फुटबॉल खेलते समय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत:मेघालय के गांव में हादसा; 8 घायल अस्पताल में भर्ती
मेघालय में फुटबॉल खेलते समय बिजली गिरने से मंगलवार को 2 लोगों की मौत हो गई। घटना वेस्ट खासी हिल्स जिले के मावस्नापविर गांव की है। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों मृतकों की उम्र 20 साल से कम थी पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 18 साल के मिकसन खशियार और 19 साल के क्लेवर्सन खशियार के रूप में हुई है। दोनों जिले के लॉवराफा गांव के रहने वाले थे। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मेसी ने फुटबॉल से ब्रेक लिया:पिता की मौत के बाद परिवार के साथ रहने का फैसला; संन्यास लेने के संकेत नहीं लियोनेल मेसी ने पिता की मौत के बाद फुटबॉल से दूरी बना ली है। उन्होंने अनिश्चितकाल के लिए खेल से ब्रेक लिया है। वे अमेरिका के मेजर सॉकर लीग में इंटर मियामी क्लब के लिए खेलते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Share Market Today: 788 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी मजबूत; आज से F&O ट्रेडिंग में लागू हुए बड़े बदलाव
Share Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 788 अंक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 189 अंक चढ़कर हरे निशान में पहुंच गया। विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कई बड़ी कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों ने बाजार की धारणा को मजबूत किया।
निवेशकों की नजर अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की इस सप्ताह होने वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक पर टिकी है। ब्याज दरों और केंद्रीय बैंक के रुख से बाजार की आगे की दिशा तय हो सकती है।
आज से लागू हुआ F&O में बड़ा बदलाव
सोमवार से शेयर बाजार में एक महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गया है। सेबी और स्टॉक एक्सचेंजों ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) से जुड़े शेयरों के लिए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की शुरुआत कर दी है।
इस नई व्यवस्था के तहत F&O शेयरों की आधिकारिक क्लोजिंग प्राइस अब ऑक्शन प्रक्रिया के जरिए तय होगी। इसका उद्देश्य क्लोजिंग प्राइस को अधिक पारदर्शी बनाना, अंतिम मिनटों में संभावित हेरफेर की आशंका कम करना और बेहतर प्राइस डिस्कवरी सुनिश्चित करना है।
अब कैसे तय होगी क्लोजिंग प्राइस?
पहले F&O शेयरों की क्लोजिंग प्राइस कारोबार के अंतिम चरण में हुए सौदों के वॉल्यूम वेटेड एवरेज प्राइस (VWAP) के आधार पर तय होती थी।
नई व्यवस्था में दोपहर 3:15 बजे के बाद खरीद और बिक्री के ऑर्डर एकत्र किए जाएंगे और उन्हें एक संतुलित कीमत पर मैच किया जाएगा। यही कीमत उस शेयर की आधिकारिक क्लोजिंग प्राइस मानी जाएगी। इससे किसी एक बड़े ऑर्डर का अंतिम कीमत पर प्रभाव कम होगा और बाजार अधिक निष्पक्ष तरीके से काम करेगा।
निवेशकों के लिए क्या मायने?
विशेषज्ञों का मानना है कि नया क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ डेरिवेटिव्स से जुड़े सौदों में बेहतर मूल्य निर्धारण में मदद करेगा। वहीं, इस सप्ताह RBI की MPC बैठक, वैश्विक बाजारों की चाल और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां घरेलू शेयर बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi








