'वो साफ नॉटआउट था', ध्रुव जुरेल के कैच पर मचा हंगामा, श्रीलंका के साथ अंपायर ने की बेईमानी?
dhruv jurel catch controversy: श्रीलंकाई बल्लेबाज लाहिरू उदारा को आउट करने के लिए ध्रुव जुरेल ने एक लो कैच लपका, जिसके रिप्ले देखने के बाद अंपायर ने आउट करार दिया. इस कैच को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है. फैंस का मानना है कि उदारा साफ नॉटआउट थे और अंपायर ने श्रीलंका के साथ बेईमानी की है.
BJP नेता Nitin Nabin ने आंध्र प्रदेश के कार्यकर्ताओं से हर गांव और बूथ तक संगठन मजबूत करने की अपील की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आंध्र प्रदेश के हर गांव और बूथ तक पार्टी को ले जाने की अपील की। यहां भाजपा की एक बैठक को संबोधित करते हुए नवीन ने आंध्र प्रदेश में भाजपा के लिए भविष्य की कार्ययोजना तय की और कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘भाजपा को हर गांव और बूथ तक ले जाएं। हमेशा लोगों के बीच रहें और कल्याणकारी सेवाएं प्रदान करके उनका विश्वास जीतें।’’ बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पीवीएन माधव भी मौजूद थे।
भाजपा अध्यक्ष ने 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में काम करने का निर्देश देते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश की जनता द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को दी गई प्रचंड जीत को विकास और जनसेवा के मंच के रूप में बदला जाना चाहिए। नवीन ने वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान 25 में से 21 लोकसभा सीट और 175 में से 164 विधानसभा सीट पर मिली शानदार जीत का जिक्र करते हुए कहा कि यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल गर्व का अहसास कराने वाली होनी चाहिए बल्कि जनता द्वारा जताए गए विश्वास को बनाए रखने वाली भी होनी चाहिए।
नवीन ने इस बात पर बल दिया कि भाजपा का गठन केवल राजनीतिक सत्ता हासिल करने के लिए नहीं हुआ, बल्कि इसके मूलभूत सिद्धांतों में त्याग और ‘राष्ट्र प्रथम’ का दृष्टिकोण शामिल है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi









