजर आने वाले हैं. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या दोनों इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. विराट की जगह पर यशस्वी जायसवाल टीम में आए हैं.
भारत-अफगानिस्तान के स्क्वाड्स
भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, इशान किशन, कुलदीप यादव, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, रोहित शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और हर्ष दुबे.
अफगानिस्तान की टीम: हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), फ़रीद मलिकज़ई, इकराम अलीख़िल, इब्राहिम ज़दरान, अज़मतउल्लाह ओमरज़ई, एएम ग़ज़नफ़र, रहमानउल्लाह गुरबाज़, जियाउर रहमान, मोहम्मद नबी, नांगेलिया ख़रोटे, मोहम्मद सलीम, दरविश रसूली, रहमत शाह, राशिद ख़ान, बिलाल सामी और सेदिकुल्लाह अटल.
ये भी पढ़ें : बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को पहली बार वनडे सीरीज में हराया



















